Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Napoleon Hill Quotes In Hindi

50 Quotes and Thoughts of Napoleon Hill in Hindi (नेपोलियन हिल के 50 अनमोल विचार और कथन)

Posted on February 12, 2015April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Napoleon Hill Quotes In Hindi (नेपोलियन हिल के अनमोल विचार)
Napoleon Hill
(26 Oct.1883- 8 Nov.1970)
 Napoleon Hill Quotes and Thoughts in Hindi (नेपोलियन हिल के अनमोल विचार)

नेपोलियन हिल एक अमेरिकी लेखक थे। इन्होने सफलता, पर्सनल डेवलपमेंट आदि के ऊपर अनेकों किताबे लिखी और इन्हें इस विधा के सर्वोत्तम लेखकों में से एक माना जाता है। 1937 में इनके द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘सोचो और अमीर बनो (Think and Grow Rich)’ का शुमार संसार की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों में होता है जिसकी अब तक 10 करोड़ से अधिक प्रतियां बिक चुकी है।

नेपोलियन हिल के अनमोल विचार 

Quote 1 : किसी कार्य को खूबसूरती से करने के लिए मनुष्य को उसे स्वयं करना चाहिए।

Quote 2 : शिक्षा भीतर से आती है, आप इसे संघर्ष, प्रयास और विचारों से पाते हैं।

Quote 3 : सफलता की सीढ़ियों में शिखर पर कभी भी भीड़ नहीं होती।

Quote 4 : हर विपत्ति, हर असफलता और हर मनोव्यथा अपने साथ उतने ही महान फायदों के बीज लेकर आता है।

Quote 5 : अगर आप अपनी समृद्धि की कल्पना नहीं करते है तो आप उसे अपने बैंक के खातों में कभी देख नहीं पाएंगे।

Quote 6 : ताकत और समृद्धि सिर्फ लगातार प्रयत्न और संघर्ष करने से आती है।

Quote 7 : धैर्य, दृढ़ता और कड़ी मेहनत सफलता के लिए एक अपराजित समीकरण का निर्माण करती है।

Quote 8 : तीव्र इच्छा हर उपलब्धियों की शुरुआत है, आशा नहीं और नहीं कामना, बल्कि तीव्र इच्छा जो सबकुछ बदल देती है।

Quote 9 : अपने कार्य की योजना बनाएं तथा अपनी योजना पर कार्य करें।

Quote 10 : हर एक कामयाबी और दौलत की शुरआत एक विचार से होती है।

Quote 11 : बड़ा वेतन और छोटी जिम्मेदारी शायद ही कभी एक साथ पाए जाते हैं।

Quote 12 : इच्छा ही सभी उपलब्धियों का प्रारंभिक बिंदु है।

Quote 13 : दुनिया को वैसे लोगो के लिए खास जगह बनाने की आदत है जिनके कर्म ये दर्शाते है कि वो किस दिशा में आगे बढ़ रहे है।

Quote 14 : डर, मन की एक स्थिति के आलावा और कुछ भी नहीं है।

Quote 15 : अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हांसिल की है।

Quote 16 : प्रसन्नता करने में पाई जाती है, रखने में नहीं।

Quote 17 : दिमाग के बिना पैसा हमेशा खतरनाक होता है।

Quote 18 : आत्मानुशासन आपके इरादों और विचारों पर विजय पाने से शुरू होती है। आप जो सोचते है अगर उसे नियंत्रित नहीं करते है, तो आप जो करते है उसे भी नियंत्रित नहीं कर सकेंगे। साधारणतः आत्मानुशासन आपको पहले सोचने और फिर आगे बढ़ने के योग्य बनाती है।

Quote 19 : जब तक आप न चाहें तब तक आपको कोई भी ईर्ष्यालु, क्रोधी, प्रतिशोधी, या लालची नहीं बना सकता है।

Quote 20 : हम अगर किसी चीज़ की कल्पना कर सकते हैं तो उसे साकार भी कर सकते हैं।

Quote 21 : हर कोई उस तरह का काम करने में आनंद उठता है जिसे करने के लिए वो उपयुक्त है।

Quote 22 : कार्यवाही बुद्धिमत्ता का असल मापदंड है।

Quote 23 : जीवन में आपको जो भी अवसर चाहिए वो आपकी कल्पना में प्रतीक्षा करते हैं, कल्पना आपके मस्तिष्क की कार्यशाला है, जो आपके मन की उर्जा को सिद्धि और धन में बदल देती है।

Quote 24 : एक लक्ष्य एक समय सीमा के साथ देखा गया स्वप्न है।

Quote 25 : अपने विज़न और सपनो को इस तरह संजोयें जैसे कि वो आपकी आत्मा के बच्चे हों, आपकी उपलब्धियों की मूल योजना।

Quote 26 : हमारा मस्तिष्क हमारे अंदर चल रहे विचारों से सम्मोहित जाता है, और यही सम्मोहन हमारी तरफ शक्तियों, लोगो, और परिस्थितियों को हमारे विचारों शक्ति के हिसाब से है।

Quote 27 : अगर आप महान चीजें नहीं कर सकते तो छोटी चीजों को महान तरीके से करिए।

Quote 28 : यदि आप स्वयं पर विजय प्राप्त नहीं करेंगे तो स्वयं आप पर विजय प्राप्त कर लेगा।

Quote 29 : जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को इतनी गहराई से चाहे कि वह उसके लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हो, तो उसका जीतना सुनिश्चित है।

Quote 30 : आमतौर पर महान उपलब्धियां महान बलिदानों का फल होती हैं, और कभी भी स्वार्थ का परिणाम नहीं होतीं।

Quote 31 : ये सचमुच सत्य है कि आप दूसरों को सफल होने में मदद करके सबसे तेजी और अच्छे से सफल हो सकते हैं.

Quote 32 : यदि आपने अपनी मनोवृतियों पर विजय प्राप्त नहीं की, तो मनोवृत्तियां आप पर विजय प्राप्त कर लेंगी।

Quote 33: कोई भी सुझाव, योजना, या उद्देश्य मन में विचार को बार-बार दोहरा कर बैठाया जा सकता है।

Quote 34 : अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए एक निश्चित योजना बनाएं, और तुरंत इसे क्रियान्वित करने की शुरुआत कर दें, चाहे आप तैयार हों या नहीं।

Quote 35 : इंतज़ार मत करिए, सही समय कभी नहीं आता।

Quote 36 : एडिसन इलेक्ट्रिक बल्ब बनाने में १०,००० बार विफल हुए। यदि आप कुछ बार विफल हो जाते हैं तो हिम्मत मत हारिये।

Quote 37 : ये जानने में की जीवन खुद से करने का प्रोजेक्ट है, आधी ज़िन्दगी चली जाती है।

Quote 38 : जिस प्रकार आँखों को देखने के लिए रौशनी की ज़रुरत होती है, उसी प्रकार हमारे दिमाग को समझने के लिए विचारों की ज़रुरत होती है।

Quote 39 : केवल इंसानों में अपने विचारों को भौतिक वास्तविकता में बदलने की शक्ति होती है; केवल इंसान सपने देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है।

Quote 40 : जितना सोना धरती से निकाला गया है उससे कहीं ज्यादा लोगों के विचारों से निकाला गया है।

Quote 41 : कोई  भी व्यक्ति उस क्षेत्र में सफलता नहीं प्राप्त कर सकता जिसे वह पसंद ना करता हो।

Quote 42 : इंसान तब तक नहीं हारता है जब तक की वो अपने दिमाग में हार ना मान ले।

Quote 43 : विचार सारे भाग्य का प्रारंभिक बिंदु है।

Quote 44 : जब आपकी इच्छाएं मजबूत होंगी तो आपको लगेगा कि आपके अन्दर उन्हें पूरा करने की अलौकिक शक्ति आ गयी है।

Quote 45 : पाने से पहले दीजिये।

Quote 46 : अच्छी तरह से जान लीजिये आपको आपके सिवा कोई और सफलता नहीं दिला सकता।

Quote 47 : आपका बड़ा अवसर शायद वहीँ हो जहाँ अभी आप हैं।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme