Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 11 सिद्धान्त, जिससे सीखा पूरे देश ने

Posted on July 28, 2015April 29, 2018 by Pankaj Goyal

‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर भारत के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार को निधन हो गया। तमिलनाडु के रामेश्वरम् में 15 अक्टूबर 1931 को जन्में डॉ. कलाम अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया करते थे।

A P J Abdul Kalam Theory siddhant  in Hindi

उन्होंने कहा था कि “मैं अपने बचपन के दिन नहीं भूल सकता, मेरे बचपन को निखारने में मेरी मां का विषेश योगदान है। उन्होने मुझे अच्छे-बुरे को समझने की शिक्षा दी। छात्र जीवन के दौरान जब मैं घर-घर अखबार बांट कर वापस आता था, तो मां के हांथ का नाश्ता तैयार मिलता। पढ़ाई के प्रति मेरे रुझान को देखते हुए मेरी मां ने मेरे लिए छोटा सा लैम्प खरीदा था, जिससे मैं रात को 11 बजे तक पढ़ सकता था। मां ने अगर साथ न दिया होता तो मैं यहां तक न पहुचता”

कलाम अपनी लगन, कङी मेहनत से आगे बढ़ते गए। जीवन में अभाव के बावजूद वे किस तरह राष्ट्रपति के पद तक पहुंचे ये बात हम सभी को प्रेरणा देती है। उनकी शालीनता, सादगी और सौम्यता हर एक का दिल जीत लेती थी। उनके जीवन दर्शन ने भारत के युवाओं को एक नई प्रेरणा दी। लाखों लोगों के वह रोल मॉडल हैं। डॉ. कलाम का क्रेज बच्चों और युवाओं में देखते ही बनता है। मिसाइल मैन के नाम से मशहूर कलाम को ‘वेल्डर ऑफ पिपुल’ भी कहते हैं। बचपन में उन्हें ‘आजाद’ कह कर बुलाया जाता था।

डॉ. कलाम के दर्शन सिद्धांत

1- जो लोग जिम्मेदार, सरल, ईमानदार एवं मेहनती होते हैं, उन्हे ईश्वर द्वारा विशेष सम्मान मिलता है। क्योंकि वे इस धरती पर उसकी श्रेष्ठ रचना हैं।

2- किसी के जीवन में उजाला लाओ।

3- दूसरों का आशीर्वाद प्राप्त करो, माता-पिता की सेवा करो, बङों तथा शिक्षकों का आदर करो, और अपने देश से प्रेम करो। इनके बिना जीवन अर्थहीन है।

4- देना सबसे उच्च एवं श्रेष्ठ गुण है, परन्तु उसे पूर्णता देने के लिए उसके साथ क्षमा भी होनी चाहिए।

5- कम से कम दो गरीब बच्चों को आत्मर्निभर बनाने के लिए उनकी शिक्षा में मदद करो।

6- सरलता और परिश्रम का मार्ग अपनाओ, जो सफलता का एक मात्र रास्ता है।

7- प्रकृति से सिखो जहां सब कुछ छिपा है।

8- हमें मुस्कराहट का परिधान जरूर पहनना चाहिए तथा उसे सुरक्षित रखने के लिए हमारी आत्मा को गुणों का परिधान पहनाना चाहिए।

9- समय, धैर्य तथा प्रकृति, सभी प्रकार की मुश्किलों को दूर करने और सभी प्रकार के जख्मों को भरने वाले बेहतर चिकित्सक हैं।

10- अपने जीवन में उच्चतम एवं श्रेष्ठ लक्ष्य रखो और उसे प्राप्त करो।

11- प्रत्येक क्षण रचनात्मकता का क्षण है, उसे व्यर्थ मत करो।

कलाम सादा जीवन, उच्च विचार तथा कङी मेहनत के उद्देश्य को मानने वाले थे जिन्होंने सभी उद्देशों को अपने जीवन में निरंतर जीया। उनका कहना था कि … “सपने देखना बेहद जरूरी है, लेकिन सपने देखकर ही उसे हासिल नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा जरूरी है जिन्दगी में खुद के लिए कोई लक्ष्य तय करना।”

यह भी पढ़े  ऐ पी जे अब्दुल कलाम के 100 अनमोल विचार

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

5 thoughts on “डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के 11 सिद्धान्त, जिससे सीखा पूरे देश ने”

  1. Pooja says:
    March 6, 2020 at 5:17 pm

    bahut accha likha hai aapane

    Reply
  2. indiafeednews.com says:
    February 23, 2017 at 3:46 am

    APJ Abdul Kalam Sir saved bhartiyo k sabse priy President rahenge. unke motivational quotes aur unki life se ye sikhne ko milta hai ki kese mehnat se har mukaam hasil kiya sakta hai.

    Reply
  3. Virat says:
    April 29, 2016 at 1:11 pm

    Very Motivating Quotes. Really Sir Abdul Kalam is Real Hero And Our You Youth Icon.
    We Always Love You And Miss You Sir. You Are Biggest Inspiration For Us.
    Thanks For Sharing Missal Man Quotes. 🙂

    Reply
  4. Ronak says:
    April 11, 2016 at 9:50 am

    Subreb post

    Reply
  5. Dalveer says:
    March 23, 2016 at 2:25 am

    Bahut sunder h.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme