Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Mother Quotes In Hindi

Mother Quotes In Hindi | माँ पर अनमोल विचार

Posted on May 8, 2018 by Pankaj Goyal

Mother Quotes In Hindi | Hindi Quotes On Maa | माँ पर अनमोल विचार

Mother Quotes In Hindi

Mother Quotes In Hindi | Hindi Quotes On Maa | माँ पर अनमोल विचार

Quote 1. मातृत्व : सारा प्रेम वही से आरम्भ और वही खत्म होता है।
राबर्ट ब्राउनिंग | Robert Browning

Quote 2. भगवान सभी जगह नहीं हो सकते इसलिए उसने माएं बनायी।
रुडयार्ड किपलिंग | Rudyard Kipling

Quote 3. मेरी माँ दुनिया की वह सबसे खूबसूरत औरत थी जिसे मैंने कभी देखा था। आज मै जो कुछ भी हूँ अपनी माँ के कारण ही हूँ। मैं अपने जीवन में मिली प्रत्येक सफलता का श्रेय अपनी माँ की दी हुई नैतिक, बौद्धिक और शारीरिक शिक्षा को देता हूँ।
जॉर्ज वाशिंगटन | George Washington

Quote 4. एक पिता अपने बच्चों के लिए जो सबसे प्रमुख चीज कर सकता है वो है उनकी माँ से प्रेम करना।
थीओडर हेस्बर्ग | Theodore Hesburgh

Quote 5. मैं जो कुछ भी हूँ या होने की आशा रखता हूँ उसका श्रेय मेरी माँ को जाता है।
अब्राहम लिंकन | Abraham Lincoln

Quote 6. जिस क्षण एक शिशु पैदा होता है, उसी क्षण माँ का भी जन्म होता है। उसका अस्तित्व पहले से कभी विद्यमान नहीं होता। एक औरत अवश्य होती है, लेकिन माँ, कभी नहीं। एक माँ कुछ ऐसी है जो पूर्णतया नई है।
ओशो |Osho

Quote 7. मुझे एक ऐसी माँ के साथ बड़े होने का मौका मिला जिसने मुझे खुद में यकीन करना सिखाया।एन्टोनियो विल्लारैगोसा | Antonio Villaraigosa

Quote 8. कला की दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा की उन लोरियों में होता था जो माएं गाती थीं।
बिली संडे | Billy Sunday

Quote 9. यकीनन मेरी माँ मेरी चट्टान है।
एलिसिया कीज़ | Alicia Keys

Quote 10. मातृत्व …कठिन है ….और लाभप्रद भी।
ग्लोरिया एस्तिफैन | Gloria Estefan

Quote 11. मेरी माँ मेरा ख़याल इस तरह से रखती थीं की मैं हमेशा शांति में रहती थी।
मार्टिना हिंगिस | Martina Hingis

Quote 12. मातृत्व ईश्वर के सामान मूल्य पर स्थिर किया हुआ है, वह मूल्य जिसे कोई भी पुरुष कम करने या गलत समझने का साहस नहीं कर सकता।
हेलेन हंट जैक्सन | Helen Hunt Jackson

Quote 13. बेटा अपनी माँ से नहीं तो और किससे बात करेगा ?
डोनाल्ड ई. वेस्टलेक | Donald E. Westlake

Quote 14. बच्चे माँ के जीने का सहारा होते हैं।
सोपोकल्स | Sophocles

Quote 15. कोई भी पुरुष अपने पीछे एक अच्छी स्त्री के होये बिना सफल नही होता। चाहे पत्नी हो चाहे माँ, यदि यह दोनों है, तो निःसंदेह वह दुगुना भाग्यशाली है।
गोडफ्रे विन | Godfrey Winn

Quote 16. एक माँ का हाथ कोमलता से बना होता है और बच्चे उसमे गहरी नीद में सोते हैं।
विक्टर ह्यूगो | Victor Hugo

Quote 17. संसार का वास्तविक धर्म क्या पुरुषों की तुलना में स्त्रियों से अधिक नहीं आया है? उसमे भी सर्वाधिक माँओं से, जो अपने सीने में हमारी आत्माओं की चाबी को थामे रहती हैं।
ओलिवर वेन्डेल होम्स | Oliver Wendell Holmes

Quote 18. एक औरत को माँ, पत्नी, और राजनीतिज्ञ की भूमिका एक साथ निभानी चाहिए।
एम्मा बोनीनो | Emma Bonino

Quote 19. जन्म देना टैटू बनवाने से आसान था।
नीकोल एप्प्ल्टन | Nicole Appleton

Quote 20. एक माँ का ह्रदय वह अगाध खाई है जिसके तल में आप क्षमा को हमेशा पायेंगे।
एच. डी बालज़ाक | H. D. Balzac

Quote 21. मुझे पूरा भरोसा है की अगर सारे देशों की माएं मिल पातीं तो और युद्ध नहीं होते।
ई.एम् फोरस्टर | E. M. Forster

Quote 22. मैं मूल रूप से इसलिए चीयर लीडर बन गयी क्योंकि मेरी माँ बहुत सख्त थीं। वो मेरा एक बुरी लड़की बनने का तरीका था।
सैन्ड्रा बुल्लोक | Sandra Bullock

Quote 23. शायद मैं पूरे अमेरिका में अकेली माँ हूँ जो अच्छी तरह से जानती है की उसके बच्चे हर समय क्या कर रहे होते हैं।
बारबरा बुश | Barbara Bush

Quote 24. जिसके पास एक ईश्वरतुल्य माँ है, ऐसा कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं हो सकता।
अब्राहम लिंकन | Abraham Lincoln

Quote 25. जैसे एक माँ को अपने बच्चे को गोद में लेने में,खिलाने और दुलार करने में ख़ुशी मिलती है, उसी तरह हमारे प्यारे ईश्वर अपनी प्रिय जनो से प्रेम करते हैं, जो पूर्णतः उसमे समर्पित है और उनकी अच्छाई में अपनी आशा रखते हैं।
ऐल्फोंसस लिगौरी | Alphonsus Liguori

Quote 26. मुझे अपनी माँ की दुआएँ याद हैं और उन्होंने सदा ही मेरा पीछा किया है। वे मेरी सारी जिंदगी मेरे साथ रही हैं।
अब्राहम लिंकन | Abraham Lincoln

Quote 27. एक माँ को एक पुरुष को अपना लड़का बनाने में बीस साल लग जाते हैं, और एक दूसरी औरत उसे बीस मिनट में ही मूर्ख बना देती है।
रॉबर्ट फ्रॉस्ट | Robert Frost

Quote 28. ज़िन्दगी उठने और माँ के चेहरे से प्यार करने के साथ शुरू हुई।
जार्ज ऐलीयाट | George Eliot

Quote 29. इंसान वो है जो उसे उसकी माँ ने बनाया है।
राल्फ वाल्डो एमर्सन | Ralph Waldo Emerson

Quote 30. मेरी माँ ने मुझसे कहा,” अगर तुम सैनिक हो तो तुम सेनापति बनोगे। अगर तुम साधू हो तो तुम महंत बनोगे ’, बजाये इनके मैं पेंटर था और पिकासो बन गया।
पैब्लो पिकासो | Pablo Picasso

Quote 31. माँ छोटे बच्चों के होठों पर और दिलों में बसने वाला ईश्वर का नाम है।
विलियम एम्. थैकरे | William Makepeace Thackeray

Quote 32. केवल माएं भविष्य के बारे में सोच सकती हैं – क्योंकि वो अपने बच्चों के रूप में इसे जन्म देती हैं।
मैक्सिम गोर्की | Maxim Gorky

Quote 33. स्वेटर और कपडे बच्चों द्वारा तब पहने जाते हैं जब माँ को ठण्ड लगती है।
एम्ब्रोस बीयर्स | Ambrose Bierce

Quote 34. मां की बाहों की तुलना में और अधिक आरामदायक कुछ नहीं है।
राजकुमारी डायना | Princess Diana

Quote 35. हमारे समाज में आदमी कमानेवाला होता है, महिला को एक गृहिणी, पत्नी और माँ के रूप में बहुत कुछ करना होता है।
डोरोथी फील्ड्स | Dorothy Fields

Quote 36. हम माता-पिता के प्रेम के विषय में तब तक कभी नहीं जान पाते जब तक स्वयं ही माँ-बाप नहीं बन जाते।
हेनरी वार्ड बीचर | Henry Ward Beecher

Quote 37. माँ वह बैंक था जिसमे हमने अपने दुखों और चिंताओं को जमा किया था।
टी. डेविट टेलमग | T. Dewitt Talmage

Quote 38. वैटिकन सरोगेट मदर्स के खिलाफ है। अच्छा हुआ तब ये नियम नहीं था जब यीशु पैदा हुए थे।
एलायने बूज्लर | Elayne Boosler

Quote 39. जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।
पवित्र पुराण | Holy Puranas

Quote 40. एक महिला समान रूप से पत्नी और माँ के रूप में बलिदान करती है।
एलिज़ाबेथ कैडी स्तैन्टन | Elizabeth Cady Stanton

Quote 41. जिस घर में माँ होती है, वहां चीजें सही रहती हैं।
एमोस ब्रोंसन ऐल्कोट | Amos Bronson Alcott

Quote 42. हर माँ अपने बच्चों की नजर में एक देवी हैं।
अरविन्द सिंह | Arvind Singh

Quote 43. मेरी माँ एक कठिन परिश्रमी हैं। वह अपने सिर को नीचे रखती हैं और वह खुश रहने का एक रास्ता ढूंढ लेती हैं। वह हमेशा कहती हैं, ‘खुशी आपकी ही ज़िम्मेदारी है।
जेनिफर गार्नर | Jennifer Garner

Quote 44. माँएं अपने बच्चों के हाथ केवल कुछ पलों के लिये ही थामकर रखती है, लेकिन उनके दिलों को सदा के लिये।
अज्ञात | Unknown

Quote 45. एक पुरुष का काम दिन निकलने से दिन छिपने तक है, लेकिन एक माँ का काम कभी पूरा नहीं होता।
अज्ञात | Unknown

यह भी पढ़े – 

  • Mothers Day Quotes In Hindi | मदर्स डे कोट्स
  • Quotes On Laugh In Hindi | हंसी / हास्य पर कोट्स
  • Womens Day Quotes In Hindi | महिला दिवस पर अनमोल विचार
  • Courtesy Quotes In Hindi : नम्रता पर अनमोल विचार

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme