Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Plato Quotes in Hindi

100 Quotes of Plato in Hindi (प्लेटो के 100 अनमोल विचार)

Posted on August 11, 2014April 29, 2018 by Pankaj Goyal

Plato Quotes in Hindi
 Plato (प्लेटो)
100 Quotes of Plato in Hindi (प्लेटो के 100 अनमोल विचार)
प्लेटो यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक थे।  वे सुकरात के शिष्य और अरस्तु के गुरु थे। इन तीनो दार्शनिको ने मिलकर पश्चिमी संस्कृति का दार्शनिक आधार तैयार किया था। प्लेटो होमर के समकालीन थे तथा उन्हें अफ़लातून के नाम से भी जाना जाता हैं।
प्लेटो के अनमोल विचार

Quote 1: मनुष्य द्वारा खुद पर काबू करना उसकी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जीत होती है।

Quote 2: समझदार व्यक्ति इसीलिए बोलता है क्योंकि उसके पास बोलने के लिए या दुसरो से बांटने के लिए कई अच्छी बाते होती है, लेकिन एक बेवकूफ व्यक्ति इसीलिए बोलता है क्योंकि उसे कुछ न कुछ बोलना होता है।

Quote 3: कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति का दोस्त नहीं हो सकता है, जिससे उसे प्यार न मिले।

Quote 4: तीन चीजो से बनता है मनुष्य का व्यवहार-चाहत,भावनाए और जानकारी।

Quote 5: सोचने का मतलब है की आपकी आत्मा खुद से बातचीत कर रही है।

Quote 6: मनुष्य द्वारा किया अच्छा व्यवहार उसे ताकत देता है और दुसरो को उसी तरह से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है।

Quote 7: कोई भी अच्छा निर्णय जानकारियो पर निर्भर करता है। आंकड़ों या संख्याओ पर नहीं।

Quote 8: कम चीजो के साथ जीवन जीना सबसे बड़ी दौलत है।

Quote 9: मनुष्य में ऐसी ताकत है जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है या आपके पंख काटकर आगे बढ़ने के रास्ते बंद भी कर सकती है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कौन सी ताकत अपनाते है।

Quote 10: हर समय सेहत की चिंता करते रहना ही जीवन में सबसे बड़ी रूकावट है।

Quote 11: दो ऐसी चीजे है जिनके बारे में मनुष्य को कभी गुस्सा या खफा नहीं होना चाहिए। पहली, वह किन लोगो की मदद कर सकता है। दूसरी, वह किन लोगो की मदद नहीं कर सकता है।

Quote 12: काम की शुरुआत करना ही उसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Quote 13: कोई भी कानून आपकी समझदारी से ज्यादा अहमियत नहीं रखता है।

Quote 14: जो व्यक्ति अच्छा काम करना नहीं जानता है, वह दुसरो से अच्छा काम कराने का हुनर भी नहीं रख सकता है।

Quote 15: किसी अच्छे कार्य को बार-बार करने से किसी का कोई नुकसान नहीं होता है।

Quote 16: तीन किस्म के लोग होते है-पहला, जो बुद्धिमान बनना चाहता है। दूसरा, जिसे अपनी प्रतिष्ठा से प्यार है और तीसरा, जो जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहता है।

Quote 17: छोटी कक्षा में अच्छी ट्रेनिंग मिलना ही पढ़ाई-लिखाई का सबसे अहम हिस्सा होता है।

Quote 18: अगर कोई व्यक्ति पढ़ना पसंद नहीं करता है तो वह जिंदगी के अंतिम दिनों में बिलकुल अकेला दिखाई देता है।

Quote 19: जिस समाज में कोई अमीर या कोई गरीब नही होता है, वहां लोगो में सिर्फ अच्छे संस्कार पाए जाते है।

Quote 20:  व्यक्ति दुसरो पर राज करना चाहता है वह कभी राज नहीं कर सकता। वैसे ही जैसे कोई व्यक्ति किसी को पढ़ाने का दबाव महसूस करके अच्छा शिक्षक नहीं बन सकता है।

Quote 21:  एक नायक सौ में एक पैदा होता है, एक बुद्धिमान व्यक्ति हज़ारों में एक पाया जाता है, लेकिन एक सम्पूर्ण व्यक्ति शायद एक लाख लोगों में भी ना मिले।

Quote 22:  सभी व्यक्ति प्राकृतिक रूप से सामान हैं, एक ही मिटटी से एक ही कर्मकार द्वारा बनाये गए;और भले ही हम खुद को कितना भी धोखें में रख लें पर भगवान को  जितना प्रिय एक शसक्त राजकुमार है उतना ही एक गरीब किसान।

Quote 23: कोई भी व्यक्ति किसी को आसानी से नुकसान पंहुचा सकता है, लेकिन हर व्यक्ति दूसरों के साथ अच्छा नहीं कर सकता है।

Quote 24: स्वयं को इस जन्म औए अगले जन्म में भी काम में लगाइए।  बिना प्रयत्न के आप समृद्ध नहीं बन सकते। भले भूमि उपजाऊ हो, बिना खेती किये उसमे प्रचुर मात्र में फसले नहीं उगाई जा सकती।

Quote 25:  जैसा कि बिल्डर कहते हैं; छोटे पत्थरों के बिना बड़े पत्थर सही से नहीं लग सकते हैं।

Quote 26:  प्रेम के स्पर्श से सभी कवी बन जाते हैं।

Quote 27: थोड़ा सा जो अच्छे से किया जाए वो बेहतर है, बजाये बहुत कुछ अपूर्णता से करने से।

Quote 28:  साहस मुक्ति का एक प्रकार है।

Quote 29:  साहस ये जानना है कि किससे नहीं डरना है।

Quote 30:  चालाक….बुद्धिमत्ता की एक घटिया नक़ल है।

Quote 31:  मौत सबसे बुरी चीज नहीं है जो इंसान के साथ हो सकती है।

Quote 32:  लोकतंत्र तानाशाही में बदल जाता है।

Quote 33:  स्वतंत्रता की अधिकता, चाहे वो राज्यों या व्यक्तियों में निहित हो, केवल गुलामी की अधिकता में बदल जाती है।

Quote 34:  किसी व्यक्ति के लिए स्वयं पर विजय पाना सभी जीतों में सबसे पहली और महान है।

Quote 35:  पृथ्वी के अन्दर और ऊपर का सारा सोना भी सद्गुणों के बदले देना पर्याप्त नहीं है।

Quote 36: अगर हर एक व्यक्ति अपनी प्राकृतिक योग्यता के अनुसार,बिना और चीजों में पड़े, सही समय पर और सिर्फ एक काम करता तो चीजें कहीं गुना बेहतर और ज्यादा  होतीं।

Quote 37:  अच्छे कर्म स्वयं को शक्ति देते हैं और दूसरों को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देते हैं।

Quote 38: अच्छे लोगों को जिम्मेदारी से रहने के लिए कहने हेतु क़ानून की ज़रुरत नहीं पड़ती, और बुरे लोग क़ानून से बच कर काम करने का रास्ता निकाल लेते हैं।

Quote 39: शायद ही कोई व्यक्ति एक साथ दो कलाओं या व्य्वसाओं को करने की क़ाबिलियत रखता हो।

Quote 40:  जो अच्छा सेवक नहीं है वो अच्छा मालिक नहीं बन सकता।

Quote 41:  वो जो कम चुराता है वो उसी इच्छा के साथ चुराता है जितना की अधिक चुराने वाला, परन्तु कम शक्ति के साथ।

Quote 42:  ईमानदारी अधिकतर बेईमानी से कम लाभदायक होती है।

Quote 43:  तुम ये कैसे साबित कर सकते हो कि इस क्षण हम सो रहे हैं, और हमारी सारी सोच एक सपना है; या फिर हम जगे हुए हैं और इस अवस्था में एक दूसरे से बात कर रहे हैं?

Quote 44:  मैंने कभी भी कोई करने योग्य चीज संयोग से नहीं की, ना ही मेरे कोई आविष्कार इत्तफाक से हुए, वो काम करने से आये।

Quote 45:  मेरा मानना है की आपका मौन सहमति है।

Quote 46: अगर इंसान शिक्षा की उपेक्षा करता है तो वह लंगडाते हुए अपने जीवन के अंत की तरफ बढ़ता है।

Quote 47:  अज्ञानता, सभी बुराइयों का मूल कारण है।

Quote 48: ये एक आम कहावत है, और सभी कहते हैं, की ज़िन्दगी केवल कुछ समय के लिए पड़ाव है।

Quote 49: यह उचित है की हर व्यक्ति को वह दिया जाये जिसके वो योग्य है।

Quote 50:  यदि उद्देश्य नेक ना हो तो ज्ञान बुराई बन जाता है।

Quote 51:  मजबूरी में अर्जित किया गया ज्ञान मन पर पकड़ नहीं बना पाता।

Quote 52:  बिना न्याय के ज्ञान को बुद्धिमानी नहीं चालाकी कहा जाना चाहिए।

Quote 53:  प्रेम एक गंभीर मानसिक रोग है।

Quote 54:  आवश्यकता, आविष्कार की जननी है।

Quote 55: अच्छे आदमी के साथ बुरा नहीं हो सकता, ना इस जीवन में ना मरने के बाद।

Quote 56:  कोई क़ानून या अध्यादेश समझ से शक्तिशाली नहीं हैं।

Quote 57:  मनुष्यो के जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके लिए बहुत चिंता की जाये।

Quote 58:  एक व्यक्ति एक साथ कई कलाओं में सफल नहीं हो सकता।

Quote 59: राजनीति में भाग ना लेने का दंड यह है की आपको अपने से निम्न लोगों द्वारा शासित होना पड़ता है।

Quote 60:  केवल मृत लोगों ने युद्ध का अंत देखा है।

Quote 61:  राज्य के गठन का हमारा ध्येय सभी का परम आनंद है,किसी श्रेणी विशेष का नहीं।

Quote 62:  लोग धूल की तरह होते हैं। या तो वो आपको पोषण दे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद कर सकते हैं, या वो आपका विकास रोककर और थका कर मृत कर सकते हैं।

Quote 63:  कवी ऐसी महान और ज्ञान भरी बातें कहते हैं जो वो खुद नहीं समझते।

Quote 64: विज्ञान कुछ नहीं बस धारणा है।

Quote 65:  देश इंसानों की तरह होते हैं, उनका विकास मानवीय चरित्र से होता है।

Quote 66:  दोष उसका है जो चयन करता है; भगवान निर्दोष हैं।

Quote 67:  ऐसा समुदाय जहाँ ना गरीबी है ना समृद्धि हमेशा महान सिद्धांतो से बना होता है।

Quote 68:  जिस दिशा में शिक्षा व्यक्ति की शुरआत करती है वही जीवन में उसके भविष्य का निर्धारण करता है।

Quote 69: भगवान की सेवा सहनीय है जबकि इंसान की असहनीय।

Quote 70:  सबसे बड़ा धन काम में संतोषपूर्वक जीना है।

Quote 71: आदमी की पहचान इससे होती है कि वो पॉवर के साथ क्या करता है।

Quote 72:  तीन तरह के लोग होते हैं; ज्ञान के प्रेमी, सम्मान के प्रेमी, और लाभ के प्रेमी।

Quote 73:  अच्छी चीज को दुबारा करने में कोई नुकसान नहीं है।

Quote 74: प्रेम-प्रतिज्ञा जैसी कोई चीज नहीं होती।

Quote 75: सोचना: आत्मा का स्वयं से बात करना।

Quote 76: जो महान बनना चाहते हैं उन्हें ना स्वयं से ना अपने काम से प्रेम करना चाहिए, उन्हें बस जो उचित है उसे चाहना चाहिए, चाहे वो उनके या किसी और के ही द्वारा किया जाये।

Quote 77:  आप किसी व्यक्ति के बारे में एक साल के वार्तालाप की बजाये एक घंटे के खेल में अधिक जान सकते हैं।

Quote 78: बुद्धिमान लोग बोलते हैं क्योंकि की उनके पास कुछ कहने को होता है, जबकि बेवकूफ इसलिए क्योंकि उन्हें कुछ कहना होता है।

Quote 79: जहाँ आयकर होता है, वहां उचित व्यक्ति अनुचित व्यक्ति की अपेक्षा उसी आय पर अधिक कर देगा।

Quote 80: जब दिमाग सोच रहा होता है तो वो खुद से बात कर रहा होता है।

Quote 81: धन को एक महान दिलासा देने वाला जाना जाता है।

Quote 82:  माता-पिता अपने बच्चों को वसीयत में धन नहीं बल्कि श्रद्धा की भावना दें।

Quote 83: ज़िन्दगी को एक नाटक की तरह जीना चाहिए।

Quote 84:  मनुष्य- अर्थ की खोज में लगा एक प्राणी।

Quote 85:  यदि हम विश्वास के साथ लड़ते हैं तो हमारी शक्ति दुगनी हो जाती है।

Quote 86:  मैं शायद ही कभी ऐसे गणितज्ञ से मिला हूँ जो तर्क करना जानता हो।

Quote 87: वह एक बुद्धिमान व्यक्ति था जिसने बीयर का आविष्कार किया।

Quote 88: सबके प्रति दयावान रहो, क्योंकि जिससे भी तुम मिलते हो वह जीवन की एक कठिन लड़ाई लड़ रहा है।

Quote 89: स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेना सबसे श्रेष्ठ और महानतम विजय होती है।

Quote 90: हम एक बच्चे को आसानी से माफ़ कर सकते है जो की अँधेरे से डरता है लेकिन जीवन की असली त्रासदी तब है जब इंसान प्रकाश से डरने लगे।

Quote 91: प्यार अच्छे की ख़ुशी, बुद्धिमान का आश्चर्य और भगवान का विस्मय है।

Quote 92: हमारी ताकत दुगुनी हो जाती है अगर हम विश्वास के साथ लड़ते है।

Quote 93 राय ज्ञान और ज्ञान के बीच एक माध्यम है।

Quote 94: जीवन को एक खेल की तरह जीना चाहिए।

Quote 95: लोकतंत्र तानाशाही में गुजरता है।

Quote 96: काव्य इतिहास से ज्यादा सत्य के नज़दीक है।

Quote 97: विज्ञान,  धारणा के अलावा कुछ नहीं है।

Quote 98: दर्शन उच्चतम संगीत है।

Quote 99: आश्चर्य , दार्शनिक की भावना है और दर्शन आश्चर्य से शुरू होता है।

Quote 100: चमचमाती हुई स्वर्ण से जड़ित अनुपयोगी ढाल से गोबर की उपायोगी टोकरी अधिक सुंदर है।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme