Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Rakshabandhan Upaay In Hindi

रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि

Posted on August 21, 2021August 21, 2021 by Viveka Goyal

Rakshabandhan Upaay In Hindi | रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि – प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। यूँ तो यह पर्व भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है लेकिन ज्योतिष उपायों के लिए भी इस दिन का काफी महत्व है। शास्त्रों के अनुसार रक्षबंधन के दिन किये गए उपाय भी बहुत ही फलदायक होते है। रक्षाबंधन के पवित्र दिन कुछ आसान किन्तु अचूक उपायों को करके हम अपने जीवन की बहुत सी समस्याओं को दूर कर सकते है। आइये जानते है किस परेशानी के लिए रक्षाबंधन पर करे कौनसा उपाय –

  • वैदिक रीति से रक्षाबंधन कैसे मनाएं
Rakshabandhan Upaay In Hindi
Rakshabandhan Upaay In Hindi

1.व्यापार वृद्धि के लिए – रक्षाबंधन के दिन महालक्ष्मी मंदिर में या घर पर ही देवी लक्ष्मी का पूजन कर दूध, चावल, केला व पंच मेवा से बनी खीर देवी को अर्पण करें व बालकों में प्रसाद बांटे।

2. शत्रु ज्यादा परेशान कर रहे हों तो – शत्रु परेशान कर रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, गुड़ का भोग लगाएं व गुलाब के फूल चढ़ाएं । इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

3. दरिद्रता दूर करने के लिए – कोई भी ऐसा पौधा जो वटवृक्ष के नीचे उगा हुआ हो, राखी के दिन उसे अपने घर के किसी गमले में लाकर लगा लें। ऐसा करने से दरिद्रता दुर होती है और घर में स्थाई लक्ष्मी का निवास होता है।

4. पैसा वापस न मिल रहा हो तो- किसी ने आपसे पैसा उधार लिया हो और वापस न लौटा रहा हो तो रक्षाबंधन के दिन सूखे कपूर का काजल बनाकर एक कागज पर उसका नाम इस काजल से लिखकर एक भारी पत्थर से दबा दें।पैसा बहुत जल्दी वापस मिल जाएगा।

5. बीमारी से बचने के लिए – यदि आप अक्सर बीमार रहते हैं तो रात को एक सिक्का सिरहाने रखें और सुबह उस सिक्के को श्मशान में बाहर से फेंक आएं।ये बीमारी की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

6. व्यापार में सफलता पाने के लिए – यदि आप व्यापार में लगातार असफल हो रहे हों तो रक्षाबंधन के दिन दोपहर में पांच कागजी नींबू, एक मुट्ठी काली मिर्च व एक मुट्ठी पीली सरसों के साथ रख दें।अगले दिन सुबह इन सभी चीजों को किसी समसान स्थान पर गाड़ दें।

7. ऋण मुक्ति के लिए – रक्षाबंधन के दिन गेहूँ के आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाएं और किसी हनुमान मंदिर में जाकर चढ़ाएं और गरीबों में बाँट दें।कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

8. धन-समृद्धि के लिए – अगर आप अपार धन-समृद्धि चाहते हैं, तो रक्षाबंधन के दिन लाल रंग के मिट्टी के घड़े में नारियल रखकर उस पर लाल कपड़ा ढ़ककर झोली बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

9. आर्थिक काम में सफलता पाने के लिए – सरसों के तेल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पुए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तेल का दीपक, पत्तल या अरंडी के पत्ते पर रखकर रक्षाबंधन की रात में किसी चौराहे पर रख कर कहें – हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यही छोड़े जा रहा हूं कृपा करके मेरा पीछा ना करना।

10. कार्य सिद्धि के लिए-
रक्षाबंधन के दिन गणेशजी के चित्र के सामने लौंग व सुपारी रखें।जब भी कहीं काम पर जाना हो, तो इस लौंग और सुपारी को साथ ले कर जाएं, तो काम सिद्ध होगा।

रक्षाबंधन से सम्बंधित अन्य लेख – 

  • Raksha Bandhan Poems In Hindi | Hindi Poem On Rakhi | रक्षाबंधन पर कवितायें
  • Raksha Bandhan HD Wallpaper Images Photos Pictures
  • Raksha Bandhan Shayari In Hindi | Rakhi Shayari In Hindi
  • Raksha Bandhan Status In Hindi | Rakhi Status In Hindi
  • Raksha Bandhan Jokes In Hindi | Rakhi Jokes In Hindi
  • रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बहनों को दे सकते है ये उपहार
  • रक्षाबंधन के उपाय | Raksha Bandhan Ke Upay
  • रक्षाबंधन के पर्व से जुडी कुछ पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें
बुध प्रदोष के उपाय | Budh Pradosh Ke Upay

1 thought on “रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि”

  1. News Hindi Tv says:
    August 28, 2021 at 7:14 am

    Thanks For This Useful Post

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme