Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

अन्धविश्वास – प्रेत बाधा हटाने के नाम पर करवाते है लड़की की कुत्ते से शादी

Posted on September 4, 2014May 3, 2016 by Pankaj Goyal

Girl – Dog Marriage Hindi Story : भारत में लड़कियों की  कुंडली में उपस्तिथ प्रेत बाधा, दोष आदि को दूर करने के लिए उसके वास्तविक विवाह से पूर्व उसका विवाह एक जानवर खासकर कुत्ते से करवाने की परम्परा अति प्राचीन काल से चली आ रही है। इसका उल्लेख हमें महाभारत में भी मिलता है जब गांधारी के कुंडली का दोष दूर करने के लिए, ध्रतराष्ट्र से शादी करने से पूर्व उसकी शादी एक बकरे से करवाते है।  ऐसा इस मान्यता के साथ किया जाता है की ऐसा करने से लड़की की आगे की ज़िन्दगी खुशहाल रहेगी।  लेकिन गांधारी के साथ हुआ उल्टा था।  जब शादी के बाद ध्रतराष्ट्र को यह पता चला तो उसने गांधारी के समस्त परिवार को बंदी बना लिया था। जहाँ शकुनि को छोड़कर समस्त लोगों की एक एक करके मृत्यु हो गई थी। और अपने परिजनों के इस अपमान और मृत्यु का बदला लेने के लिए शकुनि ने महाभारत का युद्ध करवाया था। (पूरी कहानी यहाँ पढ़े  महाभारत की 10 अनसुनी कहानियाँ )

Girl - Dog Marriage Hindi Story

लेकिन यह परम्परा या यूँ कहे की अंधविश्वास आज भी भारत में जारी है खासकर बिहार, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ जिलों में। ऐसा ही एक मामला झारखंड के एक दूरवर्ती गांव में देखने मिला, जहां 18 साल की लड़की की शादी सिर्फ इसलिए एक कुत्ते से करा दी गई क्योंकि गांव के बाबा ने लड़की के परिजनों से कहा था कि लड़की के अंदर प्रेत-बाधा है और कुत्ते से शादी नहीं कराई गई, तो परिवार तबाह हो जाएगा।

ऐसा भी नहीं कि यह विचित्र शादी के लिए लड़की से जोर-जबरदस्ती की गई, बल्कि इसके ठीक उलट लड़की खुद शादी के लिए राजी थी और उसे पता था कि ऐसा उसके साथ क्यों किया जा रहा है। इस विचित्र शादी की एक और विचित्र बात खास थी। इस शादी में पूरा गांव इकट्ठा हुआ था। सभी ने नाच-गाना किया, रस्में निभाई गईं और उसके बाद कुत्ते को बाकायदा विदा कराकर घर लाया गया। इतना ही नहीं, शादी से पहले दूल्हा बना कुत्ता ‘शेरू’ भी आम दूल्हे की तरह कार में सवार होकर आया और लड़की के घर वालों सहित पूरे गांव ने उसका स्वागत भी किया।

Andhvishwas Girl - Dog Marriage

दूल्हा बना कुत्ता ताकि लड़की का प्रेत उसमें चला जाए :-
मामला झारखंड के एक गांव का हैं जहां 18 साल की मांगली मुंडा की शादी एक कुत्ते शेरू से कराई गई। गांव के एक बाबा ने मांगली के परिवार को कहा था कि बेटी की शादी किसी भी इंसान से कराने से पहले कुत्ते से करानी होगी। तभी बेटी के शरीर में बैठा प्रेत बाहर जाएगा वरना बेटी के भविष्य के साथ पूरा घर तबाह हो जाएगा और समाज पर भी इसका असर पड़ेगा। परिवार ने भी बाबा की बातों में आकर बेटी की शादी शेरू नाम के कुत्ते से करा दी। इस शादी से जहां गांव वालों और मांगली के घर वाले खुश हैं, वहीं मांगली भी काफी खुश है। कभी स्कूल की दहलीज पर कदम नहीं रखने वाली मांगली कहती है कि ‘वो कुत्ते से शादी कर खुश नहीं है, लेकिन अपने और परिवार के भविष्य को देखते हुए उसने ऐसा करना जरूरी समझा।’ वह कहती है ‘मैंने यह शादी इसलिए की, क्योंकि गांव के बुजुर्गों का मानना है कि ऐसा करने से प्रेत बाधा कुत्ते में चली जाएगी। ऐसा करने के बाद मैं किसी भी इंसान से शादी कर सुखी वैवाहिक जीवन बिता सकती हूं।’

4

बुजुर्गों का भरोसा था, इसलिए कराई शादी :-
मांगली के पिता अमन मुंडा भी इस शादी से खुश हैं। जब बाबा ने उन्हें बेटी की कुत्ते से शादी उपाय के तौर पर बताई थी, तो वे भी मान गए। इसके लिए उन्होंने बाकायदा सड़क के कुत्ते ‘शेरू’ को चुना और अपनी बेटी मांगली से उसकी शादी करा दी। वे कहते हैं ‘ऐसा करने के पीछे गांव के बुजुर्गों का भरोसा था इसलिए हमने जल्द से जल्द शादी कराने की व्यवस्था की। हम सभी को भरोसा है कि ऐसा करने से प्रेत हमारा पीछा छोड़ देगा।’ वे कहते हैं ‘बेटी की कुत्ते से शादी सिर्फ बुरे समय को दूर करने के लिए कराई गई है।’

5

पहली बार नहीं हुआ : –
जी हां, इस गांव में ऐसी विचित्र शादी पहली बार नहीं हुई। कई बार पहले भी ऐसी शादियों में गांववालों ने शिरकत की है। इतना नहीं, गांववालों का कहना है कि ऐसी शादियां पहले जब भी हुईं, गांव में खुशहाली आई है। खुद मांगली कहती है-‘मैंने खुद 4-5 ऐसी शादियां देखी हैं, जिसमें लड़कियों के आने वाले कल की बेहतरी के लिए उनकी कुत्ते से शादी कराई गई।’ वहीं गांववालों का कहना है कि कुत्ते से शादी करने से मांगली के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा और अब वह किसी से भी शादी कर सकती है वो भी कुत्ते को बिना तलाक दिए। मांगली कहती हैं ‘मैं अब अपने पसंद के आदमी से शादी करने के लिए स्वतंत्र हूं।’

शादी में शरीक हुआ पूरा गांव :-
इस विचित्र शादी समारोह में आसपास के गांव वालों सहित करीबन 70 मेहमान शरीक हुए। इनमें मांगली के रिश्तेदार और परिचित भी शामिल थे। इस आयोजन में शादी की सभी रस्मों को निभाया गया। परंपरागत संगीत और ढोल भी बजाया गया, जिस पर लोगों ने जमकर डांस भी किया। दूल्हे बने कुत्ते शेरू को भी पूरा सम्मान दिया गया। हालांकि ये और बात है कि शेरू पूरे समय शांत बैठ सब कुछ देखता रहा।

Other Similar Post : 
  • वियर्ड ट्रेडिशन ‘मा नेने’ जिसमे लाशों को कब्र से निकाल कर नहला धुला कर नए कपडे पहनाते है
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
  • विचित्र परम्परा – सदियों पुराने पूर्वजों के बालो से सजती है मिआओ समुदाय (चीन) कि युवतियां
  • अनोखी परम्परा – पति कि सलामती के लिए जीती है विधवा का जीवन

Related posts:

नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme