Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Aristotle Quotes in Hindi

80 Quotes of Aristotle in Hindi (अरस्तु के 80 अनमोल विचार)

Posted on September 20, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Aristotle Quotes in Hindi (अरस्तु के अनमोल विचार)
Aristotle(अरस्तु)
(384 BC-322 BC)
Aristotle Quotes and Thoughts in Hindi (अरस्तु के अनमोल विचार )

अरस्तु एक यूनानी दार्शनिक थे। वे प्लेटो के शिष्य व सिकंदर के गुरु थे। उनका जन्म स्टेगेरिया नामक नगर में हुआ था। अरस्तु ने भौतिकी, आध्यात्म, कविता, नाटक, संगीत, तर्कशास्त्र, राजनीति शास्त्र, नीतिशास्त्र, जीव विज्ञान सहित कई विषयों पर रचना की। प्लेटो, सुकरात और अरस्तु पश्चिमी दर्शनशास्त्र के सबसे महान दार्शनिकों में एक थे। उन्होंने पश्चिमी दर्शनशास्त्र पर पहली व्यापक रचना की, जिसमें नीति, तर्क, विज्ञान, राजनीति और आध्यात्म का मेलजोल था।  भौतिक विज्ञान पर अरस्तु के विचार ने मध्ययुगीन शिक्षा पर व्यापक प्रभाव डाला और इसका प्रभाव पुनर्जागरण पर भी पड़ा। अंतिम रूप से न्यूटन के भौतिकवाद ने इसकी जगह ले लिया। जीवविज्ञान उनके कुछ संकल्पनाओं की पुष्टि उन्नीसवीं सदी में हुई।  उनके तर्कशास्त्र आज भी प्रासांगिक हैं। उनकी आध्यात्मिक रचनाओं ने मध्ययुग में इस्लामिक और यहूदी विचारधारा को प्रभावित किया और वे आज भी क्रिश्चियन, खासकर रोमन कैथोलिक चर्च को प्रभावित कर रही हैं। उनके दर्शन आज भी उच्च कक्षाओं में पढ़ाए जाते हैं। अरस्तु ने बहुतेरे रचानाएं की थी, जिसमें कई नष्ट हो गई।

अरस्तु के अनमोल विचार

Quote 1 : अगर औरते नहीं होती तो इस दुनिया की सारी दौलत बेमानी होती।

Quote 2 : एक निश्चित बिंदु के बाद, पैसे का कोई अर्थ नहीं रह जाता।

Quote 3 : किसी मनुष्य का स्वभाव ही उसे विश्वसनीय बनाता है, न कि उसकी सम्पत्ति।

Quote 4 : दोस्तों के बिना कोई भी जीना नहीं चाहेगा, चाहे उसके पास बाकि सब कुछ हो।

Quote 5 : मित्र का सम्मान करो, पीठ पीछे उसकी प्रशंसा करो, और आवश्यकता पड़ने पर उसकी सहायता करो।

Quote 6 : मनुष्य स्वभाव से एक राजनीतिक जानवर है।

Quote 7 : कोई भी उस व्यक्ति से प्रेम नहीं करता जिससे वो डरता है।

Quote 8 : बुरे व्यक्ति पश्चाताप से भरे होते हैं।

Quote 9 : डर बुराई की अपेक्षा से उत्पन्न होने वाला दर्द है।

Quote 10 : जो सभी का मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता है।

Quote 11 : खुशी हम पर निर्भर करती है।

Quote 12 : संकोच युवाओं के लिए एक आभूषण है, लेकिन बड़ी उम्र के लोगों के लिए धिक्कार।

Quote 13 : मनुष्य प्राकृतिक रूप से ज्ञान कि इच्छा रखता है।

Quote 14 : मनुष्य के सभी कार्य इन सातों में से किसी एक या अधिक वजहों से होते हैं: मौका, प्रकृति, मजबूरी, आदत, कारण, जुनून, इच्छा।

Quote 15 : चरित्र को हम अपनी बात मनवाने का सबसे प्रभावी माध्यम कह सकते हैं।

Quote 16 : सभी भुगतान युक्त नौकरियां दिमाग को अवशोषित और अयोग्य बनाती हैं।

Quote 17 : प्रकृति की सभी चीजों में कुछ ना कुछ अद्रुत है।

Quote 18 : आलोचना से बचने का एक ही तरीका है : कुछ मत करो, कुछ मत कहो और कुछ मत बनों।

Quote 19 : मनुष्य अपनी सबसे अच्छे रूप में सभी जीवों में सबसे उदार होता है, लेकिन यदि कानून और न्याय न हो तो वो सबसे खराब बन जाता है।

Quote 20 : अच्छा व्यवहार सभी गुणों का सार है।

Quote 21 : अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता है।

Quote 22 : शिक्षा बुढ़ापे के लिए सबसे अच्छा प्रावधान है।

Quote 23 : उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इस लिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अन्दर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वो हैं जो हम बार बार करते हैं, इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।

Quote 24 : अपने दुश्मनों पर विजय पाने वाले की तुलना में मैं उसे शूरवीर मानता हूं जिसने अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त कर ली है; क्योंकि सबसे कठिन विजय अपने आप पर विजय होती है।

Quote 25 : कोई भी क्रोधित हो सकता है- यह आसान है, लेकिन  सही व्यक्ति से सही सीमा में सही समय पर और सही उद्देश्य के साथ सही तरीके से क्रोधित होना सभी के बस कि बात नहीं है और यह आसान नहीं है।

Quote 26 : शिक्षा की जड़ें कड़वी होती है लेकिन फल मीठे होते है।

Quote 27 : अपने आप को जानना ही ज्ञान की शुरुआत है।

Quote 28 : हम वो है जो हम बार बार करते है।  उत्कृष्टता कोई तरीका नहीं बल्कि आदत है।

Quote 29 : लोकतंत्र तब है जब किसी अमीर की जगह कोई गरीब देश का शासक हो।

Quote 30 : एक दोस्त क्या है? दो शरीर में रहने वाली एक आत्मा।

Quote 31 : शिक्षित मन की यह पहचान है की वो किसी भी विचार को स्वीकार किए बिना उसके साथ सहज रहे।

Quote 32 : आशा जागते हुए देखा गया स्वप्न है।

Quote 33 : प्रसन्नता स्वयं हमारे ऊपर निर्भर करती है।

Quote 34 : हमारे जीवन के गहनतम अंधकार के वक़्त हमें अपना ध्यान रोशनी देखने पर केंद्रित करना चाहिए।

Quote 35 : बिना पागलपन के स्पर्श के किसी भी महान दिमाग का अस्तित्व नहीं होता है।

Quote 36 : सीखना कोई बच्चों का खेल नहीं है, हम बिना दर्द के नहीं सीख सकते है।

Quote 37 : दोस्त बनना एक जल्दी का काम है लेकिन दोस्ती एक धीमी गति से पकने वाला फल है।

Quote 38 : मन की ऊर्जा ही जीवन का सार है।

Quote 39 : एक अच्छा इंसान और एक अच्छा नागरिक बनना एक बात नहीं है।

Quote 40 : जो एक अच्छा अनुयायी नहीं बन सकता वो एक अच्छा लीडर भी नहीं बन सकता ,

Quote 41 : ख़ुशी ही जीवन का उद्देशय और अर्थ है।

Quote 42 : सभी आदमियों की प्रकृति ज्ञान चाहने वाली होती है।

Quote 43 : पैसों के लिए की जाने वाली सभी नौकरियां हमारे दिमाग का अवशोषण और अवमूल्यन कर देती है।

Quote 44 : अच्छा लिखने के लिए खुद को एक आम इंसान की तरह व्यक्त करो, लेकिन सोचो एक बुद्धिमान आदमी की तरह।

Quote 45 : युद्ध जितना पर्याप्त नहीं है, शांति कायम करना ज्यादा महत्त्वपूर्ण है।

Quote 46 : बिना दिल को शिक्षित किए दिमाग को शिक्षित करना, वास्तव में शिक्षा नहीं है।

Quote 47 : दुर्भाग्य से उन लोगों का पता चलता है जो वास्तव में आपके मित्र नहीं है।

Quote 48 : सभी लोगों में सही का अनुसरण करने का साहस होना चाहिए न की जो स्थापित है उसका।

Quote 49 : चरित्र को अनुनय का सबसे अधिक कारगर साधन कह सकते है।

Quote 50 : बुद्धिमान आदमी बोलता है क्योंकि उसके पास कहने के लिए कुछ होता है जबकि मुर्ख आदमी बोलता है क्योंकि उसे कुछ कहना होता है।

Quote 51 : धैर्य कड़वा है पर इसका फल मीठा है।

Quote 52 : महान आदमी हमेशा उदास प्रकर्ति के होते है।

Quote 53 : प्रकृति बेकार में कुछ नहीं करती है।

Quote 54 : एक दोस्त आपकी दूसरी आत्मा है।

Quote 55 : जितना ज्यादा आप जानोगे, उतना ज्यादा आप यह जानोगे की आप कुछ भी नहीं जानते।

Quote 56 : हम युद्ध करते है ताकि हम शांति में रह सके।

Quote 57 : वो जो बच्चों को शिक्षित करते हो वो उन्हें पैदा करने वालो से ज्यादा सम्मानीय है क्योकि वो उन्हें केवल ज़िन्दगी देते है जबकि वो उन्हें सही तरीके से ज़िन्दगी जीने की कला सीखाते है।

Quote 58 : शिक्षित और अशिक्षित में उतना ही फर्क है जितना की ज़िन्दगी और मौत में।

Quote 59 : पचास दुश्मनो का एन्टीडोट एक मित्र है। (एन्टीडोट – किसी चीज़ के विषैल प्रभाव को ख़त्म करने के लिए दी जाने वाली दवा )

Quote 60 : वो जो एकांत में खुश रहता है या तो एक जानवर होता है या फिर भगवान।

Quote 61 : सम्पूर्ण अपने हिस्सों के कुल जोड़ से ज्यादा है।

Quote 62 : दोस्तों के बिना कोई नहीं जीना चाहता है, भले से उसके पास अन्य सभी चीज़े हो।

Quote 63 : नौकरी में ख़ुशी, काम में निखार लाती है।

Quote 64 : गरीबी क्रांति और अपराध की जनक है।

Quote 65 : जो अपने डर को जीत लेता है वो सही अर्थों में मुक्त होता है।

Quote 66 : दर्शन (फिलोसोफी) लोगो को बीमार बना सकता है।

Quote 67 : एक मात्र स्थिर अवस्था वो है जिसमे सभी इंसान कानून के समक्ष बराबर है।

Quote 68 : साहस सभी मानवीय गुणों में प्रथम है क्योंकि यह वो गुण है जो आप में अन्य गुणों को विकसित करता है।

Quote 69 : अनुशासन से स्वतंत्रता आती है।

Quote 70 : न तो हमें कायर होना चाहिए न ही अविवेकी बल्कि हमें साहसी होना चाहिए।

Quote 71 : बुद्धिमान का उद्देश्य ख़ुशी को सुरक्षित रखना नहीं होता है बल्कि दुःख को दूर रखना होता है।

Quote 72 : आत्मा कभी भी मानसिक चित्र के बिना नहीं सोचती है।

Quote 73 : भगवान भी मज़ाक के शौक़ीन होते है।

Quote 74 : ख़ुशी आत्म निर्भरता से सम्बंधित होती है।

Quote 75 : युवा आसानी से धोखा खाते है क्योंकि वो शीघ्रता से उम्मीद लगाते है।

Quote 76 : क्रोध एक उपहार है।

Quote 77 : आदमी एक लक्ष्यों की मांग करने वाला प्राणी है उसकी ज़िन्दगी का तभी अर्थ है जब वो अपने लक्ष्यों के लिए प्रयास करता रहे और उन्हें प्राप्त करता रहे।

Quote 78 : हम बहादुर कार्यों के द्वारा ही बहादुर बन सकते है।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

5 thoughts on “80 Quotes of Aristotle in Hindi (अरस्तु के 80 अनमोल विचार)”

  1. Prabhatkumar says:
    May 28, 2019 at 3:02 am

    Bahut achha sangrah hai

    Reply
  2. Rakesh Gupta says:
    April 13, 2019 at 5:38 pm

    बढ़िया है सभी कोट्स

    Reply
  3. zeya says:
    February 5, 2017 at 9:23 am

    Wow intrested

    Reply
  4. Raj Narayan Singh says:
    September 12, 2016 at 9:45 pm

    Really

    Altimate thought its to be followed by every human to reach their aim

    Thanks

    Raj Narayan singh

    Reply
  5. dharmendra d. sadariya says:
    February 15, 2016 at 11:20 am

    I like this quotes.And when I read this quotes after I realy got very more advise in.my business.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme