Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Chaitra Navratra Maa Ka Vaahan

चैत्र नवरात्रि 2023 – माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा

Posted on March 21, 2023March 21, 2023 by Pankaj Goyal

Chaitra Navratra Maa Ka Vaahan, चैत्र नवरात्रि 2023 – माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा – चैत्र नवरात्रा को बसंत नवरात्र भी कहा जाता है। वर्ष २०२३ में चैत्र नवरात्रा 22 मार्च से शुरु होकर 30 मार्च को पूर्ण रहे है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र को बेहद पवित्र माना गया है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन से हिन्दू नववर्ष का आरंभ भी हो रहा है।

Navratri Poem In Hindi

हम सभी जानते है की माँ दुर्गा का वाहन सिंह (शेर) है जिसके कारण माता रानी को शेरावाली भी कहते है। लेकिन देवी भागवत के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा जिस वाहन पर सवार होकर आती है उसका बड़ा महत्व होता है। मां दुर्गा नवरात्र में सिंह के बजाय दूसरी सवारी पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं। मां दुर्गा के आगनम और प्रस्थान दोनों का अलग- अलग महत्व होता है। आइये जानते है कौनसे वाहन पर होगा माँ दुर्गा का आगमन और विदाई –

Chaitra Navratra Maa Ka Vaahan
Chaitra Navratra Maa Ka Vaahan

माँ दुर्गा का आगमन-

देवी भागवत के अनुसार माँ दुर्गा का आगमन, किस वार को नवरात्रा प्रारम्भ हो रहे है, पर निर्भर करता है। यानी जिस दिन नवरात्रा का प्रथम दिन होता है, उसी के अनुसार देवी का वाहन भी तय होता है।

श्लोक – 

शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे।
गुरौ शुक्रे चदोलायां बुधे नौका प्रकी‌र्त्तिता ।।

अर्थ – 

रविवार और सोमवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर आती हैं।

शनिवार मंगलवार को कलश स्थापना होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है।

गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र शुरू होने पर देवी डोली में बैठकर आती हैं।

बुधवार से नवरात्र शुरू होने पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं।

माता दुर्गा जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं, उसके अनुसार मातारानी के वाहन का शुभ-अशुभ असर और सालभर होने वाली घटनाओं का भी आंकलन किया जाता है।

श्लोक – 

गजे च जलदा देवी क्षत्र भंग स्तुरंगमे।
नोकायां सर्वसिद्धि स्या ढोलायां मरणंधुवम्।।

अर्थ – 

हाथी पर सवार होकर आती है तो पानी ज्यादा बरसता है।

घोड़े पर आती हैं तो पड़ोसी देशों से युद्ध की आशंका बढ़ जाती है।

देवी नौका पर आती हैं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं ।

डोली पर आती हैं तो महामारी का भय बना रहता है ।

माँ दुर्गा की विदाई –

देवी भागवत के अनुसार नवरात्रा में माता रानी आती भी वाहन से हैं और जाती भी वाहन से हैं। यानी जिस दिन नवरात्र का अंतिम दिन होता है, उसी के अनुसार देवी का वाहन भी तय होता है। जिससे पता लगाया जाता है की माता रानी किस वाहन पर विदा होंगी।

श्लोक – 

शशि सूर्य दिने यदि सा विजया महिषागमने रुज शोककरा।
शनि भौमदिने यदि सा विजया चरणायुध यानि करी विकला।।
बुधशुक्र दिने यदि सा विजया गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा।
सुरराजगुरौ यदि सा विजया नरवाहन गा शुभ सौख्य करा॥

रविवार या सोमवार को माता रानी भैंसे की सवारी से विदा होती हैं, तो देश में रोग और शोक बढ़ता है।

शनिवार या मंगलवार को माता रानी मुर्गे पर सवार होकर विदा होती हैं, तो दुख और कष्ट की वृद्धि होती है।

बुधवार या शुक्रवार को माता रानी हाथी पर विदा होती हैं, तो इससे बारिश ज्यादा होती है।

गुरुवार को मां माता रानी मनुष्य की सवारी से विदा होती हैं, तो सुख और शांति की वृद्धि होती है।

माता रानी की हर सवारी कोई ना कोई संकेत देती है। मां के वाहन से संकेत का पता लगाया जा सकता है। माता रानी के अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आगमन व विदाई से देश और जनता पर इसका असर भी अलग-अलग होता है।

यह नवरात्रा आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आये इसी मनोकामना के साथ चलते है फिर मिलेंगे अगले लेख में। आपको यह जानकारी किसी लगी कमेंट करके अवश्य बताए और हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करे।

जय माता की 

  Other Articles On Navratri – 

  • नवरात्रि में किस दिन करें कौन सी देवी का पूजन
  • क्यों मनाते है नवरात्रि
  • नवरात्रि के उपाय | Navratri Ke Upay
  • नवरात्रि के टोटके | Navratri Ke Totake
  • नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या को दान करें ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा
  • घट स्थापना विधि व ध्यान रखने योग्य जरुरी बातें

Related posts:

शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
श्री राम जी का वनवास मार्ग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme