Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जवान होने से जुडी खतरनाक, दर्दनाक और विचित्र परम्पराएं

Posted on April 7, 2015April 2, 2016 by Pankaj Goyal

Bizarre Traditions related to adulthood : जवान होना हर इंसान के जीवन में एक महत्तवपूर्ण पड़ाव होता है।  लेकिन कई समाजों में खासकर आदिवासी समाजों में जवान होने का दर्जा प्राप्त करने के लिए कई खतरनाक, दर्दनाक और विचित्र परम्पराओं से गुजरना पड़ता है। इनको सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद ही उन्हें जवान का दर्ज़ा देकर मुख्य धारा में शामिल किया जाता है।  आज इस लेख में हम आपको 12 ऐसी ही परम्पराओं के बारे में बताएँगे जिसको पढ़कर आप भगवान को शुक्रिया अदा करेंगे की आपको किसी ऐसे समाज में जन्म नहीं दिया।

1. खतरनाक ‘बुलेट आंट’ से खुद को कटवानाBizarre Traditions related to adulthood  in Hindi
सतेरे-मो नामक जनजाति के लोग एक अजीबोगरीब परंपरा को निभाते आ रहे हैं, जिसे पूरा करने के बाद ही व्यक्ति खुद को वयस्क कह सकता है। इस जनजाति के लोग लड़कों को एक खतरनाक कीड़े-मकोड़ों (बुलेट आंट) से भरा दस्ताना पहनाते हैं। अगर संबंधित लड़का उस दस्ताने को बिना किसी परेशानी या दर्द के दस मिनट तक पहनकर रखता है तो वह वयस्क कहलाता है। लेकिन यदि वो बुलेट आंट के काटने से होने वाले दर्द के कारण रो देता है तो उसे वयस्क नहीं माना जाता है।  बुलेट आंट के कारण बहुत तेज़ दर्द होता है।  10 मिनिट तक इन चीटियों से कटवाने के बाद हाथ कई दिनों के लिए सूज जाता है।

2. खतनाJawan hone se judi hai ye parmpara
इस्लाम धर्म में पुरुषों का खतना करने की परंपरा है लेकिन मध्यपूर्व और एशिया के बहुत से ऐसे देश हैं जहां युवा होते ही लड़कियों का भी खतना किया जाता है। यह बेहद खतरनाक और घातक प्रक्रिया है लेकिन इसे एक परंपरा के तौर पर सदियों से अपनाया जा रहा है।

3. चेहरे पर कई टैटू बनवाना63
पश्चिमी अफ्रीका की फुलानी जनजाति की महिलाओं को युवावस्था के पड़ाव को पार करने के लिए अपने चेहरे पर भिन्न-भिन्न प्रकार के टैटू बनवाने पड़ते हैं। ये टैटू इस बात का प्रमाण होते हैं कि संबंधित महिला वयस्क हो चुकी है।

4. चार दिन तक लगातार जागना64
मदान जनजाति के युवक केवल तभी योद्धा कहलाए जा सकते हैं जब उन्हें चार दिन का व्रत रखने और एक मिनट के लिए भी ना सोने के पश्चात उनकी छाती से एक तार निकालकर उन्हें छत से टांग दिया जाता है। अगर वे इस कसौटी को सफलतापूर्वक पार जाते हैं तो वे योद्धा कहलाते हैं।

5. दुश्मन की बलि चढ़ाना65
एज़टेक साम्राज्य में 17  वर्ष के लड़कों को युद्ध क्षेत्र के लिए तैयार रहने के लिए परीक्षण पर भेज दिया जाता था। उनका यह परीक्षण तब तक पूरा नहीं होता था जब तक कि वे अपने किसी दुश्मन की बलि चढ़ा सकने में कामयाब नहीं हो जाते।

6. बचपन की यादों को खत्म करना66
विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी भारतीय जनजाति अल्गोंक़ुइन के लोग एक बेहद अजीब परंपरा को निभाते हैं। इस समाज में किसी व्यक्ति के वयस्क होने पर उसको एक पिंजरे में रखकर एक विशेष ड्रग देते हैं। इस ड्रग को लेने के कुछ दिनों बाद व्यक्ति अपने बचपन की किसी भी याद को संजोकर नहीं रख पाता।

7. बहुत बड़ी उम्र की स्त्री के साथ संभोग67
प्राचीन यूनान में यह परंपरा थी कि मिलिट्री में आने से पहले किसी भी युवक को अपने से उम्र में बहुत बड़ी महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने होते थे।

8. शैतानी शक्ति को शरीर में प्रवेश करवाना68
केन्या की ओज़िक जनजाति के लोग आज भी एक रहस्यमय रिवाज को अपनाते हैं। वे युवावस्था में कदम रख रहे लड़के या लड़की के शरीर को पूरी तरह से क्ले में ढककर रखते हैं। इसके बाद उनके अनुसार कोई शैतानी शक्ति उनके शरीर में प्रवेश कर जाती है। जब तक वे उस शैतानी शक्ति की आवाज को निकालने में कामयाब नहीं हो जाते तब तक वे वयस्क नहीं कहलाते।

9. परिवार और समाज लोगों के सामने निवस्त्र होना69
इथोपिया के हमार जनजाति के लोगों की यह प्रथा थोड़ी शर्मिंदा करने वाली है क्योंकि इसमें संबंधित व्यक्ति को अपने परिवार के सामने नग्नावस्था में उपस्थित होना पड़ता है। उसके बाद उसे काली गायों के ऊपर से गुजरना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें विवाह करने की अनुमति मिलती है।

10. रक्त की पवित्रता70
मतौसा जनजाति के लोग खुद को पवित्र करने के लिए बहुत खतरनाक परंपरा को निभाते हैं। वे एक लकड़ी को तब तक अपने गले के भीतर डाले रहते हैं जब तक कि उन्हें उलटी ना हो जाए। इसके बाद वे उस लकड़ी  को अपने नाक और जीभ में डालकर खून बहाते है, ताकि उनका रक्त पवित्र हो जाए।

11. शेर का शिकार71
मसाई जनजाति के लोग तब तक वयस्क नहीं कहलाते है जब तक वो एक शेर का शिकार न कर लें।

12. दांतों की ‘शेप’72
मेंतावाई जाती की लड़कियां युवावस्था में कदम रखते ही अपने दांतों को शेप देने लगती हैं। उनका मानना है ऐसा करने से वे और भी खूबसूरत हो जाएंगी। हालांकि यह एक बहुत ही दर्दनाक प्रक्रिया है।

अन्य विचित्र परम्पराएँ
  • भारत का एक मात्र श्मशान घाट जहाँ मुर्दे से भी वसूला जाता है टैक्स, तीन हज़ार साल पुरानी है परंपरा
  • भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
  • विचित्र किन्तु सत्य – अंगा आदिवासी जो लाशों को ममी बनाकर रखते है सुरक्षीत तथा बडे उत्सवो में शामील करते है पूर्वजो की ममी क़ो
  • लैंड डाइविंग – वनातू आइलैंड – एक खतरनाक परम्परा जिसमे 100 फ़ीट ऊंचे लकड़ी के टावर से लगाते है छलांग

Tag- Hindi, Amazing, Bizarre, Painful, Ritual. Parampara, Tradition, Adulthood, Jawan, Jawani,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme