Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Osho Love Quotes In Hindi

Osho Love Quotes In Hindi | प्रेम पर ओशो के अनमोल विचार

Posted on July 6, 2018 by Pankaj Goyal

Osho Love Quotes In Hindi | Osho Quotes On Love In Hindi | प्रेम एक ऐसी अनूभूति है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना बहुत मुश्किल है, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु ओशो ने प्रेम के बारे में बहुत सी ऐसी बातें बताई हैं, जो हर प्रेमी को जाननी चाहिए। यहां जानिए प्रेम पर ओशो के अनमोल विचार…

1. ये कोई मायने नहीं रखता है कि आप किसे प्यार करते हैं, कहां प्यार करते हैं, क्यों प्यार करते हैं, कब प्यार करते हैं, कैसे प्यार करते हैं और किस लिए प्यार करते हैं, मायने सिर्फ यही रखता है कि आप केवल प्यार करते हैं।

Osho Quotes On Love In Hindi

2. प्यार तभी सच्चा होता है, जब कोई एक दूसरे के व्यक्तिगत मामलों में दखल न दें। प्यार में दोनों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।

Osho Quotes On Love

3. प्यार एक पक्षी है, जिसे आज़ाद रहना पसंद है। जिसे बढ़ने के लिए पूरे आकाश की जरूरत होती है।

Osho Quotes On Love In Picture

4. इस दुनिया में दोस्ती ही सच्चा प्यार है। दोस्ती का भाव प्यार का सर्वोच्च रूप है, जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता, कोई शर्त नहीं होती, जहां बस दिया जाता है।

Osho Love Quotes In Hindi

5. अगर आप प्यार से रहते हैं, प्यार के साथ रहते हैं तो आप एक महान जिंदगी जी रहे हैं, क्योंकि प्यार ही जिंदगी को महान बनाता है।

Osho Love Quotes In Picture

6. प्यार की सर्वश्रेष्ठ सीमा आज़ादी है, पूरी आज़ादी। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का मुख्य कारण आज़ादी का न होना ही है।

Osho Love Quotes In Images

7. प्यार एक शराब है, आपको उसका स्वाद लेना चाहिए। उसे पीना चाहिए। उसमें पूरी तरह से डूब जाना चाहिए। तभी आपको पता चल पाएगा कि प्यार क्या है।

Osho Love Quotes In Hindi

8. दोस्ती ही सबसे निर्मल प्यार है। प्यार करने का ये सबसे ऊंचा स्तर है, जहां किसी भी परिस्थिति के लिए किसी से नहीं पूछा जाता, सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे को खुशी दी जाती है।

Love Quotes By Osho In Hindi

9. जब भी आप प्यार की योजना बनाते हैं और जब भी आपका ध्यान पूरी तरह से उसमें शामिल हो जाता है, तब ये झूठा और पाखंडी बन जाता है।

Osho Quotes In Hindi

10. एक बार जब मैं यात्रा कर रहा था तभी किसी ने मुझसे पूछा की इंसानी शब्दकोश में सबसे महत्वपूर्ण शब्द कौन सा है। मैंने नम्रता से जवाब दिया, प्यार।

Osho Picture Quotes In Hindi

11. प्रेम में सवाल ये नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है। सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।

Osho Quotes In Images

12. मनुष्य की भाषा में प्रेम से बड़ा कोई शब्द नहीं। उस एक शब्द को जिसने जान लिया, उसने सब जान लिया।

Osho Love Quotes In Hindi
13. जो प्रेम में रोया न हो, जिसने प्रेम का विरह जाना न हो, उसे तो प्रार्थना की और इंगित भी नहीं किया जा सकता। इसलिए मैं प्रेम का पक्षपाती हूँ, प्रेम का उपदेष्टा हूँ। कहता हूँ की खूब प्रेम करो, क्योंकि प्रेम का निचोड़ एक दिन प्रार्थाना बनेगा। प्रेम के हज़ारों फूलों को निचोड़ोगे तब कही प्रार्थना की एक बूँद एक इत्र की बूँद बनेगी।

Osho Love Quotes In Hindi
14. आप जितने लोगों को चाहे उतने लोगों को प्रेम कर सकते हैं- इसका ये मतलब नहीं है कि आप एक दिन दिवालिया हो जाएंगे, और कहेंगे, ” अब मेरे पास प्रेम नहीं हैं।” जहाँ तक प्रेम का सवाल है आप दिवालिया नहीं हो सकते।

Osho Love Quotes In Hindi
15. यह प्यार में ही देखा कमाल, जिसने कुछ खोया उसी ने कुछ पाया।

Osho Love Quotes In Hindi
16. प्रेम की कोई भाषा नहीं होती, प्रेम का फूल मौन में खिलता हैं। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है, प्रेम ही अनाहद नाद है।

Osho Love Quotes In Hindi
17. पुरुष जितना प्रेम शब्दों में प्रकट करेगा उससे कई गुना ज्यादा स्त्री मौन में प्रकट कर देगी।

Osho Quotes On Love In Hindi
18. उत्सव मेरा धर्म है, प्रेम मेरा सन्देश है, और मौन मेरा सत्य है।

Osho Quotes On Love In Hindi
19. जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज़ साफ़ और स्पष्ट हो जाती हैं।

Osho Quotes On Love In Hindi
20. प्यार में दूसरे महत्वपूर्ण होते हैं, वासना में आप महत्वपूर्ण होते हैं।

Osho Quotes On Love In Hindi

ओशो से सम्बंधित अन्य लेख –

  • ओशो से जुडी 10 रोचक बातें
  • झेन कथा – मन की धूल
  • सूफी कहानी – ध्यान
  • सम्राट अशोक और वेश्या बिंदुमति – जब वेश्या ने गंगा नदी को उलटी दिशा में बहा दिया

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme