Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Jawahar Lal Nehru Quotes in Hindi | जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार

Posted on May 5, 2016April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Jawahar Lal Nehru Quotes in Hindi

Jawahar Lal Neharu (जवाहरलाल नेहरू)

(14 November 1889 – 27 May 1964)

Jawahar Lal Nehru Quotes & Thoughts in Hindi (जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार)

पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में ‘गुटनिरपेक्ष’ नीतियों के लिए विख्यात हुए।

जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार | Jawahar Lal Nehru Quotes in Hindi 

Quote 1 : नागरिकता देश की सेवा में निहित है।

Quote 2 : संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है।

Quote 3 : असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं।

Quote 4 : शायद जीवन में भय से बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है।

Quote 5 : जीवन विकास का सिद्धान्त है, स्थिर रहने का नहीं।

Quote 6 : जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।

Quote 7 : आप तस्वीर के चेहरे दीवार की तरफ मोड़ के इतिहास का रुख नहीं बदल सकते।

Quote 8 : दुसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

Quote 9 : बहुत अधिक सतर्क रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ा है।

Quote 10 : जब तक मैं स्वयं में आश्वस्त हूँ की किया गया काम सही काम है तब तक मुझे संतुष्टि रहती है।

Quote 11 : चुनाव जनता को राजनीतिक शिक्षा देने का विश्वविधालय है |

Quote 12 : लोकतंत्र और समाजवाद लक्ष्य पाने के साधन है, स्वयम में लक्ष्य नहीं।

Quote 13 : आपतियां हमें आत्म-ज्ञान कराती हैं,ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं |

Quote 14 : अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।

Quote 15 : संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।

Quote 16 : जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है। आपके हाथ में जो है वह नियति है, जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।

Quote 17 : लोगों की कला उनके दिमाग का सही दर्पण है।

Quote 18 : हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सौंदर्य, आकर्षण और रोमांच से भरी हुई है. यदि हम खुली आँखों से खोजे तो यहाँ रोमांच का कोई अंत नहीं है।

Quote 19 : तथ्य तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जायेंगे।

Quote 20 : मैं पूर्व और पश्चिम का अनूठा मिश्रण बन गया हूँ, हर जगह बेमेल सा, घर पर कहें का नही।

Quote 21 : कार्य के प्रभावी होने के लिए उसे स्पष्ठ लक्ष्य की तरफ निर्देशित किया जाना चाहिए।

Quote 22 : महान कार्य और छोटे लोग साथ नहीं चल सकते।

Quote 23 : हमें थोडा विनम्र रहना चाहिए, हम ये सोचें कि शायद सत्य पूर्ण रूप से हमारे साथ ना हो।

Quote 24 : एक सिद्धांत को वास्तविकता के साथ संतुलित किया जाना चाहिए।

Quote 25 : सुझाव देना और बाद में हमने जो कहा उसके नतीजे से बचने की कोशिश करना बेहद आसान है।

Quote 26 : संकट और गतिरोध जब वे होते हैं तो कम से कम उनका एक फायदा होता है कि वे हमें सोचने पर मजबूर करते हैं।

Quote 27 : वफादार और कुशल महान कारण के लिए कार्य करते हैं, भले ही उन्हें तुरंत पहचान ना मिले, अंततः उसका फल मिलता है।

Quote 28 : सह- अस्तित्व का केवल एक विकल्प है सह- विनाश।

Quote 29 : हमारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम।

Quote 30 : पूर्ण रूप से आन्दोलनकारी रवैया किसी विषय के गहन विचार के लिए ठीक नहीं है।

Quote 31 : जाहिर है, दक्षता का सबसे अच्छा प्रकार वह है जो मौजूदा सामग्री का अधिकतम लाभ उठा सके।

Quote 32 : समाजवाद…ना केवल जीने का तरीका है, बल्कि सामजिक और आर्थिक समस्यों के निवारण के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण है।

Quote 33 : एक नेता या कर्मठ व्यक्ति संकट के समय लगभग हमेशा ही अवचेतन रूप में कार्य करता है और फिर अपने किये गए कार्यों के लिए तर्क सोचता है।

Quote 34 : लोकतंत्र अच्छा है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि बाकी व्यवस्थाएं और बुरी हैं।

Quote 35 : एक ऐसा क्षण जो इतिहास में बहुत ही कम आता है, जब हम पुराने के छोड़ नए की तरफ जाते हैं , जब एक युग का अंत होता है, और जब वर्षों से शोषित एक देश की आत्मा, अपनी बात कह सकती है।

Quote 36 : हर एक हमलावर राष्ट्र की यह दावा करने की आदत होती है कि वह अपनी रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।

Quote 37 : समय सालों के बीतने से नहीं मापा जाता बल्कि किसी ने क्या किया, क्या महसूस किया, और क्या हांसिल किया इससे मापा जाता है।

Quote 38 : शांति राष्ट्रों का सम्बन्ध नहीं है। यह एक मन: स्थिति है जो आत्मा की निर्मलता से आती है। शांति सिर्फ युद्ध का अभाव नहीं है। यह मन की एक अवस्था है।

Quote 39 : बिना शांति के, और सभी सपने खो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं।

Quote 40 : यदि पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो वो अमीर को और अमीर और गरीब को और गरीब बना देंगी।

Quote 41 : वह व्यक्ति जो सबकुछ पा चुका है वह हर एक चीज शांति और व्यवस्था के पक्ष में चाहता है।

Quote 42 : जो व्यक्ति भाग जाता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है।

Quote 43 : जो व्यक्ति अधिकतर अपने ही गुणों का बखान करता रहता है वो अक्सर सबसे कम गुनी होता है।

Quote 44 : अच्छी नैतिक स्थिति में होना कम से कम उतना ही प्रशिक्षण मांगता है जितना कि अच्छी शारीरिक स्थिति में होना।

Quote 45 : हम वास्तविकता में क्या हैं वो और लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं उससे कहीं अधिक मायने रखता है।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

2 thoughts on “Jawahar Lal Nehru Quotes in Hindi | जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार”

  1. Avneesh says:
    May 10, 2020 at 4:01 am

    Achhe Viacharo ko Apne Hume Bataya
    Iske Liye Thanks

    Reply
  2. Avneesh Kumar says:
    April 16, 2020 at 4:05 pm

    Bahut Sahi Likha Hai Apne Thanks

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme