Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Nelson Mandela Quotes in Hindi

Nelson Mandela Quotes in Hindi (नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार)

Posted on November 11, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Nelson Mandela Quotes in Hindi
Nelson Mandela
(18 July 1918-05 Dec. 2013)
Nelson Mandela Quotes and Thoughts in Hindi (नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार)

नेल्सन  मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे।इनके बचपन का नाम रोलीह्लला था।   राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।1990 में भारत ने उन्हे देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। मंडेला, भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी हैं।10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को ‘मंडेला दिवस’ घोषित किया।

नेल्सन मंडेला के अनमोल विचार

Quote 1: बड़े गर्व की बात कभी न गिरने में नहीं है बल्कि हर बार गिर कर उठने में है।

Quote 2: हर व्यक्ति के लिए रोटी, कपडा, मकान के साथ काम भी होना चाहिए।

Quote 3: छोटा काम करना या छोटी सोच वालो के साथरहने से कोई फायदा नहीं है। आप जिस तरह का जीवन व्यतीत कर सकते है , उससे कम स्तर की ज़िन्दगी जीना गलत है।

Quote 4: धन सफल नहीं बनाएगा यह आज़ादी को पैदा करेगा।

Quote 5: पीछे रहकर नेतृत्व करना और टीमको आगे करना सबसे अच्छा तरीका है।  खास कर जब जीत की खुशियाँ मनाई जाएँ। तभी आगे आए जब खतरा दिखे या टीम गलत राह  दिखे। इससे दूसरों की नज़रों में आपकी इज़्ज़त बढ़ जायेगी।

Quote 6: मेरे देश में लोग पहले जेल जाते हैं और फिर राष्ट्रपति बन जाते हैं।

Quote 7: यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करें जो वो समझता है , तो बात उसके सर में जाती है , यदि आप उससे उसकी भाषा में बात करते हैं, तो बात उसके दिल तक जाती है।

Quote 8: शिक्षा सबसे मत्वपूर्ण हथियार है।  क्योंकि इसी से ही दुनिया बदली जा सकती है।

Quote 9: आप किसी व्यक्ति से जिस भाषा को वह समझता हो उसमें बात करें तो बात उसकी समझ में आती है। लेकिन आप अगर उससे उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह उसके दिल में जाती है।

Quote 10: मुझे सफलताओ से मत आंकिए, बल्कि जितनी बार गिरा हुँ और गिरकर उठा हुँ उस बल पर आंकिए।

Quote 11: सिर्फ स्वतंत्र लोग ही समझौता कर सकते है।  कैदी लोग समझौता नहीं कर सकते। आपकी और मेरी आज़ादी अलग नहीं है।

Quote 12: मैंने ये जाना है कि डर का ना होना साहस नही है , बल्कि डर पर  विजय पाना साहस है. बहादुर वह नहीं है जो भयभीत नहीं होता , बल्कि वह है जो इस भय को परास्त करता है।

Quote 13: मैं जातिवाद से घृणा करता हूँ, मुझे यह बर्बरता लगती है , फिर चाहे वह अश्वेत व्यक्ति से आ रही हो या श्वेत व्यक्ति से।

Quote 14: शत्रु के साथ आपको शांति अगर चाहिए, तो आपको अपने शत्रु के साथ काम करना होगा। फिर वह आपका साथी बन जाएगा।

Quote 15: एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से विजयी जोड़ी रहे हैं।

Quote 16: एक बड़े पहाड़  पर चढ़ने के बाद यही पता चलता है कि अभी ऐसे कई पहाड़  चढ़ने के लिए बाकी हैं।

Quote 17: स्वतंत्र होना , अपनी जंजीर को उतार देना मात्र नहीं है, बल्कि इस तरह जीवन जीना है  कि औरों का सम्मान और स्वतंत्रता बढे।

Quote 18: क्या कभी किसी  ने सोचा है कि वे  जो चाहता था वो उन्हें  इसलिए नहीं मिला क्योंकि उनके पास प्रतिभा नहीं थी, या शक्ति नहीं थी , या धीरज नही था , या प्रतिबद्धता नहीं थी ?

Quote 19: दूसरों के काम और ज़िन्दगी में तभी दखल दीजिए जब वे लोग शांति पसंद करते हों।

Quote 20: अपने दुश्मन के साथ शान्ति से रेहाना चाहते हैं तो उसके साथ काम करना शुरू कर दें।  इस तरह से वो आपका दोस्त बन जाएगा।

Quote 21: लोगों को काम के लिए प्रोत्साहित करना और अहसास कराना की ये उन्हीं का सुझाव था, ये सबसे समझदारी की बात है।

Quote 22: आप भी इस बात को जानते हैं की टीम का नेतृत्व पीछे से ही किया जा सकता है।

Quote 23: जब पानी उबलने लगे तो आंच धीमी करने से कोई फायदा नहीं होगा।  इसका मतलब है की जब समस्या बढ़ जाए तो उसे शांत करने से अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे।

Quote 24: पूरी दुनिया में आधी-अधूरी आज़ादी जैसी कोई बात नहीं है।

Quote 25: आज़ाद होने के लिए पूरी दुनिया में कोई भी आसान रास्ता नहीं है।

Quote 26: जीवन में कभी न गिरना उसकी सुंदरता नहीं, लेकिन गिरकर उठना और अपने सपनो को हासिल करना ज़िन्दगी की खूबसूरती है।

Quote 27: जब तक काम कर न लिया जाए तब तक वह काम असंभव लगता है।

Quote 28: रोज़ाना व्यायाम करने से शरीर चुस्त रहता है, साथ ही दिमाग को भी शान्ति मिलती है।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme