Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Maa Shayari

Maa Shayari | माँ पर शायरी | प्रसिद्ध शायरों की शायरियों का संकलन

Posted on May 7, 2018 by Pankaj Goyal

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

Maa Shayari

*****
मैंने रोते हुए पोंछे थे किसी दिन आँसू
मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुपट्टा अपना
मुनव्वर राना

*****

लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती
बस एक माँ है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती
मुनव्वर राना

*****

अब भी चलती है जब आँधी कभी ग़म की ‘राना’
माँ की ममता मुझे बाहों में छुपा लेती है
मुनव्वर राना

*****

मुसीबत के दिनों में हमेशा साथ रहती है
पयम्बर क्या परेशानी में उम्मत छोड़ सकता है
मुनव्वर राना

*****

जब तक रहा हूँ धूप में चादर बना रहा
मैं अपनी माँ का आखिरी ज़ेवर बना रहा
मुनव्वर राना

*****

किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई
मैं घर में सब से छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई
मुनव्वर राना

*****

ऐ अँधेरे! देख ले मुँह तेरा काला हो गया
माँ ने आँखें खोल दीं घर में उजाला हो गया
मुनव्वर राना

*****

इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है
मुनव्वर राना

*****

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ
माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ
मुनव्वर राना

*****

हादसों की गर्द से ख़ुद को बचाने के लिए
माँ ! हम अपने साथ बस तेरी दुआ ले जायेंगे
मुनव्वर राना

*****

ख़ुद को इस भीड़ में तन्हा नहीं होने देंगे
माँ तुझे हम अभी बूढ़ा नहीं होने देंगे
मुनव्वर राना

*****

जब भी देखा मेरे किरदार पे धब्बा कोई
देर तक बैठ के तन्हाई में रोया कोई
मुनव्वर राना

*****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

यहीं रहूँगा कहीं उम्र भर न जाउँगा
ज़मीन माँ है इसे छोड़ कर न जाऊँगा
मुनव्वर राना

*****

अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कु्छ भी नहीं होगा
मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
मुनव्वर राना

*****

कुछ नहीं होगा तो आँचल में छुपा लेगी मुझे
माँ कभी सर पे खुली छत नहीं रहने देगी
मुनव्वर राना

*****

दिन भर की मशक़्क़त से बदन चूर है लेकिन
माँ ने मुझे देखा तो थकन भूल गई है
मुनव्वर राना

****

दुआएँ माँ की पहुँचाने को मीलों मील जाती हैं
कि जब परदेस जाने के लिए बेटा निकलता है
मुनव्वर राना

*****

दिया है माँ ने मुझे दूध भी वज़ू करके
महाज़े-जंग से मैं लौट कर न जाऊँगा
मुनव्वर राना

*****

बहन का प्यार माँ की ममता दो चीखती आँखें
यही तोहफ़े थे वो जिनको मैं अक्सर याद करता था
मुनव्वर राना

*****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

बरबाद कर दिया हमें परदेस ने मगर
माँ सबसे कह रही है कि बेटा मज़े में है
मुनव्वर राना

*****

खाने की चीज़ें माँ ने जो भेजी हैं गाँव से
बासी भी हो गई हैं तो लज़्ज़त वही रही
मुनव्वर राना

*****

मुक़द्दस मुस्कुराहट माँ के होंठों पर लरज़ती है
किसी बच्चे का जब पहला सिपारा ख़त्म होता है
मुनव्वर राना

*****

मैंने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दीं
सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़—ए—माँ रहने दिया
मुनव्वर राना

*****

माँ के आगे यूँ कभी खुल कर नहीं रोना
जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती
मुनव्वर राना

*****

मुझे कढ़े हुए तकिये की क्या ज़रूरत है
किसी का हाथ अभी मेरे सर के नीचे है
मुनव्वर राना

*****

बुज़ुर्गों का मेरे दिल से अभी तक डर नहीं जाता
कि जब तक जागती रहती है माँ मैं घर नहीं जाता
मुनव्वर राना

*****

अब भी रौशन हैं तेरी याद से घर के कमरे
रौशनी देता है अब तक तेरा साया मुझको
मुनव्वर राना

*****

मेरे चेहरे पे ममता की फ़रावानी चमकती है
मैं बूढ़ा हो रहा हूँ फिर भी पेशानी चमकती है
मुनव्वर राना

*****

आँखों से माँगने लगे पानी वज़ू का हम
काग़ज़ पे जब भी देख लिया माँ लिखा हुआ
मुनव्वर राना

*****

ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता,
मैं जब तक घर न लौटूं, मेरी माँ सज़दे में रहती है
मुनव्वर राना

*****
चलती फिरती आँखों से अज़ाँ देखी है
मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखि है
मुनव्वर राना

*****

पहले ये काम बड़े प्यार से माँ करती थी,
अब हमें धुप जगाती है तो दुःख होता है !
मुनव्वर राना

*****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

उम्र माँ की कभी बेटे से ना पूछी जाए,
माँ तो जब छोड़ के जाती है तो दुःख होता !
मुनव्वर राना

*****

ऐसे तो उससे मोहब्बत में कमी होती है,
माँ का एक दिन नहीं होता है सदी होती है !
(यह शेर उन्होंने  मदर्स डे के संदर्भ में कहा था)
मुनव्वर राना

*****

हो चाहे जिस इलाक़े की ज़बाँ बच्चे समझते हैं
सगी है या कि सौतेली है माँ बच्चे समझते हैं
मुनव्वर राना

*****

हवा दुखों की जब आई कभी ख़िज़ाँ की तरह
मुझे छुपा लिया मिट्टी ने मेरी माँ की तरह
मुनव्वर राना

*****

मुझे बस इस लिए अच्छी बहार लगती है
कि ये भी माँ की तरह ख़ुशगवार लगती है
मुनव्वर राना

*****

भेजे गए फ़रिश्ते हमारे बचाव को
जब हादसात माँ की दुआ से उलझ पड़े
मुनव्वर राना

*****

जब तक रहा हूँ धूप में चादर बना रहा
मैं अपनी माँ का आखिरी ज़ेवर बना रहा
मुनव्वर राना

*****

देख ले ज़ालिम शिकारी ! माँ की ममता देख ले
देख ले चिड़िया तेरे दाने तलक तो आ गई
मुनव्वर राना

*****

गले मिलने को आपस में दुआयें रोज़ आती हैं
अभी मस्जिद के दरवाज़े पे माएँ रोज़ आती हैं
मुनव्वर राना

*****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

कभी-कभी मुझे यूँ भी अज़ाँ बुलाती है
शरीर बच्चे को जिस तरह माँ बुलाती है
मुनव्वर राना

*****

ऐ रात मुझे माँ की तरह गोद में ले ले
दिन भर की मशक़्क़त से बदन टूट रहा है
तनवीर सिप्रा

*****

शायद यूँही सिमट सकें घर की ज़रूरतें
‘तनवीर’ माँ के हाथ में अपनी कमाई दे
तनवीर सिप्रा

*****

दुआ को हाथ उठाते हुए लरज़ता हूँ
कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए
इफ़्तिख़ार आरिफ़

*****

एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई ‘ताबिश’
मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है
अब्बास ताबिश

*****

इस लिए चल न सका कोई भी ख़ंजर मुझ पर
मेरी शह-रग पे मेरी माँ की दुआ रक्खी थी
नज़ीर बाक़री

*****

किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं
टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है
सिराज फ़ैसल ख़ान

*****

कदम जब चूम ले मंज़िल तो जज़्बा मुस्कुराता है
दुआ लेकर चलो माँ की तो रस्ता मुस्कुराता है
सिराज फैसल खान

*****

वो उजला हो के मैला हो या मँहगा हो के सस्ता हो
ये माँ का सर है इस पे हर दुपट्टा मुस्कुराता है
सिराज फैसल खान

*****

सुहब उठते ही जब मैँ चूमता हूँ माँ की आँखोँ को
ख़ुदा के साथ उसका हर फरिश्ता मुस्कुराता है
सिराज फैसल खान

*****

माँ की आग़ोश में कल मौत की आग़ोश में आज
हम को दुनिया में ये दो वक़्त सुहाने से मिले
कैफ़ भोपाली

*****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

माँ मुझे देख के नाराज़ न हो जाए कहीं
सर पे आँचल नहीं होता है तो डर होता है
अंजुम रहबर

*****

माँ ने लिखा है ख़त में जहाँ जाओ ख़ुश रहो
मुझ को भले न याद करो घर न भूलना
अजमल अजमली

*****

मैं रोया परदेस में भीगा माँ का प्यार
दुख ने दुख से बात की बिन चिट्ठी बिन तार
निदा फ़ाज़ली

*****

बेसन की सोंधी रोटी पर, खट्टी चटनी जैसी माँ
याद आती है चौका, बासन, चिमटा, फूंकनी जैसी माँ
निदा फ़ाज़ली

*****

बीवी, बेटी, बहन, पड़ोसन, थोड़ी थोड़ी सब में
दिन भर इक रस्सी के ऊपर, चलती नटनी जैसी माँ
निदा फ़ाज़ली

*****

बाँट के अपना चेहरा, माथा, आँखें, जाने कहाँ गयी
फटे पुराने इक एलबम, में चंचल लड़की जैसी माँ
निदा फ़ाज़ली

*****

मुद्दतों बाद मयस्सर हुआ माँ का आँचल
मुद्दतों बाद हमें नींद सुहानी आई
इक़बाल अशहर

*****

सामने माँ के जो होता हूँ तो अल्लाह अल्लाह
मुझ को महसूस ये होता है कि बच्चा हूँ अभी
महफूजुर्रहमान आदिल

*****

सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था
माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था
अहमद सलमान

*****

शहर में आ कर पढ़ने वाले भूल गए
किस की माँ ने कितना ज़ेवर बेचा था
असलम कोलसरी

*****

वो लम्हा जब मिरे बच्चे ने माँ पुकारा मुझे
मैं एक शाख़ से कितना घना दरख़्त हुई
हुमैरा रहमान

*****

बहुत बेचैन हो जाता है जब कभी दिल मेरा
मैं अपने पर्स में रखी अपनी माँ की तस्वीर को देख लेता हूँ
सलमान फ़हीम

****

नींद भी भला इन आँखों में कहाँ आती है
एक अर्से से मैंने अपनी माँ को नहीं देखा
सलमान फ़हीम

****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

बालाएं आकर मेरी चौखट से लौट जाती हैं
मेरी माँ की दुआएं भी कितना असर रखती हैं
सलमान फ़हीम

*****

गरीब हुई तो क्या, माँ फिर भी उसका ख्याल रखती है
बेटे के लिए रोटी का टुकड़ा, खुद के लिए पतीले की खुरचन रखती है
सलमान फ़हीम

*****

भूल जाता हूँ परेशानियां ज़िंदगी की सारी
माँ अपनी गोद में जब मेरा सर रख देती हैं
सलमान फ़हीम

*****

हवा दुखों की जब आई कभी ख़िज़ाँ की तरह
मुझे छुपा लिया मिट्टी ने मेरी माँ की तरह
अज्ञात

*****

जब जब कागज पर लिखा, मैने ‘माँ’ का नाम
कलम अदब से बोल उठी, हो गये चारो धाम

*****

जन्नत का हर लम्हा, दीदार किया था
गोद मे उठाकर जब मॉ ने प्यार किया था

*****

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे ‘आसमां’ कहते हैं
इस जहाँ में जिसका अंत नहीं उसे ‘माँ’ कहते हैं

*****

किसी का दिल तोडना आज तक नही आया मुझे
प्यार करना जो अपनी ‪माँ‬ से सीखा है मैंने

*****

मैं रात भर जन्नत की सैर करता रहा यारों
सुबह आँख खुली तो देखा मेरा सर माँ के कदमों में था

*****

जिस के होने से मैं खुदको मुक्कम्मल मानता हूँ
मेरे रब के बाद मैं बस अपनी माँ को जानता हूँ

*****

तेरी डिब्बे की वो दो रोटिया कही बिकती नहीं
माँ, मेंहगे होटलों में आज भी भूख मिटती नहीं

*****

कौन सी है वो चीज़ जो यहाँ नहीं मिलती
सब कुछ मिल जाता है लेकिन “माँ” नहीं मिलती

*****

मेरी तक़दीर में एक भी गम ना होता
अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता

*****

यूं ही नहीं गूंजती किल्कारीयां‬ घर आँगन‬ के हर कोने में
जान ‎हथेली‬ पर रखनी‪ पड़ती है ‘माँ’ को ‘‪माँ‬’ होने में

*****

Maa Shayari | Mother Shayari In Hindi | माँ पर शायरी

यह भी पढ़े

  • Poems On Maa / Mother | माँ पर कवितायें
  • Ghazals On Maa | माँ पर कुछ चुनिंदा ग़ज़लें

Related posts:

स्वाभिमान ही पहचान है
स्वाभिमान की गज़ल -आचार्य डॉ अजय दीक्षित
स्वाभिमान पर शायरी
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
अमित राज श्रीवास्तव की ग़ज़लों से 10 बेहतरीन शायरी
Happy Nag Panchami Shayari Images
मनीष नंदवाना 'चित्रकार' राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह
Saaya Shayari | साया शायरी
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
Happy Engineers Day Shayari Images

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

06/11/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme