Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Khalil gibran Quotes in Hindi

70 Quotes of Khalil gibran in Hindi (खलील जिब्रान के 70 अनमोल विचार)

Posted on September 14, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Khalil gibran Quotes in Hindi
Khalil gibran (खलील जिब्रान)
(1883-1931)
Khalil gibran  Quotes and Thoughts in Hindi
 संसार के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में विश्व के हर कोने में ख्याति प्राप्त करने वाले, देश-विदेश भ्रमण करने वाले खलील जिब्रान अरबी, अंगरेजी फारसी के ज्ञाता, दार्शनिक और चित्रकार भी थे।
खलील जिब्रान के अनमोल विचार और कथन

Quote 1 : दूसरों के द्वारा किए गए अपराधों को जानना ही सबसे बड़ा अपराध होता है।

Quote 2 : दोस्ती एक ख़ूबसूरत जिम्मेदारी है।  ये कोई अवसर या मौका नहीं है।

Quote 3 : जो बीत चूका है वो आज के लिए सुन्दर याद है, लेकिन आने वाला कल आज के लिए किसी हसीं सपने से कम नहीं है।

Quote 4 : अपने सुख-दुःख अनुभव करने से बहुत पहले हम स्वयं उन्हें चुनते हैं।

Quote 5 : जो है उसे बेहतर बनाना उन्नति नहीं, लेकिन उसे नई मंज़िल तक लेकर जाना उन्नति है।

Quote 6 : आप बिना प्यार के और आधे-अधूरे मन से काम कर रहे हैं तो बेहतर है की आप उस काम को करना छोड़ दें।

Quote 7 : कभी ये न कहिए – मैंने सच ढूंढ लिया है।  ये बोलिए- मैंने एक सच की तलाश कर ली है।

Quote 8 : विश्वास और भरोसे की दिल में अलग जगह होती है।  हर वक़्त सोचते रहने से विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता है।

Quote 9 : किसी व्यक्ति के दिल और दिमाग को समझने के लिए यह न देखिए की वह क्या हासिल कर चूका है। इस बात की तरफ ध्यान दीजिए की वह क्या हासिल करने की ख्वाहिश रख रहा है।

Quote 10 : आप अपने रहस्य यदि पवन पर खोल देते हैं तो वृक्षों में बात फैल जाने का दोष पवन पर मत मढ़ें।

Quote 11 : प्यार और शक के बीच दोस्ती कभी मुमकिन नहीं है।  जहाँ प्यार वहां शक नहीं होता।

Quote 12 : जीवन आपको दो तोहफे देता है।  सुंदरता और सच।  ख़ूबसूरत दिल के पास सुंदरता होती है, लेकिन सच वही बोलता है जो काम करता है।

Quote 13 : आपका दिल ज्वालामुखी की तरह है।  उसमे गुस्सा भरा है आप अपने हाथों में फूलों के खिलने की उम्मीद भी कैसे कर सकते है।

Quote 14 :  और क्या कभी यह जाना गया है कि प्रेम स्वयं अपनी गहराई नहीं जानता है जब तक कि बिछड़ने का वक़्त ना आये ?

Quote 15 : प्यार के बिना जीवन उस वृक्ष की तरह है जिस पर कभी फल नहीं लगते है।

Quote 16 : ज्ञान ज्ञान नहीं रह जाता जब वह इतना अभिमानी हो जाए कि रो भी ना सके, इतना गंभीर हो जाए कि हंस भी ना सके और  इतना स्वार्थी हो जाये कि अपने सिवा किसी और का अनुसरण ना कर सके।

Quote 17 : खुशी और ग़म का अनुभव करने से बहुत पहले ही हम इनका चुनाव कर चुके होते है।

Quote 18 : तसल्ली के साथ ज़िन्दगी को मुड़कर देखना ही उसे फिर से जीने जैसा है।

Quote 19 : जिस व्यक्ति को तुम अज्ञानी और तुच्छ समझते हो वो भगवान् की और से आया है , हो सकता है वो दुःख से आनंद और  निराशा से ज्ञान सीख ले।

Quote 20 : मैंने बातूनियों से शांत रहना सीखा है , असहिष्णु व्यक्तियों से सहनशीलता सीखी है , निर्दयी व्यक्तियों से दयालुता सीखी है ; पर फिर भी कितना अजीब है कि मैं उन शिक्षकों का आभारी नहीं हूँ।

Quote 21 : बीता हुआ कल आज की स्मृति है , और आने वाला कल आज का स्वप्न है।

Quote 22 : प्रेम और संदेह में कभी बात-चीत नहीं रही है।

Quote 23 : आपका दोस्त आपकी ज़रूरतों का जवाब है।

Quote 24 : जब आप अपनी संपत्ति देते हैं तब आप देते तो हैं मगर बहुत . पर जब आप खुद को देते हैं तब आप वास्तविकता में देते हैं।

Quote 25 : एक दोस्त जो बहुत दूर है वो कभी कभी करीब रहने वालों से अधिक नज़दीक होता है। क्या पहाड़ , वहां रहने वालों की अपेक्षा घाटी से गुजरने वालों को कहीं अधिक प्रेरणादायी और स्पष्ठ नहीं दिखता ?

Quote 26 : आस्था एक अन्तरंग ज्ञान है , प्रमाण से परे।

Quote 27 : जो सही है वो लोगों के दिल के करीब होता है , लेकिन जो दयालु है वो भगवान् के ह्रदय के करीब होता है।

Quote 28 : दोस्ती की मिठास में हास्य और खुशियों का बांटना होना चाहिए। क्योंकि छोटी -छोटी चीजों की ओस में दिल अपनी सुबह खोज लेता है और तरोताज़ा हो जाता है।

Quote 29 : यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे जाने दें , क्योंकि यदि वो लोट कर आता हैं तो वो हमेशा से आपका थे। और यदि नहीं लोटता हैं तो कभी आपका नहीं था।

Quote 30 : जो शिक्षक वास्तव में बुद्धिमान है वो आपको अपनी बुद्धिमता में प्रवेश करने का आदेश नहीं देता बल्कि वो आपको आपकी बुद्धि की पराकाष्ठा तक ले जाता है।

Quote 31 : आगे बढ़ी , कभी रुको मत , क्योंकि आगे बढ़ना पूर्णता है . आगे बढ़ो और रास्ते में आने वाले काँटों से डरो मत , क्योंकि वे सिर्फ गन्दा खून निकालते हैं  .

Quote 32 : मैं तुमसे प्रेम करता हूँ जब तुम अपने मस्जिद में झुकते हो , अपने मंदिर में घुटने टेकते हो , अपने गिरजाघर में प्रार्थना करते हो। क्योंकि तुम और मैं एक ही धर्म की संतान हैं , और यही भावना है।

Quote 33 : जाहिर वो है जो तब तक नहीं पता चलता जब तक कि कोई उसे सरलता से व्यक्त नहीं कर देता।

Quote 34 : प्रेम के बिना जीवन उस वृक्ष के सामान है जिसपे ना बहार आये ना फल हों .

Quote 35 : कष्ट सह कर ही सबसे मजबूत  लोग निर्मित होते हैं ; सबसे महान चरित्रों  पर घाव के निशान   होते हैं।

Quote 36 : अगर मेरा अस्तित्व किसी के नष्ट होने का कारण बनता है तो मौत मुझे अधिक आकर्षक और प्रिय होगी।

Quote 37 : थोडा ज्ञान जो प्रयोग में लाया जाए वो बहुत सारा ज्ञान जो बेकार पड़ा है उससे कहीं अधिक मूल्यवान है।

Quote 38 : मुझे उस ज्ञान से दूर रखो जो रोता न हो , उस दर्शन से दूर रखो जो हँसता न हो और उस महानता से दूर रखो जो बच्चों के सामने सर न झुकाता हो।

Quote 39 : आत्मा जो चाहती है वो पा लेती है।

Quote 40 : ये मत भूलो की धरती तुम्हारे पैरों को महसूस करके खुश होती है और हवा तुम्हारे बालों से खेलना चाहती है।

Quote 41 : उदारता जितना आप दे सकते हैं उससे अधिक देना है , और गर्व जितना आप ले सकते हैं उससे कम लेना है।

Quote 42 : जीवन और मृत्यु एक हैं जैसे नदी और समुद्र एक हैं।

Quote 43 : किसी भी नींव का सबसे मजबूत पत्थर सबसे निचला ही होता है।

Quote 44 : अगर आपने अपना कोई रहस्य किसी एक व्यक्ति को बताया है, तो आप उसे अपने इस रहस्य को दूसरे लोगो को बताने से रोक नहीं सकते है।

Quote 45 : काव्य शब्दकोष के छीटों के साथ ख़ुशी , दर्द और आश्चर्य का सौदा है।

Quote 46 : जीवन के दो मुख्य तोहफे ; सुन्दरता और सत्य,  पहला  मुझे एक प्यार भरे दिल और दूसरा एक श्रमिक के हाथों में मिला।

Quote 47 : कला जो स्पष्ठ और अच्छी तरह से ज्ञात है उससे रहस्य और छिपे हुए की तरफ बढाया हुआ एक कदम है।

Quote 48 : एक दूसरे से प्रेम करें ,  लेकिन प्रेम का कोई बंधन ना बाधें : बल्कि इसे अपनी आत्माओं के किनारों के बीच एक बहते हुए सागर के सामान रहने दें।

Quote 49 : आत्मज्ञान सभी ज्ञानो की जननी है।

Quote 50 : उत्कंठा ज्ञान की शुरुआत है।

Quote 51 : आपके जीवन में आज़ादी नहीं है तो आप उस शरीर की तरह है जिसमें से आत्मा गायब है।

Quote 52 : कोई आपको ज़ख्म देता है तो बेशक आप उसे एक बार भूल जाए, लेकिन अगर आप किसी को दर्द पहुंचाते हो तो उसे जीवन भर नहीं भूल पाते हो।

Quote 53 : दूसरों के अधिकारों की सुरक्षा करना मनुष्य के जीवन का सबसे हसीन अंत है।

Quote 54 : जब हम एक-दूसरे की मदद करने या उन्हें समझाने के लिए मुड़ते हैं तो हम अपने दुश्मनों की संख्या काम कर देते है।

Quote 55 : कोई कुछ मांगे तो उसे दे दीजिए, लेकिन आपसी समझ के आधार पर किसी को कुछ देना सबसे सर्वश्रेष्ठ है।

Quote 56 : सत्य को जानना चाहिए पर उसको कहना कभी-कभी चाहिए।

Quote 57 : दानशीलता यह नहीं है कि तुम मुझे वह वस्तु दे दो, जिसकी मुझे आवश्यकता तुमसे अधिक है, बल्कि यह है कि तुम मुझे वह वस्तु दो, जिसकी आवश्यकता तुम्हें मुझसे अधिक है।

Quote 58 : कुछ सुखों की इच्छा ही मेरे दुःखों का अंश है।

Quote 59 : यदि तुम अपने अंदर कुछ लिखने की प्रेरणा का अनुभव करो तो तुम्हारे भीतर ये बातें होनी चाहिए- 1. ज्ञान कला का जादू, 2. शब्दों के संगीत का ज्ञान और 3. श्रोताओं को मोह लेने का जादू।

Quote 60 : यदि तुम्हारे हाथ रुपए से भरे हुए हैं तो फिर वे परमात्मा की वंदना के लिए कैसे उठ सकते हैं।

Quote 61 : बहुत-सी स्त्रियाँ पुरुषों के मन को मोह लेती हैं। परंतु बिरली ही स्त्रियाँ हैं जो अपने वश में रख सकती हैं।

Quote 62 : जो पुरुष स्त्रियों के छोटे-छोटे अपराधों को क्षमा नहीं करते, वे उनके महान गुणों का सुख नहीं भोग सकते।

Quote 63 : मंदिर के द्वार पर हम सभी भिखारी ही हैं।

Quote 64 : यदि अतिथि नहीं होते तो सब घर कब्र बन जाते।

Quote 65 : यदि तुम्हारे हृदय में ईर्ष्या, घृणा का ज्वालामुखी धधक रहा है, तो तुम अपने हाथों में फूलों के खिलने की आशा कैसे कर सकते हो?

Quote 66 : यथार्थ में अच्छा वही है जो उन सब लोगों से मिलकर रहता है जो बुरे समझे जाते हैं।

Quote 67 : यथार्थ महापुरुष वह आदमी है जो न दूसरे को अपने अधीन रखता है और न स्वयं दूसरों के अधीन होता है।

Quote 68 : दानशीलता यह है कि अपनी सामर्थ्य से अधिक दो और स्वाभिमान यह है कि अपनी आवश्यकता से कम लो।

Quote 69 : संसार में केवल दो तत्व हैं- एक सौंदर्य और दूसरा सत्य। सौंदर्य प्रेम करने वालों के हृदय में है और सत्य किसान की भुजाओं में।

Quote 70 : इच्छा आधा जीवन है और उदासीनता आधी मौत।

Quote 71 : निःसंदेह नमक में एक विलक्षण पवित्रता है, इसीलिए वह हमारे आँसुओं में भी है और समुद्र में भी।

Quote 72 : यदि तुम जाति, देश और व्यक्तिगत पक्षपातों से जरा ऊँचे उठ जाओ तो निःसंदेह तुम देवता के समान बन जाओगे।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

1 thought on “70 Quotes of Khalil gibran in Hindi (खलील जिब्रान के 70 अनमोल विचार)”

  1. chandan says:
    April 12, 2016 at 5:24 am

    बहुत बहुत धन्यवाद आपका जो आपने इस लेख को लिख कर हमारे लिए अनमोल वचन दिया है

    खलील जिब्नान जी
    अपने हृदय से धन्यवाद करता हूँ

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme