Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये 7 बातें है आपकी सबसे बड़ी शत्रु, तुरंत छोड़ने में है भलाई

Posted on November 4, 2016 by Pankaj Goyal

7 Bad Habits According to Dharm Granth : ग्रंथों में 7 ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। जिस मनुष्य के अंदर इन 7 में से एक भी बात होती है, उसे हमेशा ही दुःख और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जितनी जल्दी हो सके इन 7 बातों को छोड़ देना चाहिए।

यह भी पढ़े-  ये 7 कारण जानेंगे तो आप जीवन में रुकेंगे नहीं, आगे बढ़ते रहेंगे

7 Bad Habits According to Dharm Granth
1. अत्यधिक प्रेम
किसी भी बात की अति बुरी होती है। किसी से भी हद से ज्यादा प्यार करना भी गलत होता है। इसी वजह से कई बार मनुष्य अधर्म तक कर जाता है। इसलिए किसी से भी हद से ज्यादा प्रेम नहीं करना चाहिए।

2. लालच
लालची इंसान अपने फायदे के लिए किसी के साथ भी धोखा कर सकता है। ऐसे लोग धर्म-अधर्म के बारे में नहीं सोचते। इसलिए हर किसी को लोभ-लालच से दूर ही रहना चाहिए।

3. अहंकार
अहंकार के कारण इंसान कभी दूसरों की सलाह नहीं मानता और अपनी गलती स्वीकार नहीं करता। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार और दोस्तों को कष्ट पहुंचाने वाला होता है। इसलिए अहंकार को मनुष्य का शत्रु कहा गया है।

4. काम
जब किसी पर काम भावना हावी हो जाती है तो वह सही-गलत सब भूल जाता है। कामी व्यक्ति अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी के भी साथ बुरा व्यवहार कर सकता है। इसलिए काम भावना को हमेशा काबू में रखना चाहिए।

5. मोह
किसी से भी अत्यधिक मोह बर्बादी का कारण बनता है। बहुत ज्यादा लगाव होने पर व्यक्ति सही-गलत का फैसला नहीं कर पाता, जिसकी वजह से कई बार नुकसान का भी सामना करना पड़ जाता है।

6. गुस्सा
गुस्से में मनुष्य बिना सोचे-समझे किसी का भी बुरा कर सकता है। गुस्से में किए गए कामों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है और कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

7. नशा करना
नशा करने के बाद इंसान को अच्छे-बुरे किसी का भी होश नहीं रहता है। नशे की हालत में मनुष्य न की सिर्फ दूसरों का बल्कि अपना भी नुकसान कर लेता है। इसलिए इसे मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है।

Other Similar Posts-

  • अमीर बनने के लि‍ए जरूरी हैं ये 9 आदतें, आम लोगों की सोच से है अलग
  • जिंदगी में लगातार सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी हैं ये 4 आदतें
  • विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  • 6 बातें, जो आपके दिमाग के लिए फायदेमंद हैं
  • 7 बातें, जिनसे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme