Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Prerak Prasang - Bans Ka Ped

प्रेरक प्रसंग – बांस का पेड़

Posted on September 24, 2019September 24, 2019 by Pankaj Goyal

Prerak Prasang – Bans Ka Ped :- एक बार एक युवक को संघर्ष करते – करते कई वर्ष हो गए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। वह काफी निराश हो गया, और नकारात्मक विचारो ने उसे घेर लिया। उसने इस कदर उम्मीद खो दी कि उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया। वह जंगल में गया और वह आत्महत्या करने ही जा रहा था कि अचानक एक सन्त ने उसे देख लिया।

सन्त ने उससे कहा – बच्चे क्या बात है , तुम इस घनघोर जंगल में क्या कर रहे हो?

उस युवक ने जवाब दिया – मैं जीवन में संघर्ष करते -करते थक गया हूँ और मैं आत्महत्या करके अपने बेकार जीवन को नष्ट करने आया हूँ।

सन्त ने पूछा तुम कितने दिनों से संघर्ष कर रहे हों?

युवक ने कहा मुझे दो वर्ष के लगभग हो गए, मुझे ना तो कहीं नौकरी मिली है, और ना ही किसी परीक्षा में सफल हो सकां हूँ।

  • लघु कथा – भोग का फल

Prerak Prasang - Bans Ka Ped

Prerak Prasang – Bans Ka Ped

सन्त ने कहा– तुम्हे नौकरी भी मिल जाएगी और तुम सफल भी हो जायोगे। निराश न हो , कुछ दिन और प्रयास करो।

युवक ने कहा– मैं किसी भी काम के योग्य नहीं हूँ, अब मुझसे कुछ नहीं होगा।

जब सन्त ने देखा कि युवक बिलकुल हिम्मत हार चुका है तो उन्होंने उसे एक कहानी सुनाई।

“एक बार एक बच्चे ने दो पौधे लगाये , एक बांस का, और एक फर्न (नागफनी , कैक्टस ,पत्तियों वाला) का । फर्न वाले पौधे में तो कुछ ही दिनों में पत्तियाँ निकल आई। और फर्न का पौधा एक साल में काफी बढ़ गया पर बाँस के पौधे में साल भर में कुछ नहीं हुआ।लेकिन बच्चा निराश नहीं हुआ।

दूसरे वर्ष में भी बाँस के पौधे में कुछ नहीं हुआ। लेकिन फर्न का पौधा और बढ़ गया। बच्चे ने फिर भी निराशा नहीं दिखाई।

तीसरे वर्ष और चौथे वर्ष भी बाँस का पौधा वैसा ही रहा, लेकिन फर्न का पौधा और बड़ा हो गया। बच्चा फिर भी निराश नहीं हुआ।

फिर कुछ दिनों बाद बाँस के पौधे में अंकुर फूटे और देखते – देखते कुछ ही दिनों में बाँस का पेड़ काफी ऊँचा हो गया।

बाँस के पेड़ को अपनी जड़ों को मजबूत करने में चार पाँच साल लग गए।”

सन्त ने युवक से कहा – कि यह आपका संघर्ष का समय, अपनी जड़ें मजबूत करने का समय है। आप इस समय को व्यर्थ नहीं समझे एवं निराश न हो। जैसे ही आपकी जड़ें मजबूत ,परिपक्व हो जाएँगी, आपकी सारी समस्याओं का निदान हो जायेगा। आप खूब फलेंगे, फूलेंगे, सफल होंगें और आकाश की ऊँचाइयों को छूएंगें। आप स्वंय की तुलना अन्य लोगों से न करें। आत्मविश्वास नहीं खोएं। समय आने पर आप बाँस के पेड़ की तरह बहुत ऊँचे हो जाओगे। – Prerak Prasang

अन्य प्रेरक प्रसंग

  • लोककथा – कड़वा सच | Lok Katha – Kadwa Sach
  • लोक कथा – काम और कर्तव्य में अंतर
  • प्रेरक कहानी- अनोखा पात्र जो कभी नहीं भर सकता
  • बोध कथा – लोमड़ी की तरह नहीं, शेर की तरह बनो
  • Hindi Devotional Story: प्रभु की प्राप्ति किसे होती हैं ?
  • प्रेरक कहानी – चार कीमती रत्न

Tag – Prerak Prasang, Hindi, Bans Ka Ped, Prerak Story, Prerak Kahani

Related posts:

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के 15 प्रेरक प्रसंग
महात्मा गाँधी के जीवन से जुड़े 10 प्रेरक प्रसंग
प्रेरक प्रसंग - पिछले जन्म का कर्ज
छत्रपति शिवाजी की गुरुसेवा - जब शिवा ने अपने गुरु के लिए निकाला शेरनी का दूध
5 प्रेरक हिंदी लघु कथाएं : 5 Moral Hindi Short Stories
गुरु नानक और मरदाना : गुरु नानक जी के बचपन का एक प्रसंग
ऊंची उड़ान - Motivational Story in Hindi
फूटा घड़ा - Hindi Moral Story
प्रेरक कहानी - चार कीमती रत्न
Hindi Motivational Story: Kaise Ho Safal - कैसे हों सफल

1 thought on “प्रेरक प्रसंग – बांस का पेड़”

  1. daya says:
    September 24, 2019 at 7:09 pm

    प्रेरणा दायक कथा. अच्छा लगा.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme