Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Charlie Chaplin Quotes in Hindi

50 Quotes of Charlie Chaplin in Hindi (चार्ली चैप्लिन के 50 अनमोल विचार)

Posted on September 9, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Charlie Chaplin Quotes in Hindi
Charlie Chaplin (चार्ली चैप्लिन)
16 अप्रैल 1889 – 25 दिसंबर 1977
Charlie Chaplin Quotes and Thoughts in Hindi(चार्ली चैप्लिन के अनमोल विचार)

सर चार्ल्स स्पेन्सर चैप्लिन, जिन्हे की सब चार्ली चैप्लिन के नाम से जानते है विशव सिनेमा के आज तक के सबसे बड़े मसखरे माने जाते है ।  हालांकि उनका शुरूआती जीवन बड़ी ही कठिनाइयों और अभावों में बिता था लेकिन उन्होंने परदे पर सदैव हास्य भूमिका अदा की और लोगो को भरपूर हसाया। उनके ऊपर कवि प्रदीप चौबे जी का एक शेर बिलकुल सही बैठता है।

वो जो कंठ  से शीश तक दुःख से भरा होता है,
वही सबसे बड़ा मसखरा होता है।

चार्ली चैप्लिन के अनमोल विचार

Quote 1: शीशा मेरा सबसे अच्छा मित्र है क्योंकि जब मै रोता हूं तो वह कभी नहीं हँसता।

Quote 2: दुष्ट दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, हमारी मुसीबतें भी नहीं।

Quote 3: हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्वाद किया हुआ दिन है।

Quote 4: मैं हमेशा बरसात में घूमना पसंद करता हूँ ताकि कोई मुझे रोते हुए ना देख पाए।

Quote 5: यदि आप केवल मुस्कुराएंगे तो आप पाएंगे की ज़िन्दगी अभी भी मूल्यवान है ।

Quote 6: मेरा दर्द किसी के हंसने का कारण हो सकता है पर मेरी हंसी कभी भी किसी के दर्द कारण नहीं  होनी चाहिए।

Quote 7: बिना कुछ करे कल्पना का कोई  मतलब नहीं है।

Quote 8: आप किसका अर्थ जानना चाहते हैं ? ज़िन्दगी इच्छा है, अर्थ नहीं।

Quote 9: आप का नग्न शरीर केवल उन लोगो से सम्बंधित होना चाहिए जो आपकी नग्न आत्मा से प्यार करते है।

Quote 10: अपने अहम के प्रकाश में हम सब सम्राट है।

Quote  11: ज़िन्दगी में एक बार अपने बारे में अवश्य सोचे अन्यथा आप संसार की सबसे बड़ी कॉमेडी मिस कर सकते है।

Quote 12: सबसे दुखद चीज जिसकी मैं कल्पना कर सकत हूँ वो है विलासिता का आदी होना।

Quote 13: हम सोचते बहुत हैं और महसूस बहुत कम करते हैं।

Quote 14: किसी आदमी का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है।

Quote 15: ज़िन्दगी करीब से देखने में एक त्रासदी है , लेकिन दूर से देखने पर एक कॉमेडी।

Quote 16: इस मक्कार दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, यहाँ तक की हमारी परेशानिया भी नहीं।

Quote 17: एक आवारा, एक सज्जन, एक कवि, एक सपने देखने वाला, एक अकेला आदमी, हमेशा रोमांस और रोमांच की उम्मीद करते है।

Quote 18: असफलता महत्त्वहीन है। अपना मजाक बनाने के लिए हिम्मत चाहिए होती है।

Quote 19: सच में हंसने के लिए आपको अपनी पीड़ा के साथ खेलने में सक्षम होना चाहिए।

Quote 20: मैं ईश्वर के साथ शांति से हूँ। मेरा टकराव इंसानों के साथ है।

Quote 21: मैं ऐसी सुन्दरता के साथ धैर्यपूर्वक नहीं रह सकता जिसे समझने के लिए किसी को व्याख्या करनी पड़े।

Quote 22: मैंने सोचा कि मैं बैगी पैंट, बड़े जूते, एक छड़ी और एक डर्बी टोपी पहन कर तैयार होऊंगा। सब कुछ उल्टा : पैंट बैगी , कोट तंग, छोटी टोपी और बड़े जूते।

Quote 23: हास्य  टॉनिक है, राहत है, दर्द रोकने वाला है।

Quote 24: इंसानों की नफरत ख़तम हो जाएगी, तानाशाह मर जायेंगे, और जो शक्ति उन्होंने लोगों से छीनी वो लोगों के पास वापस चली जायेगी। और जब तक लोग मरते रहेंगे, स्वतंत्रता कभी ख़त्म नहीं होगी।

Quote 25: मैं सिर्फ और सिर्फ एक चीज रहता हूँ और वो है एक जोकर। ये मुझे राजनीतिज्ञों की तुलना में कहीं ऊँचे स्थान पर स्थापित करता है।

Quote 26: मुझे कैरेक्टर के बारे में कुछ पता नहीं था। लेकिन जैसे ही मैं तैयार हुआ, कपडे और मे-कप मुझे उस व्यक्ति की तरह महसूस कराने लगे। मैं उसे जानने लगा, और स्टेज पे जाते-जाते वो पूरी तरह से पैदा हो गया।

Quote 27: ज़िन्दगी बढ़िया हो सकती है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दें।

Quote 28: हम सभी एक दूसरे की मदद करना चाहते हैं। मनुष्य ऐसे ही होते हैं। हम एक दूसरे के सुख के लिए जीना चाहते हैं, दुःख के लिए नहीं।

Quote 29: शब्द सस्ते होते हैं। सबसे बड़ी चीज जो आप कह सकते हैं वो है ‘हाथी’।

Quote 30: मुझे लगता है कि सही समय पर गलत काम करना जीवन की विडंबनाओं में से एक है।

Quote 31: मनुष्य एक व्यक्ति के रूप में प्रतिभाशाली है। लेकिन भीड़ के बीच मनुष्य एक नेतृत्वहीन राक्षस बन जाता है , एक  महामूर्ख  जानवर जिसे जहाँ हांका जाए वहां जाता है।

Quote 32: ज़रूरतमंद दोस्त की मदद करना आसान है , लेकिन उसे अपना समय देना हमेशा संभव नहीं हो पाता।

Quote 33: मेरी सभी फिल्मे मुश्किल में पड़ने की योजना के इर्द- गिर्द बनती हैं , इसलिए मुझे गंभीरता से एक सामान्य सज्जन व्यक्ति दिखने का मौका देतीं हैं।

Quote 34: भूरे बालों वाली औरतें मुश्किलें पैदा करती हैं।  वे यहूदियों से भी बदतर होती हैं।

Quote 35: एक कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए मुझे बस एक पार्क , एक पुलिसकर्मी और एक सुन्दर लड़की की ज़रुरत होती है।

Quote 36: मैं पैसों के लिए बिजनेस में गया, और वहीँ से कला पैदा हुई। यदि इस टिपण्णी से लोगों का मोह भंग होता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता। यही सच है।

Quote 37: अब मेरे लिए अमेरिका का कोई उपयोग नहीं है। यदि यीशु मसीह भी वहां के राष्ट्रपति बन जाएं तो भी मैं वहां वापस नहीं जाऊंगा।

Quote 38:  आप कभी भी एक इन्द्रधनुष नहीं ढूंढ पाएंगे यदि आप नीचे देख रहे है।

Quote 39: तानाशाह खुद को आज़ाद कर लेते हैं, लेकिन लोगों को गुलाम बना देते हैं।

Quote 40: ये बेरहम दुनिया है और इसका सामना करने के लिए तुम्हे भी बेरहम होना होगा।

Quote 41: अभिनेता ठुकराए जाने की तालाश करते हैं। यदि उन्हें ये नहीं मिलता तो वे खुद को ठुकरा देते हैं।

Quote 42: मैं लोगों के लिए हूँ। इसका मैं कुछ नहीं कर सकता।

Quote 43: मैं  यकीन नहीं करता कि जनता जानती है कि  उसे क्या चाहिए; मैंने अपने करीयर से यही निष्कर्ष निकाला है।

Quote 44: मैं एक गरीब राजा की तुलना में जल्द ही एक सफल धूर्त कहलाना चाहूँगा।

Quote 45: अंतत: , सबकुछ एक ढकोसला है।

Quote 46: याद रखिये , आप हमेशा झपट सकते हैं वो भी बिना कुछ उठाये।

Quote 47: भला कविता को अर्थपूर्ण होने की क्या आवश्यकता है ?

Quote 48: सिनेमा सनक है। दर्शक वास्तव  में स्टेज पर जीवंत अभिनेताओं को देखना चाहते हैं।

Quote 49: मेरी ज़िन्दगी में कई तकलीफे है पर मेरे होठ उनको नहीं जानते है।  वो हमेशा मुस्कुराते है।

Quote 50: आपको शक्ति (पॉवर) की तभी जरूरत होती है जब आप किसी को नुकसान पहुंचाना चाहे, अन्यथा प्यार काफी है हर काम को करने के लिए।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

1 thought on “50 Quotes of Charlie Chaplin in Hindi (चार्ली चैप्लिन के 50 अनमोल विचार)”

  1. Manjit Sahu says:
    March 7, 2016 at 1:21 pm

    wow nice 50 Quote by Charlie Chaplin .

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme