Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

किराए का ब्वॉयफ्रेंड सहित ये है जापान के 7 वियर्ड जॉब्स

Posted on October 28, 2015March 11, 2016 by Pankaj Goyal

Top 7 weird jobs of Japan in Hindi : क्या आप अपनी नौकरी से परेशान हैं और इसे बदलना चाहते हैं? या फिर आपको ये लगता है कि आपकी जॉब दुनिया में सबसे खराब है? अगर ऐसा है तो आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। दरअसल, दुनियाभर में लोग कई ऐसी नौकरियां करते हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरत होगी। इनमें से कोई कान साफ करने का जॉब करता है तो कोई मेट्रो पुलर बन कर लोगों को मेट्रो में धक्का देता है। ऐसे में आज हम आपको जापान के 7 ऐसे ही अजीबोगरीब जॉब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

किराए का ब्वॉयफ्रेंड

Top 7 weird jobs of Japan in Hindi
क्या आपने कभी किराए के ब्वॉयफ्रेंड की जॉब के बारे में सुना है? नहीं सुना तो बता दें कि जापान में लड़के ऐसी जॉब भी करते हैं। वहां पर अगर किसी लड़की के पास ब्वॉयफ्रेंड नहीं है तो वह किराया देकर ब्वॉयफ्रेंड हायर कर सकती है। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन ये सच है। इसके लिए लड़कियां ऐसी जॉब करने वाले लड़कों को अच्छी-खासी रकम देती हैं।

गलती आप करें, माफी दूसरा मांगेगा

Top 7 weird jobs of Japan in Hindi
जापान में अगर आपसे कोई गलती हो जाए, तो जरूरी नहीं कि आप ही गलती के लिए माफी मांगे। दरअसल, वहां पर माफी मांगने के लिए आप किसी दूसरे व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। लेकिन इसके बदले में आपको लगभग 2000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

लड़की के ऊपर विज्ञापन

Hindi Information of Weir jobs
जापान में लड़कियों को विज्ञापन बोर्ड के रुप में भी यूज किया जाता है। वे अपने बॉडी पर अलग-अलग ब्रांड्स के एड की पेंटिंग लगा लेती हैं, जिसे लोग देखते हैं। इसके बदले लड़कियों को काफी पैसा मिलता है।

मेट्रो में धक्का देने का जॉब

Amazing jobs of Japan
जापान में लोग सही समय पर ऑफिस पहुंचना चाहते हैं, लेकिन भीड़ की वजह से पहले ये संभव नहीं था। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। दरअसल, जापान में मेट्रो में लोगों को चढ़ाने के लिए मेट्रो पुलर काम करते हैं। इस जॉब को करने वाले मेट्रो में लोगों को धक्का देकर अंदर करते हैं।

कान की सफाई करने के लिए पार्लर

Amazing jobs of Japan
जापान की राजधानी टोक्‍यो समेत कई प्रमुख शहरों में इस तरह की नौकरियां मौजूद है। इसमें अगर किसी व्‍यक्ति के कान में गंदगी भर जाती है या फिर कान ब्‍लॉक हो जाता है तो वह कान सफाई करने वाले पार्लर में जाकर अपने कानों का साफ करा सकता है। हालांकि, इसके लिए लोगों को पैसा देना होता है।

अकेले शादी

Solo marriage in Japan
शादी के लिए दो लोगों की जरुरत होती है, लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। अगर वहां पर सही पार्टनर नहीं मिल रहा है तो लोग अकेले शादी भी कर सकते हैं। इसे वहां पर सोलो वेडिंग कहा जाता है। हालांकि, इस शादी में भी आपको हर वो चीज मिलेगी, जो रियल शादी में मिलती है। इसके लिए लगभग 1 लाख 62 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

दुखी लोगों के लिए पार्टनर की जॉब

weird-jobs-japan Hindi History
दुखी मर्दों और महिलाओं के गम को बांटने के लिए भी जापान में जॉब्स उपलब्ध हैं। दरअसल, ऐसे लोगों को अंजान पुरुष-महिला के साथ रात गुजारने दिया जाता है, ताकि वे अपने गमों को भूला सकें। बताया जाता है कि यह नौकरी लोगों में बढ़ते हुए अकेलेपन को दूर करने के लिए दी जा रही है।

Other Similar Post-
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे घिनौने जॉब्स, शुक्र मनाइए आप नहीं करते ऐसे काम
  • ये है भारत के करोड़पति भिखारी, भीख मांगकर बनाई है करोड़ों की सम्पति
  • पहाड़ों पर लटकते हुए ताबुत
  • गेट टावर बिल्ड़िंग – जिसके बीच में से गुजरता है एक्सप्रेस हाईवे
  • पांच रहस्यमय ढांचे : जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया

Tag – Weird, Amazing, Bizarre, Jobs, Naukri, Japan

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme