Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Generosity Quotes In Hindi : उदारता पर अनमोल विचार

Posted on May 18, 2016April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Generosity  (Udarta) Quotes and thought in Hindi
Generosity Quotes and Thoughts in Hindi

उदार कौन है ? उदारता क्या है ? उदार किसे कहेंगे ? उदारता के क्या लाभ है आदि प्रश्नों का सटीक विवेचन किया गया है इस अध्याय में। महात्मा, मनीषी, विचारक एवं धर्म शास्त्र क्या कहते है उदारता के संदर्भ में, आइये जाने –

उदारता पर अनमोल विचार

Quote 1: आभारी हूँ मैं उनका जिन्होंने मेरी निंदा करके मुझे सावधान बनाया।
-अज्ञात (Unknown)

Quote 2: अपने उपकार करने वालो के साथ जो साधुता बरतता है, उसकी तारीफ नहीं है। महात्मा तो वह है जो अपने साथ बुराई करने वालो के साथ भी भलाई करे।
-महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)

Quote 3: सुशील, धर्मात्मा और सब मित्र व प्राणियों पर दया करने वाले पात्र बनो। दुनिया की तमाम संपत्तियां ऐसे पात्र को ही अपना आश्रय बनाती है, जैसे पानी नीचे की ओर तथा धुँआ आसमान की ओर स्वभाविक रूप से गति करता है।
-विष्णु पुराण (Vishnu Puran)

Quote 4: दुष्ट अपनी दुष्टता, सर्प अपना विष, सिंह रक्तपान जिस प्रकार नहीं छोड़ता, उसी प्रकार उदार अपनी उदारता नहीं छोड़ता।
-स्वामी महावीर (Swami Mahavir)

Quote 5: उपकार की फसल न बो सको, तो एक पौधा तो तैयार करो।
-राज ठाकुर (Raj Thakur)

Quote 6: मुर्ख छोटा-सा कार्य आरम्भ करते है और उसी में बेचैन हो जाते है। बुद्धिमान बड़े से बड़ा कार्य आरम्भ करते है और निश्चिन्त बने रहते है।
-माद्य (Maady)

Quote 7: उदारता मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है।
-चावार्क (Chavark)

Quote 8: आप दुसरो के दुखो में सहानुभूति रखेंगे तो कल जब आपको उसकी आवश्यकता होगी, तब वे ही लोग आपको अपना सहयोग दिल की गहराइयों से देंगे।
-अज्ञात (Unknown)

Quote 9: महान उपलब्धियों के लिए हमे कर्म नहीं करना चाहिए, अपितु हमे स्वप्न भी देखना चाहिए, योजना ही नहीं बनानी चाहिए, अपितु विश्वास भी करना चाहिए।
-अनातोले फ्रांस (Anatole France)

Quote 10: प्राकृतिक नियम के अनुसार सुख उदारता का और दुःख त्याग का पाठ पढ़ाने आता है। इतना ही नहीं, उदारता त्याग को पुष्ट करती है और त्याग उदारता को सुरक्षित रखता है। उदारता और त्याग को अपना लेने पर सुखियों और दुखियों में वास्तविक एकता हो जाती है, जिसके होते ही समस्त संघर्ष अपने आप मिट जाते है। तब कोई वैर भाव शेष नहीं रहता।
-स्वामी शरणानन्द ( Swami Sharnand)

Quote 11: महान व्यक्ति न किसी का अपमान करता है और न उसको सहता है।
-होम (Hom)

Quote 12: उदार मन वाले विभिन्न धर्मों के सत्य देखते है, संकीर्ण मन वाले केवल अंतर देखते है।
-एक चीनी कहावत (A Chinese proverb)

Quote 13: ‘यह मेरा है यह दूसरे का’ ऐसा संकीर्ण ह्रदय वाले समझते है। उदार ह्रदय वाले सारी दुनिया को कुटुम्ब-सा समझते है।
-हितोपदेश (Hitopadesha)

Quote 14: उदारता उच्च वंश से आती है, दया और कृतज्ञता उसके सहायक है।
-कारनेल (Cornell)

Quote 15: एक वीर पुरुष किसी से द्वेष नहीं करता, युद्ध की क्षति शान्ति में भूल जाता है और अपने भयंकर शत्रु का भी मित्र की भाँती आलिंगन करता है।
-काउपर (Cowper)

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह
Similar Post
  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme