Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?

क्यों समझ से बाहर है “स्त्री” ?

Posted on April 5, 2021April 5, 2021 by Viveka Goyal

क्यों समझ से बाहर है “स्त्री” ?-  ब्रह्माण्ड का सञ्चालन सुचारु रूप से चलाने के लिये उन्होंने तीन प्राकृतिक गुणों की रचना की जो सत्व, राजस तथा तम नाम से जनि जाती हैं। साथ ही इन त्रिगुणों के ”परिचालन” हेतु, त्रि-देवो की संरचना की। निर्माण या रचना, पालन तथा संहार, ये तीनो ही सञ्चालन हेतु ”संतुलित” रूप में अत्यन्त आवश्यक हैं।

यहाँ पढ़े – स्त्री हो या पुरुष, इन 5 पर भरोसा नहीं करना चाहिए

क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
क्यों समझ से बाहर है “स्त्री” ?

”त्रिया-चरित्रम्” अर्थात तीन प्रकार के चरित्र !

1. सात्विक,
2. राजसिक ,
3. तामसिक !

त्रिगुणात्मक प्रकृति, शक्ति या बल, “सात्विक (सत्व), राजसिक (रजो) तथा तामसिक (तमो)” तीन श्रेणियों में विभाजित हैं। हिन्दू वैदिक दर्शन के अनुसार संसार के प्रत्येक जीवित और निर्जीव तत्त्व, की उत्पत्ति या जन्म इन्हीं गुणों के अधीन हैं। ब्रह्मांड के सुचारु ”संचालन” हेतु, इन ”तीन गुण” अत्यंत ”अनिवार्य” हैं, इनके बिना ”ब्रह्मांड” का सञ्चालन संभव नहीं हैं।

निर्माण, पालन और विनाश के बिना संभव नहीं है ।

किसी भी एक बल की अधिकता या न्यूनतम, संसार चक्र सञ्चालन के संतुलन को प्रभावित कर, समस्त व्यवस्था को अच्छादित, असंतुलित कर सकता हैं। विनाश के बिना नूतन उत्पत्ति या सृष्टि करने का कोई लाभ नहीं हैं !

आद्या शक्ति, जिन्होंने समस्त जीवित तथा अजीवित तत्व का प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से निरूपण किया हैं, वे भी इन्हीं तीनो गुणों के अधीन भिन्न भिन्न रूपों में अवतरित हुई। महा काली, पार्वती, दुर्गा, सती तथा अगिनत सहचरियों के रूप में, वे ही तामसिक शक्ति हैं, महा सरस्वती, सावित्री, गायत्री इत्यादि के रूप में वे ही सात्विक शक्ति हैं, महा लक्ष्मी, कमला इत्यादि के रूप में वे ही राजसिक शक्ति हैं ! साथ ही इन देवियों के भैरव क्रमशः भगवान शिव, ब्रह्मा तथा विष्णु, क्रमशः तामसिक , सात्विक और राजसिक बल से सम्बंधित हैं !

शक्ति में जब ”राजसिक गुण” होता है तब यह ”दुर्गा” कहलाती है , जब ”तमोगुण” प्रखर होता होता है तब है ”काली” कहलाती है और जब ”सत्वगुण” का प्रभाव बड़ जाता है तब यह ”ब्रह्मचारिणी” कहलाती है !!

कोई भी स्त्री इन तीनो गुणों को ”कभी भी” धारण करने की क्षमता रखती है इसलिए कहा जाता है की स्त्री को कोई भी, कभी भी नहीं ”समझ” सकता है !! इसलिए ”त्रिया-चरित्रम्” शब्द को ”गाली” की तरह उपयोग न करे बल्कि इस शब्द का असली मतलब जाने ! कोई भी स्त्री इन तीनो गुणों के बिना ”सम्पूर्ण” नहीं होती है, यही ”प्रकृति” का नियम है बस जरुरत है तो इन तीन गुणों में सही ”संतुलन” की !

चूकि: स्त्री में चन्द्र तत्व अधिक होता है इसलिए स्त्री इन तीनों गुणों को बहुत जल्दी से “धारण” कर लेती है । इसलिए आपकी “समझ” से बाहर हो जाती है। अतः आप इस लेख को पढ़कर जान चुके होंगे की क्यों समझ से बाहर है “स्त्री” ?

यहाँ पढ़े – विदुर नीति – स्त्री, अन्न, योद्धा और तपस्वी की प्रशंसा कब करनी चाहिए

यहाँ पढ़े – वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा
एकादशी के दिन क्या नहीं करें | Ekadashi Ke Din Kya Na Kare

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme