Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi | सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार

Posted on October 30, 2019October 30, 2019 by Pankaj Goyal

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi | सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनमोल विचार

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

*****

उतावले उत्साह से बड़ा परिणाम निकलने की आशा नहीं रखनी चाहिये।

*****

काम करने में तो मजा ही तब आता है, जब उसमे मुसीबत होती है मुसीबत में काम करना बहादुरों का काम है मर्दों का काम है कायर तो मुसीबतों से डरते हैं लेकिन हम कायर नहीं हैं, हमें मुसीबतों से डरना नहीं चाहिये।

*****

इस देश की मिट्टी में कुछ अलग ही बात है, जो इतनी कठिनाइयों के बावजूद हमेशा महान आत्माओं की भूमि रही हैं।

*****

जब तक इंसान के अन्दर का बच्चा जीवित है, तब तक अंधकारमयी निराश की छाया उससे दूर रहती हैं।

*****

थका हुआ इंसान दौड़ने लगे तो स्थान पर पहुँचने के बजाय जान गंवा बेठता है, ऐसे समय पर आराम करना और आगे बढ़ने की ताकत जुटाना उसका धर्म हो जाता है।

*****

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

जब कठिन समय आता है, तो कायर और बहादुर का फर्क पता चल जाता हैं क्योंकि उस समय कायर बहाना ढूंढते हैं और बहादुर रास्ता खोजते हैं।

*****

आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।

*****

मेरा सपना है कि भारत एक अच्छा उत्पादक देश बने ताकि इस देश में अन्न (भोजन) के लिए कोई भी आंसू न बहाए।

*****

अगर आपके पास शक्ति की कमी है तो विश्वास किसी काम का नहीं क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ती के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है।

*****

आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।

*****

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

एकता के बिना जनशक्ति, शक्ति नहीं रहती जब तक कि उसमें सही तरीके से सामंजस्य स्थापित न किया जाए।

*****

अगर हमारी करोड़ों की दौलत भी चली जाए या फिर हमारा पूरा जीवन बलिदान हो जाए, भी हमें ईश्वर में विश्वास और उसके सत्य पर विश्वास रखकर प्रसन्न रहना चाहिए।

*****

अगर आप आम के फल को समय से पहले ही तोड़ कर खा लेंगे, तो वह खट्टा ही लगेगा। लेकिन यही आप उसे थोड़ा समय देते हैं, तो वह खुद ब खुद पककर नीचे गिर जाएगा और आपको अमृत के समान लगेगा।
*****

जीवन में आप जितने भी दुःख और सुख के भागी बनते हैं, उसके पूर्ण रूप से जिम्मेदार आप स्वंय ही होते है। इसमें ईश्वर का कोई भी दोष नहीं।

*****

अधिकार मनुष्य को तब तक अँधा बनाये रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।

*****

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

जो भी व्यक्ति जीवन को बहुत अधिक गंभीरता से लेता हैं, उसे एक तुच्छ जीवन जीने के लिए तैयार रहना चाहिए। सुख-दुःख   को समान रूप से स्वीकार करने वाला व्यक्ति ही सही मायनों में जीवन का आनंद ले पाता है।

*****

शत्रु का लोहा भले ही गर्म हो, लेकिन हथौड़ा तो ठंडा रहकर ही काम दे सकता हैं।

*****

जब जनता एक हो जाती है तो वह एक महान शक्ति बन जाती हैं, जिसके सामने बड़े से बड़ा शासक भी टिक नहीं पाता।

*****

मृत्यु की चिंता मत करो क्योंकि आपके जीवन की डोर ईश्वर के हाथों में हैं और वे हमेशा अच्छा ही करते हैं।

*****

यह बिल्कुल सत्य है कि पानी में तैरने वाले ही डूबते हैं, किनारे पर खड़े रहने वाले नहीं, लेकिन किनारे पर खड़े रहने वाले कभी तैरना भी नहीं सीख पाते।

*****

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

अक्सर मैं ऐसे बच्चे जो मुझे अपना साथ दे सकते हैं के साथ हंसी-मजाक करता हूँ, जब तक एक इंसान अपने अन्दर के बच्चे को बचाए रख सकता है तभी तक उसका जीवन उस अंधकारमयी छाया से दूर रह सकता है जो इंसान के माथे पर चिंता की रेखाएं छोड़ जाती है।
*****

अगर आपके पास शक्ति की कमी है तो विश्वास किसी काम का नहीं क्योंकि महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है।

*****

अविश्वास भय का प्रमुख कारण होता है।

*****

सत्य के मार्ग पर चलने हेतु बुरे का त्याग अवश्यक है, चरित्र का सुधार आवश्यक है।

*****

हर जाति या राष्ट्र खाली तलवार से वीर नहीं बनता तलवार तो रक्षा-हेतु आवश्यक है, पर राष्ट्र की प्रगति को तो उसकी नैतिकता से ही मापा जा सकता है।

*****

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

मेरी तो आदत पड़ गई है की जहाँ पैर रख दिया, वहां से पीछे न हटाया जाए, जहाँ पैर रखने के बाद वापस लोटना पड़े, वहां पैर रखने की मुझे आदत नहीं, अँधेरे में कूद पड़ने का मेरा स्वभाव नहीं है।

*****

भगवान के आगे झुको किसी दुसरे के आगे नहीं, हमारा सिर कभी भी झुकने वाला नहीं होना चाहिए।

*****

बहुत बोलने से कोई फायदा नहीं होता बल्कि नुकसान ही होता है।

*****

जो तलवार चलाना जानते हुए भी अपनी तलवार को म्यान में रखता है उसी को सच्ची अहिंसा कहते है।

*****

जब तक हमारा अंतिम ध्येय प्राप्त ना हो जाए तब तक उत्तरोत्तर अधिक कष्ट सहन करने की शक्ति हमारे अन्दर आये, यही सच्ची विजय है।

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In Hindi

*****

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes In English

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme