Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi

Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi (धीरूभाई अम्बानी के अनमोल विचार)

Posted on August 17, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Dhirubhai Ambani Quotes and Thoughts in Hindi
Dhirubhai Ambani Quotes and Thoughts in Hindi (धीरूभाई अम्बानी के अनमोल विचार)

पेट्रोल पंप पर काम करने से लेकर पेट्रो केमिकल रिफाइनरी बनाने वाले धीरूभाई अंबानी ने करोड़ों लोगों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। 28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में जन्मे धीरूभाई ने अपनी मेहनत और लगन से साबित किया कि साधारण से साधारण व्यक्ति भी बड़े से बड़ा सपना देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है। धीरूभाई का मानना था कि जितना बड़ा सोचोगे उतना ज्यादा पाओगे। जब धीरुभाई एक जगह पर नौकरी करते थे तो उनके साथ काम करने वाले एक मजदूर ने उनसे पूछा कि जब हमारी और तुम्हारी तनख्वाह बराबर है तो तुम उस होटल में जाकर एक रुपए की चाय क्यों पीते हो, जबकि हम सब इस ढाबे में पच्चीस पैसे की चाय पीते हैं। धीरूभाई ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि मुझे तुम्हारे साथ चाय पीने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन जो तुम्हारी छोटी-छोटी बाते हैं उनसे मुझे परेशानी है। मैं जिस होटल में एक रुपए की चाय पीता हूं, वहां मुझे यह पता चलता है कि हजारों-लाखों के सौदे कैसे होते हैं। इसलिए में वहां चाय पीता हूं। ऐसे बड़े स्वप्नदृष्टा थे धीरूभाई अंबानी। 6 जुलाई, 2002 को मुंबई के एक अस्पताल में उनका देहांत हो गया।

धीरूभाई अम्बानी  के अनमोल विचार

Quote 1 :  यदि आप अपने सपने पुरे नहीं करोंगे तो कोई और आपको अपने सपने पुरे करने के काम में लगाएगा।

Quote 2 :  जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं , वो पूरी दुनिया को जीत सकते हैं।

Quote 3 :  हम भारतीयों की समस्या यह है कि हमने बड़ा सोचने की आदत खो दी है।

Quote 4 :  ना शब्द मुझे सुनाई नहीं देता।

Quote 5 :  विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।

Quote 6 :  यदि आप दृढ़ संकल्प के साथ और पूर्णता के साथ काम करते हैं, तो सफलता आपका पीछा करेगी।

Quote 7 :  बड़ा सोचो , जल्दी सोअचो , आगे सोचो . विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है।

Quote 8 :  रिलायंस में विकास की कोई सीमा नहीं है।  मैं हमेशा अपना वीज़न दोहराता रहता हूँ। सपने देखकर ही आप उन्हें पूरा कर सकते हैं।

Quote 9 :  कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िये और विपत्ति को अवसर में बदलिए।

Quote 10 :  सही उद्यमशीलता जोखिम लेने से ही आता है।

Quote 11 :  हमारे स्वप्न विशाल होने चाहिए।  हमारी महत्त्वाकांक्षा ऊँची होनी चाहिए। हमारी प्रतिबद्धता गहरी होनी चाहिए और हमारे प्रयत्न बड़े होने चाहिए।  रिलायंस और भारत के लिए यही मेरा सपना है।

Quote 12 :  हम दुनिया को साबित कर सकते हैं कि भारत सक्षम राष्ट्र हैं. हम भारतीयों को प्रतियोगिता से डर नहीं लगता . भारत उपलब्धियां प्राप्त करने वालों का राष्ट्र है।

Quote 13 :  कठिनाइयों में भी अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करें।  कठिनाइयों को अवसरों में तब्दील करें. असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी।

Quote 14 :  यदि भारत को एक महान राष्ट्र बनना चाहता है, तो हमें भरोसा करने का साहस होना चाहिए. यह मेरा विश्वास है।

Quote 15 :  समय सीमा पर काम ख़तम कर लेना काफी नहीं है ,मैं समय सीमा से पहले काम ख़तम होने की अपेक्षा करता हूँ।

Quote 16 :  मेरे भूत , वर्तमान और भविष्य के बीच एक आम कारक है : रिश्ते और विश्वास . यही हमारे विकास की नीव हैं।

Quote 17 :  मैं भारत को एक महान आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना देखता हूँ।

Quote 18 :  रिलायंस की सफलता का राज़ मेरी महत्वाकांक्षा और अन्य पुरुषों का मन जानना है।

Quote 19 :  हम अपने शाशकों को नहीं बदल सकते पर जिस तरह वो हम पे राज करते हैं उसे बदल सकते हैं।
Quote 20 :  फायदा कमाने के लिए न्योते की ज़रुरत नहीं होती।

Quote 21 :  पापा कहते थे की सपने मत देखो, सपने कभी पुरे नहीं होते। पर मैंने एक सपना देखा और वो भी हुआ।

Quote 22 :  यदि आपको अपने चुने हुए मार्ग पर विश्वास है, इस पर चलने का साहस है और मार्ग की हर कठिनाई को जीतने की शक्ति है; तो आपका सफल होना निश्चित है।

Quote 23 :  युवाओं को एक अच्छा वातावरण दीजिये। उन्हें प्रेरित कीजिये।  उन्हें जो चाहिए वो सहयोग प्रदान कीजिये।  उसमे से हर एक आपार उर्जा का श्रोत है। वो कर दिखायेगा।

Quote 24 :  एक दिन धीरूभाई चला जाएंगा। लेकिन रिलायंस के कर्मचारी और शेयरधारक इसे चलाते रहेंगे।  रिलायंस अब एक विचार है जिसमे अम्बानियों का कोई अर्थ नहीं है।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

 

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

1 thought on “Dhirubhai Ambani Quotes in Hindi (धीरूभाई अम्बानी के अनमोल विचार)”

  1. arun gupta says:
    January 12, 2016 at 11:58 am

    ye site samunder me moti jaise h,,,bhut accha feel kr rha hu ki jo dhundhta tha wo sb kuch ek jagh mil gya,,,thank you admin for such nice work,,god bless you !!!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme