Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Diwali 2021 Shubh Muhurat

दीपावली 2021 – शुभ मुहूर्त

Posted on November 1, 2021November 2, 2021 by Viveka Goyal

Diwali 2021 Shubh Muhurat | दीपावली 2021 शुभ मुहूर्त – दीपावली का त्यौहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस से शुरू होकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि भाईदूज तक मनाया जाता है। आज के लेख में हिंदू पंचांग के अनुसार दीवाली के पांच दिवसीय त्यौहार की तिथि और शुभ मुहूर्त बता रहे है। आप सब भी दीवाली का त्यौहार अच्छे से मनाये शुभ मुहूर्त में पूजा करे जिससे आपके घर लक्ष्मी जी का आगमन हो। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

Diwali 2021 Shubh Muhurat
Diwali 2021 Shubh Muhurat

धनतेरस 2021 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2021 Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं पांच दिवसीय दीपावली का पहला दिन होता है। धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार प्रारंभ हो जाता है। मान्यता है इस तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हो हुए थे। इसी कारण से हर वर्ष धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है। कहा जाता है जो भी व्यक्ति धनतेरस के दिन सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायजाद की शुभ खरीदारी करता है उसमें तेरह गुना की बढ़ोत्तरी होती है। इस बार 02 नवंबर,मंगलवार को धनतेरस का त्योहार हैं।

धनतेरस 2021- 02 नवंबर, मंगलवार
धनतेरस मुहूर्त – शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात के 08 बजकर 11 मिनट तक    
धनतेरस पर शुभ खरीदारी की अवधि :1 घंटे 52 मिनट तक
प्रदोष काल :17:35 मिनट से 20:11 मिनट तक
वृषभ काल :18:18 मिनट से 20:14: मिनट तक

नरक चतुर्दशी 2021 शुभ मुहूर्त (Narak Chturdashi 2021 Muhurat)

इस वर्ष नरक चतुर्दशी का त्योहार 03 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी धनतेरस के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को कई और नामों से भी मनाया जाता है जैसे- नरक चौदस, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी आदि। दिवाली से पहले मनाए जाने के कारण इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है। घर के कोनों में दीपक जलाकर अकाल मृत्यु से मुक्ति की कामना की जाती है।

तेल मालिश का समय (अभ्यंग) :सुबह 06:06:05 से 06:34:57 तक

दिवाली 2021 महालक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त  (Diwali 2021 Shubh Muhurat Laxmi Puja)

04 नवंबर 2021 को पूरे देश और विदेश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली को प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन करने का विधान है। दिवाली पर घरों को रोशनी से सजाया जाता है। दिवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है। मान्यता है दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाकर ये देखती हैं किसका घर साफ है और किसके यहां पर विधिविधान से पूजा हो रही है। माता लक्ष्मी वहीं पर अपनी कृपा बरसाती हैं। दिवाली पर लोग सुख-समृ्द्धि और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं।

दिवाली और लक्ष्मी पूजा तिथि- गुरुवार, 04 नवंबर 2021

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : 18:10:28 से 20:06:18 तक
अवधि : 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल :17:34:09 से 20:10:27 तक
वृषभ काल : 18:10:28 से 20:06:18 तक

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : 23:38:52 से 24:30:58 तक
महानिशीथ काल : 23:38:52 से 24:30:58 तक
सिंह काल : 24:42:01 से 26:59:43 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातःकाल मुहूर्त्त (शुभ) :06:34:58 से 07:57:21 तक
प्रातःकाल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत): 10:42:09 से 14:49:21 तक
सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल): 16:11:45 से 20:49:32 तक
रात्रि मुहूर्त्त (लाभ): 24:04:55 से 25:42:37 तक

गोवर्धन पूजा 2021 शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2021 Muhurat)

इस वर्ष गोवर्धन पूजा 05 नवंबर 2021 को है। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है।  हिदूं पंचांग के अनुसार गोवर्धन का त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी किया जाता है। इस त्योहार में भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग बनाकर लगाया जाता है।  

गोवर्धन पूजा- 05 नवंबर 2021
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त : 06:35 मिनट से 08:47 मिनट तक
अवधि : 2 घंटे 11 मिनट
गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त :15: 21 मिनट से 17:33 मिनट तक
अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

भाई दूज 2021 मुहूर्त (Bhai Dooj 2021 Shubh Muhurat)

भाई दूज पांच दिवसीय दीपावली पर्व का आखिरी दिन का त्योहार होता है। भाई दूज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगती हैं। इस त्योहार को भाई दूज या भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया कई नामों से जाना जाता है। इस बार यह 06 नवंबर को है।

भाई दूज तिलक का समय : दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 21 मिनट तक

नोट : स्थानी पंचांग के अनुासर मुहूर्त में घट-बढ़ रहती है।

Other Similar Posts-

  • दीपावली की रात इन 8 स्थानों पर जलाने चाहिए दीपक, मिलती है लक्ष्मी कृपा
  • शास्त्रों के अनुसार दीपावली के 5 दिनों में न करें ये 7 काम
  • देवराज इंद्र और महालक्ष्मी संवाद – जिसमे देवी लक्ष्मी ने बताए थे लक्ष्मी कृपा के कारण
  • Diwali Funny Message, Shayari, Status, SMS, Wishes
  • नरक चतुर्दशी पर यहां जलाएं 14 दीपक आएगी जीवन में खुशहाली

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
नरक चतुर्दशी पर यहां जलाएं 14 दीपक आएगी जीवन में खुशहाली
Hindu Calendar Kartik Month 2021 | हिंदी पंचांग कार्तिक मास
हिंदी पंचांग भादप्रद मास | Hindu Calendar Bhadprad Month 2021
वैदिक रीति से रक्षाबंधन कैसे मनाएं
हिंदी पंचांग सावन मास | Hindu Calendar Sawan Months 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme