Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Rabindranath Tagore Quotes in Hindi

Rabindranath Tagore Quotes in Hindi (रबीन्द्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार)

Posted on July 19, 2014May 3, 2019 by Pankaj Goyal

 Rabindranath Tagore Quotes in Hindi  |  रवीन्द्रनाथ ठाकुर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं – भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बाँग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।उनकी काव्यरचना गीतांजलि के लिये उन्हे सन् 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
Rabindranath Tagore Quotes in Hindi
Rabindranath Tagore (रबीन्द्रनाथ टैगोर)

रबीन्द्रनाथ टैगोर के अनमोल विचार |  Rabindranath Tagore Quotes in Hindi 

Quote 1: सिर्फ तर्क करने वाला दिमाग एक ऐसे चाक़ू की तरह है जिसमे सिर्फ ब्लेड है।  यह इसका प्रयोग करने वाले के हाथ से खून निकाल देता है।

Quote 2: आयु सोचती है, जवानी करती है।

Quote 3: कट्टरता सच को उन हाथों में सुरक्षित रखने की कोशिश करती है जो उसे मारना चाहते हैं।

Quote 4: पंखुडियां तोड़ कर आप फूल की खूबसूरती नहीं इकठ्ठा करते।

Quote 5: यदि आप रोते हो क्योंकि सूरज आपके जीवन से  बाहर चला गया है और आपके आँसू  आपको सितारों को  देखने के लिए रोकेंगे।

Quote 6: मित्रता की गहराई परिचय की लम्बाई पर निर्भर नहीं करती।

Quote 7: किसी बच्चे की शिक्षा अपने ज्ञान तक सीमित मत रखिये, क्योंकि वह किसी और समय में पैदा हुआ है।

Quote 8 : खुश रहना बहुत सरल है …लेकिन सरल होना बहुत मुश्किल है।

Quote 9: हर एक कठिनाई जिससे आप मुंह मोड़ लेते हैं, एक भूत बन कर आपकी नींद में बाधा डालेगी।

Quote 10: जो कुछ हमारा है वो हम तक आता है ; यदि हम उसे ग्रहण करने की क्षमता रखते हैं।

Quote 11: तथ्य कई हैं पर सत्य एक है।

Quote 12: आस्था वो पक्षी है जो सुबह अँधेरा होने पर भी उजाले को महसूस करती है।

Quote 13: मंदिर की गंभीर उदासी से बाहर भागकर बच्चे धूल में बैठते हैं, भगवान् उन्हें खेलता देखते हैं और पुजारी को भूल जाते हैं।

Quote 14: मत बोलो, ‘यह सुबह है,’ और इसे कल के नाम के साथ खारिज मत करो. इसे एक  newborn child की तरह देखो जिसका अभी कोई नाम नहीं  है।

Quote 15: मैं एक आशावादी होने का अपना ही संसकरण बन गया हूँ. यदि मैं एक दरवाजे से नहीं जा पाता तो दुसरे से जाऊंगा- या एक नया दरवाजा बनाऊंगा. वर्तमान चाहे जितना भी अंधकारमय हो कुछ शानदार सामने आएगा।

Quote 16: मैं सोया और स्वप्न देखा कि जीवन आनंद है. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने सेवा की और पाया कि सेवा आनंद है।

Quote 17: यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे तो सच बाहर रह जायेगा।

Quote 18: कला में व्यक्ति खुद को उजागर करता है कलाकृति को नहीं।

Quote 19: बीज के ह्रदय में प्रतीक्षा करता हुआ विश्वास जीवन में एक महान आश्चर्य का वादा करता है, जिसे वह उसी समय सिद्ध नहीं कर सकता।

Quote 20: जीवन हमें दिया गया है, हम इसे देकर कमाते हैं।

Quote 21: प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता , बल्कि स्वतंत्रता देता है।

Quote 22: केवल प्रेम ही वास्तविकता है , ये महज एक भावना नहीं है.यह एक परम सत्य है जो सृजन के ह्रदय में वास करता है।

Quote 23: संगीत दो आत्माओं के बीच के अनंत को भरता है।

Quote 24: जब मैं खुद पर हँसता हूँ तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ कम हो जाता है।

Quote 25: तितली महीने नहीं क्षण गिनती है, और उसके पास पर्याप्त समय होता है।

Quote 26:  अकेले फूल को कई काँटों से इर्ष्या करने की ज़रुरत नहीं होती।

Quote 27: उच्चतम शिक्षा वो है जो हमें सिर्फ जानकारी ही नहीं देती बल्कि हमारे जीवन को समस्त अस्तित्व के साथ सद्भाव में लाती है।

Quote 28:  बर्तन में रखा पानी चमकता है; समुद्र का पानी अस्पष्ट होता है. लघु सत्य स्पष्ठ शब्दों से बताया जा सकता है, महान सत्य मौन रहता है।

Quote 29: धुल स्वयं अपमान सह लेती है ओर बदले में फूलों का उपहार देती है

Quote 30:  मुखर होना आसान है जब आप पूर्ण सत्य बोलने की प्रतीक्षा नहीं करते।

Quote 31:  पृथ्वी  द्वारा स्वर्ग से बोलने का अथक प्रयास हैं ये पेड़।

Quote 32: हम महानता के सबसे करीब तब होते हैं जब हम विनम्रता में महान होते हैं।

Quote 33: उपदेश देना सरल है, पर उपाय बताना कठिन।

Quote 34: हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम उसे प्रेम करते हैं।

Quote 35: कला क्या है ? यह इंसान की रचनात्मक आत्मा की यथार्थ के पुकार के प्रति प्रतिक्रिया है।

Quote 36:सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते।

Quote 37: जिनके स्वामित्व बहुत होता है उनके पास डरने को बहुत कुछ होता है।

Quote 38: हम तब स्वतंत्र होते हैं जब हम पूरी कीमत चुका देते हैं।

Quote 39: तर्कों की की झड़ी, तर्कों की धूलि और अन्धबुद्धि ये सब आकुल व्याकुल होकर लौट जाती है, किन्तु विश्वास तो अपने अन्दर ही निवास करता है, उसे किसी प्रकार का भय नहीं है।

Quote 40: साधारण  दिखने  वाले  लोग  ही  दुनिया  के  सबसे  अच्छे  लोग  होते  हैं : यही  वजह  है  कि  भगवान  ऐसे  बहुत  से  लोगों का निर्माण करते हैं।

Quote 41: जो मन की पीड़ा को स्पष्ट रूप में नहीं कह सकता, उसी को क्रोध अधिक आता है।

Quote 42: मौत प्रकाश को ख़त्म करना नहीं है; ये सिर्फ दीपक को बुझाना है क्योंकि सुबह हो गयी है।

Quote 43: वो जो अच्छाई  करने में बहुत ज्यादा व्यस्त है ,स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाता।

Quote 44: मिटटी के बंधन से मुक्ति पेड़ के लिए आज़ादी नहीं है।

Quote 45: हर बच्चा इसी सन्देश के साथ आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।

Quote 46: हम ये प्रार्थना ना करें कि हमारे ऊपर खतरे न आयें, बल्कि ये करें कि हम उनका सामना करने में निडर रहे।

Quote 47: आपकी मूर्ती का टूट कर धूल में मिल जाना इस बात को साबित करता है कि इश्वर की धूल आपकी मूर्ती से महान है।

Quote 48: स्वर्ण कहता है -मुझे न तो आग से तपाने का दुःख है , न काटने पीसने से और न कसौटी पर कसने से, मेरे लिए तो जो महान दुःख का कारण है, वह है घुंघची के साथ मुझे तोलना।

Quote 49: समय परिवर्तन का धन है, परन्तु घड़ी उसे केवल परिवर्तन के रूप में दिखाती है, धन के रूप में नहीं।

Quote 50: जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है, उसी तरह मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है।

Quote 51: मनुष्य महानदी की भांति है जो अपने बहाव द्वारा नवीन दिशाओ में राह बना लेती है।

Quote 52: विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात के अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है, और गाने लगता है।

Quote 53: देश का जो आत्माभिमान हमारी शक्ति को आगे बढ़ाता है, वह प्रशंसनीय है, पर जो आत्माभिमान हमे पीछे खींचता है, वह सिर्फ खूंटे से बांधता है, यह धिक्कारनीय है।

Quote 54: सच्ची आध्यात्मिकता, जिसकी शिक्षा हमारे पवित्र ग्रंथो में दी हुई है, वह शक्ति है, जो अंदर और बाहर के पारस्परिक शांतिपूर्ण संतुलन से निर्मित होती है।

Quote 55: विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारखाने है और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगरहै।

For More Read Here –  हिंदी में अनमोल विचारो का विशाल संग्रह

Similar Post

  • A P J Abdul Kalam (ऐ पी जे अब्दुल कलाम) 
  • Chanakya(चाणक्य)
  • Mahatma Gandhi (महात्मा गांधी)
  • Swami Vivekananda (स्वामी विवेकानन्द)
  • Aristotle (अरस्तु)
  • Bill Gates (बिल गेट्स)
  • Napoleon Bonaparte (नेपोलियन बोनापार्ट)
  • Steve Jobs (स्टीव जॉब्स)

Tags – Hindi Quotes and Thoughts , Motivational Quotes, Inspirational Quotes, Life Changing Quotes, Prerak Vichar, Suvichar, Prerak Baatein, In Hindi,  सुविचार, प्रेरक बातें, मार्गदर्शक कथन, प्रेरणात्मक विचार, सदुपयोगी बातें, जीवन बदलने वाले वीचार,

Related posts:

Dr. Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
विश्व महासागर दिवस कोट्स । World Ocean Day Quotes Images In Hindi
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस कोट्स | International Anti Corruption Day Quotes Images in Hin...
Gopashtami Wishes Images in Hindi
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
165 Quotes In Hindi-Sandeep Maheshwari
National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन
Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi
101 Suvichar Images In Hindi, HD Wallpaper,Motivational Quotes In Hindi, Thoughts In Hindi,
Indira Gandhi Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme