Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

100 Quotes on Teachers in Hindi | शिक्षक पर 100 अनमोल विचार

Posted on September 2, 2017September 2, 2018 by Pankaj Goyal

Quotes on Teachers in Hindi | Teachers Day Quotes in Hindi | हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म तिथि पर उनकी स्मृति में शिक्षक दिवस (Teachers Day) मनाया जाता है। शिक्षक का दर्जा समाज में हमेशा से ही पूजनीय रहा है। कोई उसे गुरु कहता है, कोई शिक्षक कहता है, कोई आचार्य कहता है, तो कोई अध्यापक या टीचर कहता है ये सभी शब्द एक ऐसे व्यक्ति को चित्रित करते हैं, जो सभी को ज्ञान देता है, सिखाता है और जिसका योगदान किसी भी देश या राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करना है। सही मायनो में कहा जाये तो एक शिक्षक ही अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है। शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। एक शिक्षक अपने जीवन के अन्त तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता रहता है, तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है। महात्मा, मनीषी, विचारक एवं धर्म शास्त्र क्या कहते है शिक्षक के संदर्भ में, आइये जाने –

Quotes on Teachers in Hindi

100 Quotes on Teachers in Hindi | शिक्षक पर 100 अनमोल विचार

Quote 1. एक अच्छा अध्यापक जब जीवन के सबक सिखाता है, तो कोई भी उसे जीवन भर नहीं मिटा सकता।
अज्ञात | Unknown

Quote 2. एक अच्छा शिक्षक आपको आपके प्रश्नों के उत्तर नहीं देता बल्कि वो सिर्फ आपको रास्ता दिखाता है और आपको आपका चुनाव खुद करने देता है ताकि आप वो सब खुशियाँ प्राप्त कर सकें जिनके आप योग्य हैं।
अज्ञात | Unknown

Quote 3. हमारा मार्गदर्शक बनने, हमें प्रेरित करने और हमें वो बनाने के लिए जो कि हम आज हैं, हे शिक्षक! आपका धन्यवाद।
अज्ञात | Unknown

Quote 4. किसी शिक्षक का सच्चा मुल्यांकन इस चीज से नहीं किया जा सकता कि वो क्या जानता है और न ही इस बात से किया जा सकता है कि वो अपने ज्ञान को दूसरों तक कैसे पहुचता है, बल्कि इस बात से किया जाता है कि वो दूसरों को ज्ञान पाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है या नहीं।
अज्ञात | Unknown

Quote 5. एक शिक्षक जो शिक्षण से प्यार करता है वो अपने छात्रों को ज्ञान से प्यार करना सिखाता है।
अज्ञात | Unknown

Quote 6. अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना ही एक शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है।
अल्बर्ट आइंस्टीन | Albert Einstein

Quote 7. एक शिक्षक के लिए सफलता का सबसे बड़ा संकेत…यह कह पाना है कि,” बच्चे अब ऐसे काम कर रहे हैं जैसे कि मेरा कोई अस्तित्व ही ना रहा हो.”
मरिया मोंटेसरी | Maria Montessori

Quote 8. अनुभव एक कठोर शिक्षक है क्योंकि वो परीक्षा पहले लेता है और पाठ बाद में सीखता है।
वेर्नोन ला | Vernon Law

Quote 9. असफलता हमारी शिक्षक होनी चाहिए, हमारा अंत करने वाली नहीं। असफलता देरी है, हार नहीं। यह एक अस्थायी चक्कर है, गतिरोध नहीं। असफलता को हम केवल ना कुछ बोल के, ना कुछ कर के और ना कुछ बन के बच सकते हैं।
डेनिस वैट्ले | Denis Waitley

Quote 10. एक शिक्षक वो दिशासूचक है जो जिज्ञासा, ज्ञान और बुद्धिमानी के चुम्बक को सक्रिय बनाता है।
एवर गैरिसन | Ever Garrison

[the_ad id=”25570″]

Quote 11. अगर आप सीखना नहीं चाहते तो कोई भी आपकी सहयता नहीं कर सकता। अगर आप सीखने के लिए दृढ संकल्प हैं तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता।
अज्ञात | Unknown

Quote 12. रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में प्रसन्नता जगाना शिक्षक की सर्वोच्च कला है |
अल्बर्ट आइन्स्टीन | Albert Einstein

Quote 13. यदि आपको लगता है कि आपका शिक्षक सख्त है तो तब तक इंतज़ार करिए जब तक आपको बॉस नहीं मिल जाता है।
बिल गेट्स | Bill Gates

Quote 14. तुम्हे अन्दर से बाहर की तरफ विकसित होना है। कोई तुम्हे पढ़ा नहीं सकता, कोई तुम्हे आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुम्हारी आत्मा के आलावा कोई और गुरु नहीं है।
स्वामी विवेकानंद | Swami Vivekananda

Quote 15. शिक्षण एक ऐसा व्यवसाय है जो बाकी सारे व्यवसाय बनाता है।
अज्ञात | Unknown

Quote 16. एक शिक्षक कभी भी सच्चाई का दाता नहीं होता; वो हर विद्यार्थी के लिए एक मार्गदर्शक, एक दिशानिर्देशक का काम करता है जिससे कि वो अपने सच को ढूंढ सकें।
ब्रूस ली | Bruce Lee

Quote 17. एक अच्छे शिक्षक की परीक्षा यह नहीं है कि वो अपने छात्रों से कितने प्रश्न पूछ सकता है जिसके कि आसानी से उत्तर दे सकें, बल्कि इसमें है कि वो अपने छात्रों को कितने प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करता है जिसका उत्तर देना उसके लिए मुश्किल हो।
ऐलिस वेलिंगटन रोलिन्स | Alice wellington Rollins

Quote 18. मैंने बातूनी से मौन सीखा, असहिष्णु से सहनशीलता सीखी और निर्दयी से दया सीखी लेकिन फिर भी विचित्र है कि मैं इन शिक्षकों के प्रति कृतघ्न हूँ।
खलील जिब्रान | Khalil Gibran

Quote 19. वो लोग जो जानते हैं कि कैसे सोचना चाहिए, उन्हें शिक्षक की आवश्यकता नहीं है।
महात्मा गाँधी | Mahatma Gandhi

Quote 20. शिक्षण की क्षमता सम्पूर्ण ज्ञान का विशिष्ठ चिन्ह है।
अरस्तु | Aristotle

[the_ad id=”25570″]

Quote 21. हम में से अधिकांश लोगों को सिर्फ पांच से छ: व्यक्ति तक ही याद रख पाते हैं लेकिन एक शिक्षक को हजारों व्यक्ति जीवन पर्यंत याद रखते हैं।
एंडी रूनी | Andy Rooney

Quote 22. एक अच्छा शिक्षक एक उम्मीद जगा सकता है, हमारी कल्पना को सुलगा सकता है और हमारे मन में ज्ञान के प्रति प्रेम बिठा सकता है।
ब्रेड हेनरी | Brad Henry

Quote 23. एक शिक्षक जो कि अपने शिष्यों को ज्ञान अर्जन के लिए प्रेरित किये बिना सिखाने का प्रयास करता है वो वास्तव में ठंडे लोहे पर हथौड़ा चलाता है।
होरेस मन | Horace Mann

Quote 24. मैं ऐसे शिक्षक को पसंद करता हूँ जो कि आपको गृहकार्य के अलावा कुछ और भी घर जाकर सोचने को देता है।
लिली टॉमलिन | Lily Tomlin

Quote 25. एक शिक्षक वो व्यक्ति है जो कुछ भी एक बार नहीं बोलता।
हॉवर्ड नेमेरोव | Howard Nemerov

Quote 26. एक अच्छे शिक्षक को एक अच्छे मनोरंजन करने वाले की तरह पहले अपने दर्शकों को बांधना आना चाहिए उसके बाद ही वो अपना पाठ पढ़ा सकता है।
जॉन हेनरिक क्लार्क़े | John Henrik Clarke

Quote 27. एक सच्चा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को उनके अपने ही विरुद्ध व्यक्तिगत प्रभावों से बचाता है।
अमोस ब्रोंसन एल्कॉट | Amos Bronson Alcott

Quote 28. समृद्धि महान शिक्षक है और विपत्ति उससे भी बड़ी शिक्षक है।
विलियम हैज़लिट William Hazlitt

Quote 29. शिक्षा जीवन में सफलता की कूंजी है और शिक्षक अपने विद्यार्थियों के जीवन पर स्थायी प्रभाव डालते हैं।
सोलोमन ओर्टिज़ Solomon Ortiz

Quote 30. तैयारी, व्याख्या, प्रदर्शन, अवलोकन और निरिक्षण किसी भी कर्मचारी को नए कौशल सिखाने के पांच सोपान हैं।
ब्रूस बार्टन Bruce Barton

Quote 31. मैं सोचता हूँ शिक्षण एक उल्लासपूर्ण व्यवसाय होना चाहिए न कि चुनाव वाला।
चार्ल्स शुमर Charles Schumer

Quote 32. एक शिक्षक के पास अधिकतम अधिकार लेकिन न्यूनतम शक्ति होनी चाहिए।
थॉमस सज़ाज़ | Thomas Szasz

Quote 33. घड़ा भर देना नहीं बल्कि आग जलाकर प्रकाश करना ही शिक्षा है।
विलियम बटलर येट्स William Butler Yeats

Quote 34. सीखकर आप सिखा पायेंगे और सिखा कर आप समझ पायेंगे।
लैटिन कहावत Latin Proverb

Quote 35. हम अपने अनुभवों से सिखा सकते हैं लेकिन हम अपने अनुभव नहीं सिखा सकते।
साशा अजेवेडो (Sasha Azevedo)

Quote 36. एक शिक्षक वो है को अपने आप को उत्तरोत्तर अनावश्यक बना दे।
थॉमस कार्रुठेर्स (Thomas Carruthers)

Quote 37. एक शिक्षक जो वास्तव में बुद्धिमान है, आपको उसकी बुद्धिमानी के गृह में प्रवेश का प्रयास नहीं करने देता बल्कि आपको आपके मष्तिष्क की दहलीज़ तक ले जाता है।
खलील जिब्रान (Khalil Gibran)

Quote 38. एक औसत शिक्षक बताता है। एक अच्छा शिक्षक विवरण देता है,एक उत्कृष्ट शिक्षक प्रमाणित करता है और एक महान शिक्षक प्रेरित करता है।
विलियम आर्थर वार्ड (William Arthur Ward)

Quote 39. एक सामान्य शिक्षक जटिलता स्पष्ट करता है जबकि एक प्रतिभावान शिक्षक सरलता प्रकट करता है।
रोबर्ट ब्रौल्ट (Robert Brault)

Quote 40. एक अच्छा शिक्षक दीपक के समान है जो कि दूसरों को प्रकाश देने के लिए स्वयं जलता है।
अज्ञात | Unknown

Quote 41. एक अच्छा शिक्षक सरलीकरण का विशारद और बनावटी सरलता का शत्रु होता है।
लुइस आर्थर बर्मन | Louis Arthur Berman

Quote 42. एक शिक्षक आपके लिए द्वार खोल सकता है लेकिन ये आपका चुनाव है कि आप उस द्वार से प्रवेश करते हैं या नहीं।
अज्ञात | Unknown

Quote 43. किताबें मित्रों में सबसे शांत और स्थायी मित्र होती हैं; सलाहकारों में सबसे सुलभ और बुद्धिमान सलाहकार होती हैं, और शिक्षकों में सबसे धैर्यवान शिक्षक होती हैं।
चार्ल्स विलीयम एलियोट | Charles William Eliot

Quote 44. दो तरह के शिक्षक होते हैं: वो जो आपको इतना भयभीत कर देते हैं कि आप हिल ना सकें, और वो जो आपको पीछे से आपको से थोडा सा थपथपा देते हैं और आप आसमान छू लेते हैं।
रोबर्ट फ्रोस्ट | Robert Frost

Quote 45. जन्म देने वालों से अच्छी शिक्षा देने वालों को अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए; क्योंकि उन्होंने तो बस जन्म दिया है ,पर उन्होंने जीना सीखाया है।
अरस्तु | Aristotle

Quote 46. वो आपको प्रेरित करते हैं, आपका मनोरंजन करते हैं, और आप कुछ ना जानते हुए भी बहुत कुछ सीख जाते हैं।
निकोलस स्पार्क्स। Nicholas Sparks

Quote 47. सबसे अच्छे अध्यापक सबसे अच्छे अध्यापक अपने सबसे अच्छे छात्र होकर बनते हैं।
लौरी ग्रे | Laurie Gray

Quote 48. सहिष्णुता के अभ्यास में , किसी का दुश्मन ही उसका सबसे अच्छा शिक्षक होता है।
दलाई लामा | Dalai Lama

Quote 49. यदि मैं दो अन्य लोगों के साथ चल रहा हूँ, तो वो दोनों मेरे गुरु की तरह काम करेंगे। मैं एक की अच्छी बातें पकडूँगा और उनका अनुकरण करूँगा, और दूसरे की बुरी बातें पकडूँगा और उन्हें अपने अन्दर सही करूँगा।
कन्फ्युशीयस | Confucius

Quote 50. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार-मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु।
अब्दुल कलाम | Abdul Kalam

Quote 51. सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।
बिल गेट्स | Bill Gates

Quote 52. प्रेम कर्तव्य से बेहतर शिक्षक है।
अल्बर्ट आइन्स्टीन | Albert Einstein

Quote 53. मैं जीने के लिए अपने पिता का ऋणी हूँ, पर अच्छे से जीने के लिए अपने गुरु का।
लेक्जेंडर महान | Alexander the Great

Quote 54. मैं जैसे-जैसे बड़ा हुआ, मेरे शिक्षक होशियार होते गए।
एली कार्टर | Ally Carter

Quote 55. अनुभव सभी बातों का शिक्षक है।
जुलियस सीजर | Julius Caesar

Quote 56. मेरी माँ एक महान शिक्षक थी, करुण ,प्रेम और निर्भयता की शिक्षक। यदि प्रेम फूल की तरह मीठा है, तो मेरी माँ प्रेम का वह मीठा फूल है।
स्टेवी वंडर Stevie Wonder

Quote 57. अंधे व्यक्ति को किसी शिक्षक की नहीं बल्कि अपने जैसे ही किसी व्यक्ति की ज़रुरत होती है।
हेलेन केलर | Helen Keller

Quote 58. सिखाने की कला आविष्कार में सहायक होने जैसा है।
मार्क वन डोरें (Mark van Doren)

Quote 59. एक विद्यार्थी को सुधारने की कोशिश न करें बल्कि अपने आप में सुधार लायें। एक अच्छा शिक्षक एक कमजोर शिष्य को अच्छा और एक अच्छे शिष्य को उत्कृष्ट बनाता है।
मरवा कॉलिंस (Marva Collins)

Quote 60. शिक्षण के समय तीन चीजें याद रखनी चाहिए: अपनी विषय-वस्तु जानिये; आप किसे सिखा रहे हैं जानिये, और उसके बाद रुचिपूर्ण ढंग से सिखाईये।
लोला माय (Lola May)

Quote 61. सपने की शुरआत उस शिक्षक के साथ होती है जो आपमें यकीन करता है, जो आपको खींचता है, धक्का देता है और आपको अगले पठार तक ले जाता है, कभी-कभार “सच” नामक तेज छड़ी से ढकेलते हुए।
डैन राथर | Dan Rather

Quote 62. चीजों के प्रकाश में आगे बढ़ो, प्रकृति को अपना शिक्षक बनने दो।
विलीयम वर्डस्वर्थ | William Wordsworth

Quote 63. प्रौद्योगिकी सिर्फ एक उपकरण है. बच्चों को एक साथ करने और प्रेरित करने के लिए , शिक्षक सबसे महत्त्वपूर्ण है।
बिल गेट्स | Bill Gates

Quote 64. अनुभव एक महान शिक्षक है।
जॉन लेजेंड | John Legend

Quote 65. एक अच्छा शिक्षक आशा को प्रेरित कर सकता है, कल्पना को प्रज्वलित कर सकता है, और सीखने के प्रति प्रेम पैदा कर सकता है।
ब्रैड हेनरी | Brad Henry

Quote 66. दस लाख लोगों में सिर्फ एक व्यक्ति बिना गुरु की मदद के प्रबुद्ध हो पाता है।
बोधीधर्म | Bodhidharma

Quote 67. मैंने सीखा है कि गलतियाँ भी उतनी ही अच्छी शिक्षक हो सकती हैं जितना कि सफलता।
जैक वेल्च | Jack Welch

Quote 68. एक शिक्षक जो सिद्धांतवादी नहीं है वो महज़ एक ऐसा शिक्षक है जो पढ़ा नहीं रहा है।
गिल्बर्ट के. चेस्टरटन | Gilbert K. Chesterton

Quote 69. पढ़ाने का उद्देश्य बच्चे को बिना अपने गुरु के आगे बढ़ने के काबिल बनाना है।
ऐल्बर्ट हबार्ड | Elbert Hubbard

Quote 70. सबसे महान शिक्षक जिसे मैं जानता हूँ वो खुद काम है।
जेम्स कैश पेनी | James Cash Penney

Quote 71. ऐसे कई अध्यापक होते हैं जो आपको बर्बाद कर सकते हैं। इससे पहले कि आपको पता चले आप अपने इस या उस अध्यापक की धुंधली प्रति बन सकते हैं। आपको खुद अपने दम पर विकसित होना है।
बेरेनैस एबोट | Berenice Abbott

Quote 72. आपकी आखिरी गलती आपकी सबसे अच्छी शिक्षक है।
राल्फ नाडर | Ralph Nader

Quote 73. कोई बुलबुला इतना इन्द्रधनुषी या देर तक उड़ने वाला नहीं है जितना कि एक सफल शिक्षक के द्वारा उड़ाया गया बुलबुला।
विलीयम ओस्लर | William Osler

Quote 74. तो एक अच्छा शिक्षक क्या करता है ? तनाव पैदा करता है- लेकिन सही ,मात्रा में।
डोनाल्ड नोर्मन | Donald Norman

Quote 75. सभी कठिन कार्यों में, एक जो सबसे कठिन है वो है एक अच्छा शिक्षक बनना।
मैगी गैलेघर | Maggie Gallagher

Quote 76. किसी स्कूल कि सबसे बड़ी संपत्ति शिक्षक का व्यक्तित्व है।
जॉन स्ट्रेचन | John Strachan

Quote 77. अगर आप सुनें तो हर कोई शिक्षक है।
डोरिस रोबर्ट्स | Doris Roberts

Quote 78. एक अच्छे शिक्षक को नियम पता होने चाहिए; एक अच्छे छात्र को अपवाद।
मार्टिन एच. फिशर | Martin H. Fischer

Quote 79. बच्चा क्या सीखता है यह उसके शिक्षक से अधिक उसके सहपाठियों की विशेषताओं पर निर्भर करता है।
जेम्स एस. कोलमैन | James S. Coleman

Quote 80. अनुभव एक अच्छा शिक्षक है, लेकिन वो वो दिल दहलाने वाले बिल भेजता है।
मीना ऐन्त्रिम | Minna Antrim

Quote 81. आपको सुबह उठने वाला व्यक्ति होना होगा यदि आप एक शिक्षक बनना चाहते हैं।
अलन्ना उबैक | Alanna Ubach

Quote 82. भय एक अच्छा शिक्षक नहीं है | भय के पाठ जल्द ही भुला दिए जाते हैं।
मारी कैथरीन बेटेसन | Mary Catherine Bateson

Quote 83. जब छात्र बद्तमीजी करें तो क्यों ना शिक्षक को छड़ी मरी जाये?
डायोजींस ऑफ़ सीनोप | Diogenes of Sinope

Quote 84. समय एक महान शिक्षक है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह अपने सभी छात्रों को मार देता है।
हेक्टर बेर्लियोज़ | Hector Berlioz

Quote 85. शिक्षक में दो गुण निहित होते हैं एक जो आपको डरा कर नियमों में बाँधकर एक सटीक इंसान बनाते हैं और दूसरा जो आपको खुले आसमा में छोड़ कर आपको मार्ग प्रशस्त करते जाते हैं।

Quote 86. जन्म दाता से ज्यादा महत्व शिक्षक का होता हैं क्यूंकि ज्ञान ही व्यक्ति को इंसान बनाता हैं जीने योग्य जीवन देता हैं।

Quote 87. एक शिक्षक किताबी ज्ञान देता हैं, एक आपको विस्तार समझाता हैं एक स्वयं कार्य करके दिखाता हैं और एक आपको रास्ता दिखाकर आपको उस पर चलने के लिए छोड़ देता हैं ताकि आप अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व बना सके. यह अंतिम गुण वाला शिक्षक सदैव आपके भीतर प्रेरणा के रूप में रहता हैं जो हर परिस्थिती में आपको संभालता हैं आपको प्रोत्साहित करता हैं।

Quote 88. हर किसी की सफलता की नींव में एक शिक्षक की भूमिका अवश्य होती हैं। बिना प्रेरणा के किसी भी ऊँचाई तक पहुंचना असम्भव हैं।

Quote 89. हम अपने जीवन के लिए माता पिता के ऋणी होते हैं लेकिन एक अच्छे व्यक्तित्व के लिए हम एक शिक्षक के ऋणी होते हैं।

Quote 90. शिक्षक स्वयं कभी बुलंदियों पर नहीं पहुँचते लेकिन बुलंदियों पर पहुँचने वालो को शिक्षक ही निर्मित करते हैं।

Quote 91. किसी महान देश को महान बनाने के लिए माता पिता एवम शिक्षक ही ज़िम्मेदार होते हैं।

Quote 92. घोर अंधकार से एक शिक्षक ही बाहर निकाल सकता हैं।

Quote 93. एक शिक्षक आपको डराता हैं लेकिन इसमें भलाई छिपी होती हैं।

Quote 94. शिक्षक का व्यक्तितव एक श्री फल के समान होता हैं।

Quote 95. शिक्षक बनना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व हैं। शिक्षा ही मनुष्य को देश भक्त या आतंकवादी बना सकती हैं।

Quote 96. एक विद्यालय का नाम अच्छे छात्रों से नहीं बल्कि बेहतरीन व्यक्तित्व वाले शिक्षकों से होना चाहिये।

Quote 97. शिक्षक के पास ही वो कला हैं जो मिट्टी को सोने में बदल सकती हैं।

Quote 98. किताबे एवम अनमोल वचन भी जीवन में शिक्षक की भूमिका अदा करती हैं।

Quote 99. जीवन का मार्ग कठिन हैं. सत्य का विचार कठिन हैं। पर जो हर हाल में सत्य सिखाये। वही एक सफल शिक्षक कहलाये।

Quote 100. चंद शब्दों में नहीं होती बयाँ। ईश्वर के तुल्य हैं जिनकी काया। ऐसे गुरु वर को शत शत नमन। उनके चरणों में जीवन अर्पण।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme