Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Epicurus Quotes in Hindi

Epicurus Quotes in Hindi (एपिक्यूरस के अनमोल विचार )

Posted on August 9, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Epicurus Quotes in Hindi
 Epicurus (एपिक्यूरस)
 Epicurus Quotes and Thoughts in Hindi (एपिक्यूरस के अनमोल विचार )
 एपिक्यूरस एक प्रसिद्ध फिलोसोफर थे। इन्होने फिलोसोफी स्कूल भी खोला था। फ़रवरी 341 बीसी को सामोस में इनका जन्म और मृत्यु 270 बीसी में एथेन्स में हुई थी।
एपिक्यूरस के अनमोल विचार

Quote 1: ऐसी फिलोसोफी का कोई मतलब नही है जो दुसरो की दुःख तकलीफे कम करने में असमर्थ हो।

Quote 2: समस्या जितनी बड़ी होती है, उसे हल करने का स्वाद उतना ही मीठा होता है।

Quote 3: तूफान का सामना करने के बाद ही कोई अच्छा कप्तान बन सकता है। यानि अपने काम में आगे बढ़ने के लिए समस्याओं का सामना करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Quote 4: कानून ऐसी व्यवस्था है जिसमे आप किसी को दर्द नहीं पहुंचाते और न ही किसी को दर्द पहुचाने की इजाजत देते है।

Quote 5: अच्छी जिंदगी जीना या अच्छे तरीके से मरना, दोनों एक जैसी कला है।

Quote 6: भगवान से उन चीजो के लिए प्रार्थना करना व्यर्थ होता है जिन चीजो को आप खुद हासिल करने के योग्य होते है।

Quote 7: उस व्यक्ति के लिए कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं होता जिसके लिए ज्यादा का मतलब ही कम होता है।

Quote 8: उसी वक़्त आप खुद के साथ समय गुजारना चाहते है जब आपको कई लोगो के साथ रहने को कहा जाता है।

Quote 9: दोस्त मदद की लिए आगे आए ये जरूरी नहीं। जरूरी उस विश्वास का होना है कि जब कभी जरूरत पड़ेगी तो मेरा दोस्त मदद के लिए आगे आ जायेगा।

Quote 10: मृत्यु को किसी व्यक्ति से कोई लेना देना नहीं होता है। क्योंकि जब तक हम जीवित होते है मौत हमारे इर्द गिर्द नहीं होती है। जब हम मर जाते है तो हमारे होने का कोई अर्थ नहीं रहता है।

Quote 11: जो व्यक्ति कुछ चीजो से संतुष्ट नहीं होता है, वे जिंदगी में कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकता है।

Quote 12: हम खुद को हर किस्म की बुराई से महफूज रख सकते है। लेकिन मृत्यु की तुलना ऐसे शहर से की जाती है जहां घरो में दीवारें ही नहीं होती है।

Quote 13: जो व्यक्ति सच्चाई के मार्ग पर चलता है वह हर तरह की उलझनों से दूर रहता है, लेकिन जो व्यक्ति गलत तरीको से आगे बढ़ता है उसका जीवन समस्याओ और उलझनों में घिरा रहता है।

Quote 14: अगर आप संतुष्ट है तो आपकी गिनती दुनिया सबसे अमीर लोगो में होगी।

Quote 15: हमारे पास क्या है उससे फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है की हमे किन चीजो से खुशी का अनुभव होता है।

Quote 16: दोस्ती ऐसी कला है जो पूरी दुनिया में घूमकर, नृत्य करके यह बताती है की हमे दोस्त बनाने चाहिए। लोगो से जुड़ना चाहिए।

Quote 17: आपके पास जो कुछ है, उसका मजा उठाए। उसके स्वाद को ये कहकर खराब न करे कि आपके पास क्या नहीं है।

Quote 18: अगर आप संतुष्ट है तो आप आजाद रहेंगे। आजादी ही संतुष्टि का फल है।

Quote 19: मूर्ख व्यक्ति की समृद्धता से समझदार व्यक्ति का दुर्भाग्य कहीं अधिक अच्छा होता है।

Quote 20: आपके पास जो कुछ है उसको आपके पास जो नहीं है उसकी इच्छा करके नष्ट मत करो;  याद रखो की आज आपके पास जो है वो भी कभी उन चीज़ों में शुमार था जिसकी आपको इच्छा थी।

Quote 21: मौत हमारे लिए चिंता का विषय नहीं है क्योकि जब तक हम जीवित है उसका कोई अस्तित्व नहीं है और जब वो आएगी तब हम नहीं रहेंगे।

Quote 22: अच्छी तरह जीने की कला और अच्छी तरह मरने की कला एक ही है।

Quote 23: यदि भगवान इंसानो की प्राथनाए सुनने लगे तो सारे इंसानो का शीघ्र ही नाश हो जाए क्योंकि वो हमेशा एक दूसरे के दुर्भागय की ही प्राथना करते है।

Quote 24 : एक बुद्धिमान इंसान हमेशा प्रसन्न और कोमल मित्र ही चुनता है।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme