Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

प्रेरणादायक कहानी – तूफ़ान 

Posted on February 17, 2017 by Pankaj Goyal

एक लड़की कार चला रही थी और पास में उसके पिताजी बैठे थे। राह में एक भयंकर तूफ़ान आया और लड़की ने पिता से पूछा — अब हम क्या करें?

पिता ने जवाब दिया — कार चलाते रहो। तूफ़ान में कार चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था और तूफ़ान और भयंकर होता जा रहा था।

यह भी पढ़े – ऊंची उड़ान – Motivational Story in Hindi

अब मैं क्या करू ? लड़की ने पुनः पूछा।

कार चलाते रहो। पिता ने पुनः कहा. थोड़ा आगे जाने पर लड़की ने देखा की राह में कई वाहन तूफ़ान की वजह से रुके हुए थे।

उसने फिर अपने पिता से कहा — मुझे कार रोक देनी चाहिए। मैं मुश्किल से देख पा रही हूँ। यह भयंकर है और प्रत्येक ने अपना वाहन रोक दिया है।

उसके पिता ने फिर निर्देशित किया — कार रोकना नहीं। बस चलाते रहो।

अब तूफ़ान ने बहुत ही भयंकर रूप धारण कर लिया था किन्तु लड़की ने कार चलाना नहीं रोका और अचानक ही उसने देखा कि कुछ साफ़ दिखने लगा है। कुछ किलो मीटर आगे जाने के पश्चात लड़की ने देखा कि तूफ़ान थम गया और सूर्य निकल आया। अब उसके पिता ने कहा — अब तुम कार रोक सकती हो और बाहर आ सकती हो।

लड़की ने पूछा — पर अब क्यों?

पिता ने कहा — जब तुम बाहर आओगी तो देखोगी कि जो राह में रुक गए थे, वे अभी भी तूफ़ान में फंसे हुए हैं। चूँकि तुमने कार चलाने के प्रयत्न नहीं छोड़ा, तुम तूफ़ान के बाहर हो।

मोरल: यह किस्सा उन लोगों के लिए एक प्रमाण है जो कठिन समय से गुजर रहे हैं। मजबूत से मजबूत इंसान भी प्रयास छोड़ देते हैं। किन्तु प्रयास कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए. निश्चित ही जिन्दगी के कठिन समय गुजर जायेंगे और सुबह के सूर्य की भांति चमक आपके जीवन में पुनः आयेगी !

Other Similar Posts-

  • मनोबल ही जीवन शक्ति है (कुछ सच्ची कहानियां)
  • बोध कथा – लोमड़ी की तरह नहीं, शेर की तरह बनो
  • फूटा घड़ा – Hindi Moral Story
  • Hindi Motivational Story: Kaise Ho Safal – कैसे हों सफल
  • प्रेरक कहानी – चार कीमती रत्न

Related posts:

लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
5 Things Successful People Never Do
ये 7 गुण आपको बचा सकते है किसी भी संकट से
गुरु पूर्णिमा पर विशेष कहानी | अहं गले तो गुरु मिले
इस तरह अमीर बन जाते हैं और अमीर
ये चीजें आपको कभी नहीं बनने देंगी अमीर, तुरंत छोड़ दे इन्‍हें
हिंदी लघु कथा - मांस का मूल्य
नीतिसार- यदि चाहते है ज़िंदगी की हर ख़ुशी तो खुद में लाए ये 7 गुण
स्वामी विवेकानंद से जुड़े कुछ रोचक किस्से
मिलिनियर्स की लाइफ चेंजिंग हैबिट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme