Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Henry Adams Quotes in Hindi (हेनरी एडम्स के अनमोल विचार )

Posted on April 24, 2016April 29, 2018 by Pankaj Goyal

HenryHenry Adams (हेनरी एडम्स)

(16 Feb.1838-27 March 1918)

Henry Adams Quotes and Thoughts in Hindi (हेनरी एडम्स के अनमोल विचार )

इतिहासकार और लेखक हेनरी एडम्स को ‘हिस्ट्री ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेटस ड्यूरिंग द एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ थॉमस जेफरसन और जेम्स मेडिसन’ के लिए जाना गया। निधन के बाद उन्हें पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हेनरी एडम्स के अनमोल विचार

Quote 1: एक गुरु अनंत काल तक को प्रभावित करता है, वह यह नहीं कह सकता की उसका प्रभाव कहाँ जाकर ख़त्म होगा।

Quote 2: दोस्त बनाए नहीं जाते पैदा होते हैं।

Quote 3: तथ्यों को नजरंदाज़ करना ही व्यवहारिक राजनीति है।

Quote 4: शिक्षा के बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि उस पर भी जड़ और अनुपयोगी तथ्यों की निष्क्रियता जम जाती है।

Quote 5: सभी के पास अपने कुछ अनुभव होते हैं और जब समय आने पर वह इनका उपयोग करता है तो आनंदित हो जाता है।

Quote 6: इंसानी प्रतिभा और बौद्धिकता को कम आंकना असम्भव है और इसकी शुरुआत खुद से करनी चाहिए।

Quote 7: दुनिया को सबसे ज्यादा नुकसान अच्छे लोगो की निष्क्रियता से होता है।

Quote 8: अव्यवस्थाएं अक्सर जीवन को चलाती है और जबकि व्यवस्था आदत बनाती है। अव्यवस्था प्रकृति का नियम है और व्यवस्था बनाना सिर्फ इंसान का सपना है।

Quote 9: जिन लोगो के पास हर चीज को देखने का अपना नजरिया है और जो यह जानते है कि कोई भी नया हुनर  कैसे सीखना है, वह जीवन के बारे में पर्याप्त जानते है।

Quote 10: जो आदमी सिर्फ खड़ा है और किसी को प्रोत्साहित कर रहा है वह भी छोटा ही सही लेकिन किसी काम के पूरा होने में अपना योगदान तो दे ही रहा है।

Quote 11: जीवन में अगर एक दोस्त मिल जाए तो पर्याप्त है। दो मिल जाए तो काफी है। तीन तो बहुत ही मुश्किल है।

Quote 12: राजनीती व्यवहार में एक प्रोफेशन के रूप में नफरत का एक व्यवस्थित संगठन है।

Quote 13: कोई भी आदमी अपने शब्दों से अपनी पूरी बात लोगो को समझा नहीं पाता। कुछ ही होते है जो अपनी बात शब्दों में रख पाते है, क्योंकि शब्दों में फिसलन होती है, अनजाने में निकल जाते है। जबकि विचार खुरदुरे होते है जो कहीं भी अटक जाते है। आसानी से निकलते नहीं है।

Quote 14: सभी तरह की आजादी का अर्थ है कोई भी रोक न होना। जिम्मेदारियां अवरोध पैदा करती है, कई बार कुछ काम करने से रोकती है। आदर्श रूप में तो आजाद ख्याल इंसान को खुद के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।

Quote 15: टूटे हुए संबंधों को फिर से ठीक करना उदास करने वाला और कठिन काम होता है। सिर्फ कब्र के मुहाने पर पहुंचकर ही इंसान किसी विवाद को खत्म कर सकता है।

Quote 16: राजनीती शिक्षा का आरम्भ और अंत इंसान के स्वभाव को समझने से ही होता है।

Quote 17: सर्वोच्च गुण और विलक्षणता पाने को सबसे बड़ा जरिया है सहजता।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह
Similar Post
  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme