Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चाणक्य के 20 अमर वाक्य- यदि आप करेंगे इनका अनुसरण तो कभी नहीं होंगे असफल

Posted on August 23, 2015April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Chanakya most popular quotes in Hindi : चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक माने जाते हैं। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में भी विश्वविख्‍यात हुए। चाणक्य ने जो नीतियां और सिद्धांत बताएं हैं, अगर आप उस पर अमल कर लें तो आपका जीवन सफल हो जाएगा।

Chanakya Most Popular Quotes in Hindi

चाणक्य ने अपनी नीति में मित्र, पुत्र, भगवान, भय, लक्ष्‍य, ईमानदारी, मनुष्य की अच्छाई और ऐसी ही हजाऱ तरह की जरुरी बातों पर ज्ञान दिया है। ये सभी बातें हमें आगे बढ़ने के लिये और समस्याओं से ना घबराने के लिये प्रेरित करती हैं। यहाँ हम आपको आचार्य चाणक्य के 20 प्रसिद्ध वाक्यों के बारे में बता रहे है।

चाणक्य के 20 अमर वाक्य (20 popular quotes of Chanakya) :
शिक्षा

शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है. शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है।

रहस्य

अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत आपको बर्बाद कर सकती है।

मित्रता

हर मित्रता के पीछे कोई ना कोई स्वार्थ होता है। ऐसी कोई मित्रता नहीं जिसमें स्वार्थ ना हो। यह कड़वा सच है।

वर्तमान

हमें भूत के बारे में पछतावा नहीं करना चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। विवेकवान व्यक्ति हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

आत्म सुधार

कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयं से तीन प्रश्न जरुर कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल हो पाऊगां? और जब गहरई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढें।

महानता

कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है, अपने जन्म से नहीं।

भगवान

भगवान मूर्तियों में नहीं है। आपकी अनुभूति आपका इश्वर है। आपकी आत्मा आपका मंदिर है।

भय

जैसे ही भय आपके करीब आये , उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दीजिये।

ईमानदारी

एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं, तो असफलता से डरे नहीं और ना ही उसे त्यागे। ईमानदारी से काम करने वाले लोग खुश रहते हैं।

इंसान की अच्छाई

फूल की खुशबू केवल हवा की दिशा में जाएगी। लेकिन एक अच्छे  इंसान की अच्छाई सब जगह फैलेगी।

परवरिश

जन्म के पांचवे साल तक पुत्र को प्यार करना चाहिये, फिर दस साल तक दंडित करना चाहिये और एक बार जब वह सोलह वर्ष का हो जाए, तब उसे अपना दोस्त बना लेना चाहिये।

बुरा मित्र-अच्छा मित्र

एक बुरे मित्र पर कभी विश्वास ना करें। एक अच्छे मित्र पर भी विश्वास ना करें। क्योंकि यदि ऐसे लोग आपसे रुष्ट होते हैं, तो आप के सभी राज़ से पर्दा खोल देंगे।

सबसे बड़ी ताकत

दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुन्दरता है।

सीखना

दूसरों की गलतियों से सीखो अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ेगी।

ईमानदारी

किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए। सीधे वृक्ष और व्यक्ति पहले काटे जाते हैं।

क्षमता

अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब भी उसे जहरीला दिखना चाहिए वैसे दंश भले ही न हो पर दंश दे सकने की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते रहना चाहिए।

परिणाम

काम का निष्पादन करो, परिणाम से मत डरो।

दोस्ती

ऐसे व्यक्ति जो आपके स्तर से ऊपर या नीचे के हैं उन्हें दोस्त न बनाओ, वह तुम्हारे कष्ट का कारण बनेगे। समान स्तर के मित्र ही सुखदायक होते हैं।

आचार्य चाणक्य की सम्पूर्ण नीतियाँ यहाँ पढ़े –  सम्पूर्ण चाणक्य नीतियां

Other Similar Posts-

  • चाणक्य नीति: जब हो जाए ऐसी 4 बातें तो तुरंत भाग जाना चाहिए
  • आचार्य चाणक्य के 600 अनमोल विचार
  • चाणक्य नीति- पुरुषों को ये 4 बातें कभी भी किसी को बतानी नहीं चाहिए
  • चाणक्य नीति: इन 5 के बीच में से कभी नहीं निकलना चाहिए
  • चाणक्य नीति: सफल होने के लिए मालूम होने चाहिए इन 6 प्रश्नों के उत्तर

Chanakya Most Popular Quotes in Hindi

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme