Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हौसलें कि कहानी – बिना हाथ पैरों के फतह कर ली 14 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटी

Posted on April 9, 2014December 31, 2019 by Pankaj Goyal

Hindi Motivational Story of a Brave Climber : कहते है कि अगर आपके हौसलें मजबूत हो इरादे फौलादी हो तो दुनिया कि कोई ताकत आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती है। जेमी एंड्रयू ऐसे ही एक मजबूत हौसलें और फौलादी इरादो वाले व्यक्ति है।जेमी एंड्रयू की रियल स्टोरी जानकर कोई भी व्यक्ति हैरत में पड़ सकता है।

Brave Climber (mountaineer) Hindi, Motivational, Inspirational, Story, Kahani,

44 वर्षीय जेमी एंड्रयू ने जिस शौक के चलते आज से 15 साल पहले अपने हाथ-पैर गंवा दिए थे, उसी को पूरा करने के लिए 14,691.6 फीट (4,478 मीटर) ऊंची मैटरहॉर्न माउंटेन (माउंट सेरविने) को फतह किया है। खास बात है कि एंड्रयू जब पहले हाथ-पैर रहते हुए पर्वतारोहरण करते थे, तब भी उन्होंने इतनी ऊंचाई कभी नहीं चढ़ी थी।

3

एंड्रयू ने बिना हाथ और पैरों के स्विटजरलैंड के जेरमैट कस्बे के पास मैटरहॉर्न माउंटेन की चढ़ाई पूरी की है। स्कॉटलैंड की राजधानी ईडनबर्ग निवासी इस पर्वतारोही को उम्मीद है कि उनके इस साहसिक कारनामें से दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। खासतौर, से उन लोगों को, जो शारीरिक रूप से विकलांग होने पर साहसिक कारनामे करने से डरते हैं।

6

यह अल्प्स पर्वत और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी है। इस चोटी पर 1865 से पर्वतारोहरण की शुरुआत होने के बाद से अब तक करीब 500 से अधिक पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। दो हाथ और दो पैर खोने के बाद अदम्य साहसी कारनामा करने वाले जेमी एंड्रयू पर आधारित स्टोरी चैनल-5 अगले माह से प्रसारित करेगा।

Pravatarohi ke hauslon ki kahani

जेमी एंड्रयू और उनके दोस्त जेमी फिशर 15 साल पहले मोंट ब्लांक में 4000 मीटर ऊंची लेस ड्रोइट्स माउंटेन में बर्फीले तूफान में फंस गए थे। बर्फीली हवाएं 90 मील प्रति घंटे की गति से बह रहीं थीं। इस दौरान वह 4 दिन वहां फंसे रहे और फिशर की मौत हो गई।

9

हालांकि, बचाव दल एंड्रयू को वहां से निकाल लाया, लेकिन उनके हाथ-पैर ठंड से बुरी तरह से प्रभावित हुए। डॉक्टरों के पास उनके हाथ- काटने के अलावा कोई भी दूसरा विकल्प नहीं था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने कृत्रिम हाथ-पैरों को अपनाया।

11

कुछ ही साल बाद एंड्रयू फिर पहाड़ों की ओर वापस आ गए। वह फिर से उस जगह जाना चाहते थे, जहां उनके दोस्त की मौत हुई थी। उन्होंने ईडनबर्ग की एक छोटी पहाड़ी पर चढऩे का अभ्यास करना शुरू किया। यूरोप की सबसे अधिक ऊंची चोटी पर चढऩे के कारनामा करने के दौरान मिशन में एंड्रयू के पार्टनर स्टीव जोंस रहे।

All Images credit www.dailymail.co.uk

Other Motivational stories :-

विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
Karoly Takacs – जिसने अपनी इच्छाशक्ति से बनाया था इतिहास
1972 एंडीज फ्लाइट डिजास्टर – इंसानी हौसलों और मजबूरियों कि रियल स्टोरी – जिन्दा रहने के लिए खानी पड़ी अपनी साथियों कि लाशें
इंसानियत कि मिसाल – वेट्रेस के इलाज़ के लिए मालिक ने बेच दिया अपना एक मात्र रेस्टोरेंट

Related posts:

लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
5 Things Successful People Never Do
ये 7 गुण आपको बचा सकते है किसी भी संकट से
इस तरह अमीर बन जाते हैं और अमीर
ये चीजें आपको कभी नहीं बनने देंगी अमीर, तुरंत छोड़ दे इन्‍हें
नीतिसार- यदि चाहते है ज़िंदगी की हर ख़ुशी तो खुद में लाए ये 7 गुण
मिलिनियर्स की लाइफ चेंजिंग हैबिट्स
प्रेरणादायक कहानी - तूफ़ान 
ऊंची उड़ान - Motivational Story in Hindi
फूटा घड़ा - Hindi Moral Story

3 thoughts on “हौसलें कि कहानी – बिना हाथ पैरों के फतह कर ली 14 हजार फीट से अधिक ऊंची चोटी”

  1. HARSHVARDHAN says:
    April 10, 2014 at 6:25 am

    ऐसी हिम्मत तथा लगन को नमन। सादर धन्यवाद ।।

    नई कड़ियाँ : BidVertiser ( बिडवरटाइजर ) से संभव है हिन्दी ब्लॉग और वेबसाइट से कमाई

    विश्व स्वास्थ्य दिवस ( World Health Day )

    Reply
  2. HARSHVARDHAN says:
    April 10, 2014 at 2:45 am

    आपकी इस प्रस्तुति को ब्लॉग बुलेटिन की कल कि बुलेटिन राहुल सांकृत्यायन जी का जन्म दिवस और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर …. आभार।।

    Reply
  3. सुशील कुमार जोशी says:
    April 10, 2014 at 2:26 am

    हौसले और जज्बे को सलाम !

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme