Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सूरत के कपड़ा उद्यमी अजय अजमेरा को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा

Posted on April 20, 2021 by Viveka Goyal

सूरत के कपड़ा उद्यमी अजय अजमेरा को चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से नवाजा

सूरत के कपड़ा उद्यमी अजमेरा फैशन के सीओ अजय अजमेरा को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए उन्हें चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शहर के कपड़ा उद्यमी अजय अजमेरा ने सराहनीय कार्य किया है।

इस अवार्ड से गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एवं श्रीपद नायक मिनीस्टर आयुष मंत्रालय, सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनीष बजमी, फिल्म स्टार हेमामालीनी, सुस्मीता सैन, सोनु निगम, सोनु सूद, शत्रुघन सिन्हा, राज के. पुरोहित, इकबाल सिंह चाहल, कमिशनर बी.एम सिंह सहित कई चैंपियंस को अपने किए गए उत्कर्ष कार्य के लिए महाराष्ट्र एवं गोवा के महामहीम राज्यपाल भगतसिहं कोस्यारी के हाथो सम्मानित किया गया।

3500 से ज्यादा महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

कपड़ा उद्यमी अजय अजमेरा ने करीबन 10 सालों से महिलाओं को स्वरोजगार देकर करीबन 3500 से भी ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। इनके द्वारा स्वरोजगार प्राप्त महिलाएं टेक्सटाइल क्षेत्र में जुड़कर स्वालंबन का संदेश दे रही है। कपड़ा उद्यमी अजय अजमेरा ने बताया कि अब तक करीबन 3500 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है। साथ ही कई महिलाएं भारत एवं 30 से ज्यादा देशों से रोजगार को लेकर हमसे जुड़ी है। इस काम के लिए सोशल मीडिया हमारे लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ। हम पर लोगों ने भरोसा किया तभी आज हम टेक्सटाइल के क्षेत्र में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सार्थक बन रहे है।

सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं में उत्कर्ष कार्य करने वालो को मिलता है यह अवार्ड

चैंपियंस ऑफ चेंज गांधीवादी मूल्यों, (स्वेच्छा), सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास (भारत में एस्पिरेशनल जिले में) को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है, जिसका चयन संवैधानिक जूरी सदस्यों ने किया था। बालाकृष्णन, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और पूर्व अध्यक्ष एनएचआरसी। यह सालाना चार श्रेणियों में दिया जाता है, और आमतौर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, भारत के प्रधान मंत्री या एक प्रमुख व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। श्री नंदन झा चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड के संस्थापक और प्रमुख हैं।

Related posts:

Online Betting in India: The Most Winning Sports Events Await Players
Download and Install the Dafabet App on Android and iOS
Marvel Bet Bangladesh App Review
Babu88 - The Best Online Sportsbook and Casino for Bangladeshi Punters
Find Out More About Mostbet - The Best Bookmaker in 2023 in India
Newest Up and Coming Tech Coming Out of India
हिंदी ऑनलाइन कैसीनो कैसे खोजें
भारत में सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन कैसीनो
Sad Love Quotes In Hindi
Best Spoken English App

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

06/08/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme